भाभी का गला दबाकर देवर ने लगाई फांसी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 03 Sep 2020 11:05:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भाभी का गला दबाकर देवर ने लगाई फांसी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भाभी का गला दबाकर देवर ने लगाई फांसी, वजह जानने में जुटी पुलिस https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2/369442 Thu, 03 Sep 2020 11:05:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=369442 राजस्थान के जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में स्थित गोविंदपुरा के एक घर के कमरे में देवर-भाभी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रारम्भिक तफ्तीश …]]>

राजस्थान के जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में स्थित गोविंदपुरा के एक घर के कमरे में देवर-भाभी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रारम्भिक तफ्तीश में सामने आया कि भाभी की गला दबाकर हत्या करने के बाद देवर ने भी फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

थानाधिकारी शिवदयाल ने बताया कि गोविन्द नगर सांगानेर स्थित एक घर के कमरे में योगेश धाकड़ (27) और उसकी भाभी चंचल धाकड़ (25) का शव बरामद हुआ है। देवर-भाभी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भीतर से बंद गेट को धक्का देकर खोला जैसे ही भीतर घुसे तो कमरे में जाने पर फर्श पर चंचल मृत में पड़ी हुई थी और योगेश फंदे से लटका हुआ नज़र आया। पुलिस ने दोनों शवों को एम्बूलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि भाभी चंचल का क़त्ल किया गया है। चंचल का गला दबाकर देवर योगेश ने मौत के घाट उतारा, जिसके बाद फंदा लगाकर योगेश ने ख़ुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की बात से साफ़ इंकार किया है। इसके साथ ही जांच पडताल में सामने आया कि चंचल दो दिन पहले ही अपने गांव बयाना से भाग कर अपने रिश्ते लगने वाले देवर योगेश के पास रात को आई थी। पुलिस हत्या व आत्महत्या के पीछे वजहों का पता लगा रही है।

]]>