भाजपा – Live Halchal

यूपी: भाजपा का स्थापना दिवस आज, प्रदेश भर में होंगे विविध कार्यक्रम
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी की तरफ से प्रदेशभर में विभिन्न आयोजन होंगे। मुख्य आयोजन पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगा, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी के झंडारोहण करेंगे।

स्थापना दिवस पर पार्टी ने बूथ स्तर तक भव्य आयोजन के निर्देश दिए हैं। इनमें पार्टी पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थापना दिवस के माध्यम से पार्टी की विकास यात्रा, वैचारिक प्रतिबद्धता, राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक विस्तार पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा स्थापना से लेकर अब तक के संघर्ष, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास करेगी। सोमवार शाम को पार्टी लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम में जनसंघ काल से लेकर भाजपा में काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह होंगे।

मंगलवार से जनसंपर्क अभियान
कार्यक्रमों की वृहद श्रृंखला में पार्टी मंगलवार से गांव – गांव जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांवों, बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर आमजन से संवाद करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे।

पार्टीयों में टिकट बंटवारे से नाराजगी, कहीं कार का पीछा, तो कहीं शमशान घाट से नामांकन
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। 30 दिसंबर को नामांकन के आखिरी दिन कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में असंतोष दिखा। नासिक और नागपुर कि घटना इसका केंद्र रही। वहीं मुंबई, जलगांव और अन्य शहरों में टिकट बटवारे को लेकर उम्मीदवार नाराज दिखे। राज्य की 29 नगर निगमों में मतदाता 15 जनवरी को अपने वार्डों के पार्षदों का चुनाव करेंगे। इनमें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और ठाणे जैसी प्रमुख नगरपालिकाएं शामिल हैं।

भाजपा उम्मीदवार दिखे नाराज

नासिक में नॉमिनेशन दाखिल करने के आखिरी दिन हंगामा देखने को मिला। भाजपा के नाराज उम्मीदवारों ने कथित तौप पर आधिकारिक प्रत्याशियों को मिलने वाले नामांकन फॉर्म से भरे वाहनों का पीछा किया। भाजपा से टिकट की चाहत रखने वाले लोगों ने नासिक-मुंबई हाईवे पर भाजपा अध्यक्ष सुनील केदार की कार का पीछा किया। इस काफिले में भाजपा विधायकों राहुल ढिकले और सीमा हिरे की कारें भी शामिल थीं।

नासिक में भाजपा के लोग टिकट को लेकर आप में लड़ते नजर आए। वार्ड नंबर 26 में, बीजेपी पदाधिकारी कैलाश अहिरे और विधायक सीमा हिरे के बीच नामांकन पत्र को लेकर बहस होते दिखी। अहिरे ने विधायक पर उनका टिकट काटने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कई और इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन

पंचवटी और न्यू CIDCO जैसे इलाकों के उम्मीदवारों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नए लोगों के लिए वफादार कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब भाजपा के पूर्व पार्षद उद्धव निमसे के बेटे और हत्या के आरोप में जेल में बंद रिद्धिश निमसे को टिकट देने के फैसले लिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन ने कहा जो हुआ वह सही नहीं था। हमने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से वादे किए थे, और हमें अपना वादा निभाना था। उपलब्ध सीटों की वास्तविक संख्या की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या कहीं ज़्यादा थी।

शमशान घाट पर किया नामांकन

नामांकन के अंतिन दिन शिवसेना कार्यकर्ता योगेश गोन्नाडे की मां का निधन हो गया। लेकिन चुनाव लड़ने के लिए शिवसेना नेताओं ने उन्हें श्मशान पर नामांकन पत्र सौंपा। अंतिन संस्कार पूरा करने के बाद गोन्नाडे ने नागपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 5 से अपना नामांकन दाखिल किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर प्रदर्शन

टिकट बटवारे से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि पार्टी ने उनको टिकट दिया है जो ढ़ साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे, जबकि लंब समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं गया।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी टिकट बंटवारे का किया विरोध

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी विरोध का सामना करना पड़ा। उनके उपनगर स्थित आवास ‘मातोश्री’ के बाहर कार्यकार्ताओं ने टिकट न मिलने का विरोध किया।। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में भी विरोध हुआ। दरअसल शिवसेना (शिंदे गुट) ने दहिसर वार्ड नंबर 3 सीट भाजपा को दे दी। इसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ काले झंडे दिखाए।

भाजपा कार्यकर्ता निर्दलीय मैदान में

टिकट न मिलने की वजह से चेम्बूर के वार्ड नंबर 155 में, भाजपा के कई कार्याकर्ताओं ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। इसमें भाजपा के दावेदार जयश्री खरात, हर्ष साल्वे और शशिकाला कांबले शामिल थे। क्योंकि पार्टी ने कथित तौर पर पूर्व कॉर्पोरेटर श्रीकांत शेट्ये को टिकट दिया था, जो सिर्फ दो दिन पहले ही शिवसेना (यूबीटी) से भाजपा में शामिल हुए थे।

अजीत पवार वाली एनसीपी में भी कलह

जलगांव में, डिप्टी सीएम अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ा। शहर अध्यक्ष अभिषेक पाटिल ने सीट बंटवारे को लेकर अचानक इस्तीफा दे दिया।

मुंडका में यूईआर-2 का टोल प्लाजा बना भाजपा की हार की बड़ी वजह
दिल्ली:  एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव में भाजपा को मुंडका वार्ड में मिली हार और आप के बाजी मारने के पीछे सबसे बड़ा कारण यूईआर-2 पर बनाए गए टोल प्लाजा का मुद्दा माना जा रहा है। टोल लगाने के बाद से ही ग्रामीणों में गहरा विरोध था। स्थानीय लोग कई बार सड़क पर उतरे, टोल प्लाजा पर पंचायत की, प्रदर्शन किए और चक्का जाम किया। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से भी मिला, लेकिन उनकी मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी अनदेखी का असर उपचुनाव के नतीजों में साफ दिखाई दिया।

केंद्र सरकार ने यूईआर-2 पर मुंडका वार्ड के मध्य टोल प्लाजा बना है। ग्रामीणों ने कहा कि टोल लगने के बाद उनकी रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई। कई गांवों के लोग कामकाज, व्यापार, खेती-किसानी से जुड़े कार्यों के लिए लगातार इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें राहत देने के बजाय उनकी मांगों को टाल दिया गया। जब भाजपा नेतृत्व को नाराजगी का अंदाजा हुआ, तब अनौपचारिक रूप से 60 गांव को टोल छूट देने की घोषणा दी गई।

लेकिन इस कोशिश ने समस्या हल करने के बजाय नए असंतोष को जन्म दे दिया, क्योंकि टोल के पास बसी कॉलोनियों के हजारों लोग छूट की घोषणा से बाहर रह गए। इन कॉलोनियों के निवासियों ने खुले तौर पर चेतावनी दी थी कि यदि 29 नवंबर तक उन्हें भी टोल से छूट नहीं दी गई, तो वे 30 नवंबर को भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। चेतावनी के बावजूद भाजपा नेतृत्व ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि उपचुनाव में मुंडका वार्ड में भाजपा मात्र डेढ़ हजार वोटों से हार गई।

छूट के एलान से भी नहीं शांत हुआ गुस्सा
60 गांव का अनौपचारिक छूट ऐलान भी ग्रामीणों के गुस्से को शांत नहीं कर पाया। कई गांवों के लोगों ने भी भाजपा को वोट नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा कि छूट की घोषणा चुनावी जुगाड़ की तरह लगी, जबकि वे इस मुद्दे को लेकर महीनों से आंदोलन कर रहे थे। दूसरी ओर कॉलोनियों में रहने वाले लोग खुद को दोयम दर्जे का मानते हुए नाराज हो गए।

लिहाजा मुंडका की हार भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है कि जमीन से जुड़े मुद्दों और स्थानीय नाराजगी को समय रहते समझना और समाधान करना बेहद जरूरी है। टोल प्लाजा का विवाद, बार-बार का विरोध और फिर कॉलोनियों की अनदेखी इन सभी वजहों ने मिलकर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी की।

उपचुनाव में तीनों प्रमुख दलों के कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त
एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव में जहां भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की, वहीं उनके कई उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि तीनों प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की कई वार्डों में जमानत जब्त हो गई।

नौ वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। मुंडका, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, द्वारका बी, दिचाऊं कलां, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी इतने कम वोट पाए कि जमानत बचा पाना संभव नहीं हुआ। दिचाऊं कलां में तो कांग्रेस उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय है।

यहां भाजपा उम्मीदवार की भी जमानत जब्त हो गई। यह वार्ड पुराने दिल्ली क्षेत्र का एक ऐसा इलाका है, जहां भाजपा लगातार कमजोर प्रदर्शन करती आई है। आम आदमी पार्टी भी इससे अछूती नहीं रही।

उत्तराखंड: कांग्रेस का फेस तो बना, लेकिन बेस नहीं बनने देना चाहती भाजपा
विधानसभा फ्लोर पर 2027 में मजबूत दावेदारी के लिए कांग्रेस ने गोदियाल के रूप में नया फेस तो बना दिया पर सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस का प्रदेश में बेस नहीं बनने देना चाहती है। इसके लिए भाजपा ने अलग-अलग ध्रुवों से कील कांटे मजबूत करते हुए अनुभवी नेता मैदान में सक्रिय कर दिए हैं।

पार्टी के नेता भले ही गोदियाल के अध्यक्ष बनने के असर को खारिज कर रहे हों, लेकिन पार्टी नेताओं के बयान ये स्पष्ट करते हैं कि कहीं न कहीं भाजपा ने गोदियाल का गंभीरता से लिया है। कांग्रेस में हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन पर सत्ताधारी भाजपा की बारीक नजर है। इस बदलाव से होने वाले संभावित नफा-नुकसान को लेकर भाजपा नेतृत्व किसी सूरत बेपरवाह नहीं होना चाहता।

पार्टी के आला नेता चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की राह तलाश रही कांग्रेस को भले ही नया फेस मिल गया हो, लेकिन धरातल पर कांग्रेस का बेस (आधार) मजबूत नहीं होना चाहिए। भाजपा, फिलहाल कांग्रेस नेताओं की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। हरक सिंह रावत के बयानों से लेकर हरीश रावत के दूरगामी कदमों, पार्टी के नए अध्यक्ष की तैयारी से लेकर जिलावार बनाए गए अध्यक्षों की गतिविधियों की भी पूरी निगरानी की जा रही है।

कमजोर आंकने की गलती पड़ सकती है भारी

एक वरिष्ठ भाजपा नेता का मानना है कि भले ही हम कितने मजबूत हों, लेकिन सामने वाले को कमजोर आंकने की गलती भारी पड़ सकती है। क्षत्रिय-ब्राह्मण के बीच उलझी राजनीति को गोदियाल के अध्यक्ष बनने के बाद एक नए बदलाव और सत्ताधारी पार्टी चुनौती के तौर पर भी ले रही है। हालांकि भाजपा में पहले ही संगठन नेतृत्व की जिम्मेदारी महेंद्र भट्ट के पास है।

अब देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच इस नेतृत्व परिवर्तन का क्या असर हो रहा और भविष्य में क्या संभावनाएं हैं। सोशल मीडिया में लगातार चल रहे कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करने के लिए भी पार्टी प्रवक्ताओं की टीम तैनात की गई है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश जोशी से लेकर मनवीर चौहान व अन्य सभी प्रवक्ता लगातार मीडिया, सोशल मीडिया में अपने बयान जारी कर रहे हैं। मकसद है कि कहीं कांग्रेस नेताओं के बयान असरकारी न हों।

यूपी: जिला प्रभारी मंत्री के सामने महापौर पर भड़के भाजपा विधायक योगेश
स्मार्ट सिटी ऑफिस में डेढ़ घंटे तक नगर निगम अफसरों के साथ बैठक करने के बाद जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। यहां भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने महापौर पर सपा पार्षदों को साथ लेकर चलने और पार्टी विधायक का अपमान करने का आरोप लगा दिया। इस पर विवाद होने लगा तो मंत्री ने उन्हें शांत कराया।

विधायक योगेश शुक्ला ने उस सड़क का मुद्दा उठाया जिसका शिलान्यास करने से बीते माह महापौर ने यह कहकर मना कर दिया था कि यह सड़क सही है और इसे बनाने की जरूरत नहीं है। विधायक का कहना था कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। आरोप लगाया कि महापौर ने इस मामले को सोशल मीडिया पर भी वायरल कराया।

विधायक का कहना था कि उस सड़क को बनाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव दिया था, क्योंकि लोगों का कहना था कि सड़क खराब हो गई है। यदि सड़क बनाने लायक नहीं थी तो उस काम को रोक दिया जाता, मगर इस तरह से बदनामी नहीं करनी चाहिए थी। यह भी कहा कि महापौर सपा पार्षदों को लेकर नारियल फोड़ने जाती हैं। इस पर महापौर ने कहा कि वह क्षेत्रीय पार्षद था। इस पर मंत्री ने भी कहा कि शासनादेश के तहत क्षेत्रीय पार्षद को बुलाया जाता है।

बैठक के बाहर महापौर और विधायक दोनों ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली। फोन करने पर विधायक प्रतिनिधि जहां थोड़ी देर में बात कराने को कहकर टालता रहे तो महापौर ने कहा ऐसी कोई बात नहीं हुई। बैठक में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा व विधायक राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह शामिल रहे।

तालकटोरा के किरायेदारों का किराया माफ करने पर उठा सवाल

समीक्षा बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस बात पर नाराजगी जताई कि तीन वर्ष पहले तालकटोरा के दुकानदारों का नगर निगम सदन में किराया माफ किया गया। यह नहीं किया जा सकता। ऐसा होगा तो नगर निगम की आय कैसे बढ़ेगी? शहर की जनसुविधाओं के लिए बजट कहां से आएगा? यह प्रस्ताव पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के समय पास हुआ था। अब इस मामले को दोबारा सदन में लाया जाएगा।

खराब ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराज हुए मंत्री

बैठक में यातायात पुलिस के एक अधिकारी को भी बुलाया गया था। मंत्री ने कहा कि शहर में जाम की समस्या दूर कराई जाए। तत्काल ऐसे उपाय किए जाएं जिससे शहरवासियों को आसानी हो। अयोध्या रोड पर जाम का मसला भी उठा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस रोड पर फ्लाईओवर बनना है, उससे समस्या दूर हो जाएगी।