भानु सप्तमी – Live Halchal

भानु सप्तमी 2023: आज राशि अनुसार करें ये काम, होगी कामयाबी हासिल!
पंचांग के अनुसार आज 19 नवंबर को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति का जीवन ऊंचाइयों को छूता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रथ सप्तमी के दिन ही सूर्य देव का प्रादुर्भाव हुआ था। बता दें कि सूर्य देव की पूजा से व्यक्ति को अनेक तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे कि समाज में मान-सम्मान, स्वस्थ सेहत का आशीर्वाद और करियर में तरक्की आदि। वहीं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भानु सप्तमी के दिन दान-पुण्य करने से सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि आज के दिन राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए।

सूर्य देव के आशीर्वाद का भागी बनने के लिए आज के दिन मेष राशि के जातकों को लाल रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

सुखी जीवन जीने के लिए वृष राशि के जातकों को आज के दिन जरूरतमंदों को चावल, दूध और दवा का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों को भानु सप्तमी के दिन धन का दान करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी कमाई का दशांश (दस फीसदी) अवश्य दान करना चाहिए। तभी जीवन में तरक्की देखने को मिलती है।

पुण्य की प्राप्ति प्राप्त करने के लिए कर्क राशि के जातकों को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इसी के साथ दूध और चावल का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सिंह राशि के जातक आज के दिन लाल रंग के कपड़ों का दान करें। साथ में शहद और गुड़ का दान करना भी शुभ होता है।

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन चने की दाल का दान करना चाहिए।

तुला राशि के जातकों को भानु सप्तमी के दिन दूध, चावल और चीनी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

मसूर दाल, मूंगफली, शहद और गुड़ का दान करने से वृश्चिक राशि वालों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है।

धनु राशि के जातक आज के दिन पीले रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं। इसके अलावा, केले, बेसन, सरसों का दान करने से मनचाही मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है।

शास्त्रों के अनुसार मकर राशि के जातकों को आज के दिन कंबल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि के जातक आगरा आज के दिन काले तिल, काले जूते, चमड़े का चप्पल आदि चीजों का दान करेंगे तो सूर्य देव के साथ-साथ शनि देव का भी खास आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु मीन राशि के जातकों को सरसों, पीले रंग के फल और पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।