भाजपा हाईकमान – Live Halchal

यूपी: भाजपा हाईकमान ने तय किया योगी मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूला
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा। आ रही खबरों के अनुसार मंत्रिमंडल से दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वहीं कुछ चेहरे जोड़े जाएंगे।

योगी मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द ही होने जा रहा है। महाकुंभ और विधासभा का सत्र पूरा होते ही इस दिशा में काम तेज होगा। सूत्रों के अनुसार यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दो-तीन मंत्रियों की जहां छुट्टी होगी, वहीं तीन-चार नए चेहरे शामिल होंगे।

लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे नेताओं को होली का तोहफा देने की तैयारी है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा। जिनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं या मंत्रियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें हटाया जाएगा। अहम विभाग के साथ पश्चिम के भी दो चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं, विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश स्तर से इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है। अगले 8-10 दिनों में विस्तार होने की पूरी संभावना है।

जल्द ही जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची
प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीते दिनों कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से ही प्रक्रिया कुछ धीमी हो गई थी। अब सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है।

बीते दिनों जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में हो रही देरी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि सूची जारी होने में जो भी बिंदू सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

प्रचार के लिए भाजपा हाईकमान ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस को हुड्डा पर भरोसा
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश में मोर्चा संभाल रखा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इनके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हुआ है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर है। भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए ताकत झोंक रही है, जबकि कांग्रेस दस साल का सूखा दूर करने को जोर लगा रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश में मोर्चा संभाल रखा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इनके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगातार रैलियां करके अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक हरियाणा के चुनाव से दूरी बनाई हुई है।

रणनीति के तहत कर्नाटक के फार्मूले पर चलते हुए कांग्रेस ने प्रदेश के ही स्थानीय नेताओं पर भरोसा जता रही है। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान और दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश को नाप रहे हैं। देखना यह है कि दोनों राष्ट्रीय दलों में से किसकी रणनीति कारगर होती है और हरियाणा की जनता किसको जीत का ताज पहनाएगी।

भाजपा : सीएम सैनी कर चुके 50 रैलियां, पीएम और शाह की भी रैलियां
विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद भाजपा करीब 70 रैलियां कर चुकी हैं। इनमें अकेले 50 रैलियां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर चुके हैं। इनके अलावा केंद्रीय नेतृत्व की बात करें तो पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में रैली कर चुके है और अमित शाह चार रैलियां कर चुके हैं। इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी रैलियां जारी हैं।

भूपेंद्र हुड्डा की 40 और दीपेंद्र की 48 रैलियां
कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ही प्रदेश को नाप रहे हैं। अब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा 40 रैलियां कर चुके हैं, जबकि सांसद दीपेंद्र हुड्डा 48 रैलियां कर चुके हैं। भूपेंद्र हुड्डा के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान भी प्रचार में शामिल रहते हैं। अब 26 सिंतबर के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा में प्रचार को धार देने आ रहे हैं। इससे पहले टिकट वितरण से लेकर नामांकन तक में कोई केंद्रीय नेता हरियाणा में नहीं आया है।

भाजपा का राष्ट्रीय मुद्दों पर जोर, कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर रही घेर
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों को उठा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह धारा 370, आरक्षण और आतंकवाद को लेकर हमलावर हैं। साथ ही कांग्रेस शासन के समय दलितों पर हुए अत्याचारों को भी मुद्दा बना रही है। जबकि कांग्रेस हरियाणा के मुद्दों को लेकर ही भाजपा सरकार की घेराबंदी कर रही है। कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रदेश में बढ़ते अपराध को प्रचार का हथियार बना रही है। दोनों ही दल रणनीति के तहत के दूसरे पर हमला बोल रहे हैं और मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं।