भाजपा सरकार – Live Halchal

विधानसभा का सत्र आज से, प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरेगी आप
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का खाका रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर दिन बढ़ाए जा सकते हैं।

विधानसभा सत्र का पहला दिन पूरी तरह औपचारिक कार्यवाही के लिए तय किया गया है। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उसके ठीक दो मिनट बाद उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। अभिभाषण खत्म होने के बाद एक बार फिर राष्ट्रगान होगा। उसके बाद सदन की नियमित कार्यवाही उपराज्यपाल के संबोधन के 30 मिनट बाद शुरू की जाएगी।

समय का रहेगा विशेष ख्याल
विधानसभा सचिवालय ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10.45 बजे तक अपनी सीटों पर अनिवार्य रूप से बैठ जाएं। इसके लिए गणपूर्ति की घंटी नहीं बजाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से शुरू हो सके।

ये सत्र राजनीतिक-प्रशासनिक लिहाज से अहम
सत्र के दौरान सदन में सबसे पहले निधन संबंधी उल्लेख किए जाएंगे, जिनमें हाल ही में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद विधानसभा सचिव द्वारा उपराज्यपाल के अभिभाषण की हिंदी और अंग्रेजी प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी, ताकि सभी सदस्य उसे आधिकारिक रूप से देख सकें। कार्यसूची में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भी शामिल किया गया है। इस सत्र के जरिए सरकार अपनी नीतिगत सोच, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट संकेत देगी।

आने वाले दिनों में सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की भी संभावना है। इसमें सीएजी की रिपोर्ट पटल पर रखी जानी है। रिपोर्ट में शीश महल, आम आदमी मुहल्ला क्लीनिक, लाडली योजना और आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान प्रचार पर हुए कथित अंधाधुंध खर्च जैसे मुद्दे शामिल होंगे। फांसी घर विवाद से जुड़ा मुद्दा एक बार फिर से सदन में चर्चा का विषय होगा। इन सभी मुद्दों पर जोरदार बहस होना संभव है।

शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरेगी आम आदमी पार्टी
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। आप विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने कहा कि शीतकालीन सत्र में उनकी पार्टी के लिए प्रदूषण सबसे अहम मुद्दा रहेगा और इस पर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की जाएगी।

संजीव झा ने कहा कि पिछले तीन महीनों से दिल्ली के लोग गंभीर प्रदूषण से जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे हेल्थ इमरजेंसी तक बताया है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले एक दशक में दिसंबर का महीना सबसे अधिक प्रदूषित रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदूषण पर ठोस कदम उठाने के बजाय एक्यूआई के आंकड़ों में हेरफेर कर रही है। संजीव झा ने दावा किया कि प्रदूषण मापने वाली मशीनों के पास पानी का छिड़काव कराया गया, ताकि रीडिंग कम दिखाई जाए और जनता को गुमराह किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

आप नेता ने कहा कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ा है। कई परिवारों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े और विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई।

संजीव झा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने दावा किया था कि नवंबर-दिसंबर में दिल्लीवासियों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट रही। “आप” विधायक सदन में यह सवाल उठाएंगे कि 10 महीनों में ऐसा क्या किया गया जिससे प्रदूषण कम हो सके और अगर नहीं किया गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण के अलावा भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा, होली-दिवाली पर मुफ्त और सस्ते सिलेंडर का वादा, जलभराव से हुई मौतें और यमुना प्रदूषण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा सरकार से जवाब मांगा जाएगा। संजीव झा ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी प्रदूषण को लेकर गंभीर है और दिल्ली की जनता के हित में सरकार से हर सवाल का जवाब सदन में लेगी।

शीतकालीन सत्र में मर्यादा से ही चलेगी विधानसभा -गुप्ता
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सत्र के दौरान सदन मर्यादा से ही चलेगा। सदन की कार्यवाही सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से संचालित की जाएगी। उन्होंने विधानसभा भवन में व्यवस्थाओं और तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की।

अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा की तैयारियों को जाना। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा है कि सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हों, ताकि सत्र के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा न आए। विधानसभा का चौथा सत्र 5 से 8 जनवरी तक चलेगा।

समीक्षा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के भीतर बैठने की व्यवस्था, सदस्यों की डेस्क, डिजिटल सिस्टम और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बेहतर तालमेल और सटीक योजना से ही सदन की कार्यवाही सुचारु ढंग से चलाई जा सकती है। इस सत्र में विधायक राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के माध्यम से कामकाज करेंगे। इसके लिए सदन में सभी विधायकों की मेज पर टैबलेट लगाए गए हैं। इससे प्रश्न, प्रस्ताव और अन्य विधायी कार्य डिजिटल रूप से पूरे किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह मे मुख्यमंत्री धामी भी लेंगे भाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

डिप्टी सीएम बोले- प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बना रहे हैं। तेलंगाना के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में हैं। हमने सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां हमारी (भाजपा) मौजूदगी है वहां हम प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। तेलंगाना में भी हमने पहले से अच्छा प्रदर्शन किया है।

देश में इन दिनों मिजोरम सहित पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और मिजोरम में मतदान हो चुका है। तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा तीन दिसंबर को की जाएगी।

यूपी विधानसभा में नई नियमावली पर उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अब इसके अनुसार काम करेंगे।

आज पेश होगा बिल हर गरीब को फायदा देगी भाजपा सरकार…
लोक सभा चुनाव को लेकर गरमा रहे सियासी माहौल के बीच अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लिए निर्धारित किए गए 50 प्रतिशत के कोटे से अलग सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को आरक्षण देने के इस निर्णय को मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. इसका फायदा सवर्ण हिंदुओं के साथ-साथ सभी अनारक्षित जाति के गरीब लोगों को मिलेगा. इसमें आर्थिक पिछड़ेपन की परिभाषा ओबीसी के समान ही होगी.

सामाजिक समरसता की दिशा में मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मोदी कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आर्थिक स्थिति के आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है. इस फैसले से सरकार को सवर्ण जाति के लोगों की नाराजगी दूर करने में कामयाबी मिल सकती है.

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला गरीब सवर्ण जातियों को आरक्षण…

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी. हालांकि मोदी सरकार को इस निर्णय को लागू करने के लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा. इसलिए मंगलवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा. इसी सत्र में इसे पास कराने के उद्देश्य से राज्यसभा की कार्यवाही भी एक दिन बढ़ा दी गई है. पहले शीतकालीन सत्र मंगलवार को ही समाप्त होने वाला था, देर रात भाजपा ने अपने सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने का व्हिप भी जारी कर दिया है.

सीएम बनते ही योगी ने निभाया वादा, लोगों ने कहा- हर हर योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने पदभार ग्रहण कर लिया जिसके साथ ही जिले की सदर विधानसभा से पहली बार विधायक चुनी गई अनुपमा जायसवाल को सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद देकर योगी आदित्यनाथ ने जनता से किया गया वादा भी पूरा कर दिया।

एक्शन में योगी, पहले ही दिन यूपी के CM आदित्यनाथ ने किए ये पांच बड़े ऐलानउन्होंने चुनाव के दौरान जनसभा करते हुए लोगो से अपील की थी कि अगर आपने इन्हें जीता कर भेजा तो सरकार बनने पर हम इन्हें मंत्री बनाएंगे ये आप सभी से वादा है। वहीं दूसरी ओर कैसरगंज से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए मुकुट बिहारी वर्मा भी भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

शपथग्रहण समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे योगी, बोले- जश्न के दौरान बर्दाश्त नहीं हुड़दंग

विधानसभा चुनावों में जिले की सात विधानसभा सीटों में से छह पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इसमें सबसे चैंकाने वाली जीत बहराइच सदर विधानसभा से महिला प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल की थी। उन्होंने 23 सालों से लगातार समाजवादी पार्टी का अभेद्य दुर्ग मानी जाने वाली इस सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वकार अहमद की पत्नी व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की मां रुवाब सईदा को हराकर पार्टी की जीत का परचम लहराया। इसके बाद से ही भाजपा सरकार में इनके मंत्री बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। आज हुए मंत्रिमंडल गठन में इन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद मिला है, ये प्रदेश भाजपा में महामंत्री भी है।

वहीं जिले की कैसरगंज सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले मुकुट बिहारी वर्मा को कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिला है। ये अवध क्षेत्र के प्रभारी हैं। वहीं दूसरी ओर जिले से दोनों मंत्रियों के पिछड़ी जाति के होने से कई जगह पर लोगांे ने सवाल भी उठाए है।