भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता का सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बना शेयर की आपत्तिजनक पोस्ट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 04 Apr 2019 11:52:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता का सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बना शेयर की आपत्तिजनक पोस्ट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता का सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बना शेयर की आपत्तिजनक पोस्ट, मामला दर्ज https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87/218411 Thu, 04 Apr 2019 11:52:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=218411 भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनके नाम से फर्जी खाता बनाने और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के लिए ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है।ठाणे जिले में मीरा भयंदर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मेहता को कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर उनके नाम से चल रहे …]]>

भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनके नाम से फर्जी खाता बनाने और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के लिए ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है।ठाणे जिले में मीरा भयंदर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मेहता को कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर उनके नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने बुधवार को पुलिस से इसकी शिकायत की

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विधायक ने शिकायत में उल्लेख किया है कि यह अकाउंट उन्हें बदनाम करने के इरादे से बनाया गया था। 28 से 30 मार्च के बीच इस पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए गए थे।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं है, जांच चल रही है।

]]>