भाजपा सांसद खंडूड़ी के बेटे को मिला टिकट – Live Halchal

उत्तराखंड की 5 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का एलान, भाजपा सांसद खंडूड़ी के बेटे को मिला टिकट
कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनिताल उधमसिंह नगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री भूवनचंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे ।

इसके अलावा टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अल्मोड़ा से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरिद्वार से अमरीश कुमार को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

25 को नामांकन करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी

टिहरी लोक सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 25 मार्च को नामांकन कराएंगे। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय से प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराएंगे। इससे पहले 23 और 24 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

मीडिया प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि आज विकासनगर और रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। वहीं, रविवार को मसूरी, कैंट और राजपुर विधानसभा सीटों पर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया जाएगा।

भाजपा ने गुरुवार की शाम घोषित किए थे प्रत्याशियों के नाम

टिहरी से भाजपा उम्मीदवार राज्यलक्ष्मी शाह और पौड़ी से तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को पूरे तामझाम के साथ अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा और अजय भट्ट 25 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कई दौर की बैठकों के बाद भाजपा ने गुरुवार को पांचों संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये थे।

दो उम्रदराज सांसद बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी के स्थान पर पौड़ी से तीरथ सिंह रावत और नैनीताल से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नए चेहरे के तौर पर उतारे गए हैं। टिहरी से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक और अल्मोड़ा से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को दोबारा मौका दिया गया है।

तीन दिन तक चले मंथन के बाद घोषित किए नाम

उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर भाजपा से जिन नेताओं के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, उसी मुताबिक भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तीन दिन तक चले मंथन के बाद होली के दिन प्रत्याशी घोषित कर दिये।

खंडूड़ी और कोश्यारी के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद पार्टी नेतृत्व ने पौड़ी और नैनीताल सीट से नए चेहरों को मौका दिया गया। जनरल की गढ़वाल सीट पर पार्टी ने तीरथ सिंह रावत और नैनीताल में अजय भट्ट पर दांव लगाया है। दोनों प्रत्याशियों को जनरल और कोश्यारी की पहली पसंद बताया जा रहा है। तीन सीटों हरिद्वार, टिहरी और अल्मोड़ा में प्रत्याशी नहीं बदला गया। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते अब भाजपा ही नहीं कांग्रेस, अन्य दलों और बाकी निर्दल प्रत्याशी भी 25 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे।