भाजपा सत्ता हासिल करने वालों का झुंड नहीं है – Live Halchal

भाजपा सत्ता हासिल करने वालों का झुंड नहीं है, हम जीवंत राजनैतिक संगठन हैं : राजनाथ सिंह
भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जा रही है। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक का खास महत्व है।

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यसमिति का उद्घाटन किया। इसके बाद होने वाले सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की छह वर्ष की उपलब्धियां, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया गया। योगी सरकार की ओर से चार साल में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण के क्षेत्र में लागू योजनाओं को भी राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, गरीब मां की कोख से पैदा हुआ व्यक्ति भाजपा में ही अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता पद व कद की सीमा से परे है, उसे इसमें बांधा नहीं जा सकता। आगे कहा कि, कहा कि व्यक्ति कद उसके पद के कारण बड़ा नहीं होता बल्कि उसकी कृतियों के कारण होता है। कहा कि निःस्वार्थ भाव से परिश्रम करे, इसी से प्रतिष्ठा हासिल होती है। उसे सम्मान हासिल होगा जो पद पर बैठे व्यक्ति को शायद ही अर्जित हो। इसलिए मांगना नहीं परिश्रम करते रहना चाहिए। भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है, कुछ एक दो लोगों की वजह से भाजपा का मूल्यांकन नहीं हो सकता। आज हम विश्व के सबसे बड़े दल हैं।

अटल जी जनसंघ के अध्यक्ष थे तो कोई सोच नहीं सकता था कि हम सरकार बनाएंगे। आज चप्पा-चप्पा भाजपा का हमारा नारा चरित्रार्थ हुआ है। हम अटल जी के नाम पर आगे बढ़े थे, संविदा सरकार, फिर जनता पार्टी की सरकार फिर राम जन्मभूमि आंदोलन में घर-घर हमारी पार्टी के प्रति विश्वास ने हमारा जनाधार बढ़ाया। 1991 में हम पहली बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बना सके। उसके बाद आज दूसरी बार 2017 में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। भाजपा सत्ता हासिल करने वालों का झुंड नहीं है, हम जीवंत राजनैतिक संगठन हैं। हमारा अपना राजनैतिक दर्शन है, किसी भी अन्य दल यहां तक कि कम्युनिस्ट पार्टी का भी दर्शन नहीं है। बहुत सी पार्टियां टूटी हैं, भाजपा में टूट नहीं हुई। यह हमारे दर्शन की दिशा व दृष्टि जो एकात्म मानववाद से प्रेरित है से मिलती है।

कोरोना में 100 के करीब लोगों की मौत हुई थी, हमने लॉकडाउन की घोषणा की। बहुत से अर्थशास्त्रियों ने इसके दुष्परिणाम पर आगाह किया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी ने एक-एक व्यक्ति की चिंता की। जब प्रवासी श्रमिकों का पलायन शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री जी को सर्वाधिक कष्ट हुआ। हमने गरीबों को मुफ्त राशन और संसाधनों की व्यवस्था की। तब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने मुझसे कहा कि यह भाजपा ही कर सकती है। क्वाड की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की तारीफ की। हमने दुनिया की कुल वैक्सीन्स का 60 प्रतिशत का उत्पादन किया है। हम दुनिया के 70% देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं। लोग सवाल उठाते हैं कि अपने देश के लोगों की बजाय मोदी जी दूसरे देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं। मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने हर एक नागरिक के लिए व्यवस्था की है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की जरूरत है।

हम राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति आग्रही हैं, केवल सत्ता प्राप्त करने वाली पार्टी नहीं सोच सकती भाजपा ही सोच सकती है। हम पाने शहीदों, बलिदानियों और प्रेरणा देने वाली विभूतियों के बारे में पूरे देश को बताएंगे। 2022 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से के 75 सप्ताह हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। पार्टी भी इस अभियान को व्यापक तौर पर मनाएगी।

हम जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं, हम वादा कोई भी झूठा नहीं करते हैं। धारा 370 की बात हो हर चुनाव में हम उसे दुहराते थे। उसे हमने पूरा किया। तीन तलाक की बात हो, यह कॉमन सिविल कोड की बात हो। इसे हम जाति मजहब के नाम पर नहीं बल्कि इंसान और इंसानियत को मूल में रखकर की है। राम मंदिर का विषय हो, हमने मंदिर भी बनाया और तारीख भी बताई। यह संयोग ही है जब ढांचा गिरा था तब भी भाजपा की सरकार थी और जब मंदिर का शिलान्यास हुआ तो भी भाजपा की ही सरकार है। हम पूरे विश्व को अपना परिवार में कर विश्व कल्याण की भावना से काम करने वाले हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी वैश्विक ताकत है।

कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लाचारी व्यक्त की कि भ्रष्टाचार के नाते मैं पूरी मदद नहीं कर सकता। हमारे पीएम ने लाचारी नहीं जताई जनधन के खाते खोले और हर व्यक्ति को सीधे मदद की। कहीं भी एक पैसा भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ा। गरीबों को छत दिलाई, आज यूपी में 40 लाख घर बन रहे हैं।हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को आंदोलन में बदला, पीएम ने झाड़ू उठाई तो लोगों ने मजाक बनाया। आज परिदृश्य बदला है डब्ल्यूएचओ भी इसकी तारीफ करता है। हर घर बिजली का अभियान हो या उज्ज्वला योजना यूपी ने सबसे ज्यादा काम किया। योगी जी के नेतृत्व में यूपी ने बहुत अग्रणी भूमिका निभाई है। बाण सागर परियोजना हो या सड़कों का जाल यूपी ने हर मोर्चे पर सफलता अर्जित की है। कानून के मोर्चे पर सरकार सबसे बेहतर काम कर रही है। योगी जी ने जो किया है वो काबिले तारीफ है। हमने राम राज्य की संकल्पना की है वो कानून व्यवस्था को ठीक कर ही संभव है।

किसानों के लिए सरकार ने बहुत काम किये हैं। मोदी जी किसानों के लिए ही काम कर रहे हैं। बातचीत से ही समाधान संभव है। हमने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का निर्णय लिया है। हम इसपर काम भी कर रहे हैं। एमएसपी को बंद करने का सवाल ही नहीं है। किसान हमारे परिवार का हिस्सा हैं। लोग बैठें उर बात करें, जहां भी सुधार या बदलाव की जरूरत है सरकार किसानों के हित में सबकुछ करेगी।

आज हम वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। सीमा की सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा का मसला। हम किसी भी मामले में कमजोर नहीं हैं। चीन के साथ विवाद की स्थिति में हमारे जवानों के शौर्य व संयम की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। हम पहले किसी पर हमला नहीं करेंगे न ही किसी को अपनी भूमि का इंच भर भी किसी को लेने नहीं देंगे। हम कमजोर देश नहीं दुश्मन की जमीन पर आतंकियों का एयर स्ट्राइक से सफाया करने वाले देश हैं। पन्ना प्रमुख हमारा बॉस है, यह पार्टी अध्यक्ष का भी बॉस है। 2017 में हमने जो भी सीटें जीतीं वह इन्हीं की वजह से है। आज देश आगे बढ़ रहा है, प्रदेश इसमें बहुत अधिक भूमिका निभाएगा। न्यू इंडिया की नींव उत्तर प्रदेश है।