भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की एक और सूची – Live Halchal

भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की एक और सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट
उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय से जारी की गई इस तीसरी सूची में 91 प्रत्याशियों के नाम हैं।

भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं है। अभी भी लखनऊ की कई सीट पर पेंच हैं। इसके साथ ही उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष पंडित हृदयनारायण दीक्षित की सीट पर भी अभी संशय है। दीक्षित उन्नाव की भगवंतनगर से विधायक हैं। वह नौवीं से लेकर 12वीं विधानसभा के गठन में लगातार चुनाव जीते, इसके बाद उनको 2017 में सफलता मिली।

प्रदेश में अभी भाजपा को सहयोगी दलों को भी कई सीट देनी है। प्रदेश में भाजपा की कई जिलों में लगभग एक-दो सीटों पर सस्पेंस बना है। इनमें मऊ व आजमगढ़ से लेकर बलिया तक कई सीट हैं। समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा ने भी प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। सिंधुजा मिश्रा यहां पर राजा भैया को चुनौती देंगी। पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच के बहराइच सदर से प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से प्रत्याशी घोषित किया है। सुल्तानपुर की कादीपुर सुरक्षित सीट से भाजपा ने पुराने चेहरे को तरजीह दी है। यहां से विधायक राजेश गौतम इस बार भी उम्मीदवार हैं।

बाराबंकी के हैदरगढ़ से कटा बैजनाथ रावत का टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर दिनेश रावत को उतारा है। इसके साथ ही तीन लोगों को दोबारा मौका मिला है। पार्टी ने बाराबंकी सदर और हैदरगढ़ से नया प्रत्याशी उतारा है। रामनगर से शरद अवस्थी, कुर्सी से साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दरियाबाद से सतीश शर्मा, सदर से अरविंद मौर्य, हैदरगढ़ से दिनेश रावत और जैदपुर से अमरीश रावत को प्रत्याशी बनाया है।

आजमगढ़ में भाजपा ने दस में से छह सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने दस विधानसभा में से नौ पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। गोपालपुर से सत्येंद्र राय, आजमगढ़ से अखिलेश मिश्र, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज से नीलम सोनकर, मेंहनगर से मंजू सरोज। पुराने चेहरों में अखिलेश मिश्र गुड्डू तथा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा हैं। वर्ष 2017 में मेंहनगर से भाजपा एवं सुभासपा गठबंधन में सुभासपा की प्रत्याशी रहीं मंजू सरोज अब भाजपा का चेहरा हैं। भाजपा ने इकलौती सीट फूलपुर-पवई से अभी किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। समाजवादी पार्टी ने यहां से भाजपा विधायक अरुणकांत के पिता रमाकांत यादव को टिकट दिया है। नीलम सोनकर पहली बार विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ेंगी। वह लालगंज सुरक्षित सीट से वर्ष 2014 में भाजपा से सांसद चुनी गईं थीं। वर्तमान में भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

मंत्रियों के टिकट बरकरार

मंत्री सुरेश पासी को सुल्तानपुर के जगदीशपुर।

मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को प्रतापगढ़ से पट्टी।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को प्रयागराज के इलाहाबाद पश्चिम।

मंत्री नंद गोपाल नंदी को प्रयागराज के इलाहाबाद दक्षिण।

मंत्री रमापति शास्त्री को गोंडा के मनकापुर।

मंत्री जय प्रताप सिंह को सिद्धार्थनगर के बांसी।

मंत्री सतीश द्विवेदी को सिद्धार्थनगर इटवा।

मंत्री जयप्रकाश निषाद को देवरिया के रुद्रपुर।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही को देवरिया के पथरदेवा।

मंत्री उपेंद्र तिवारी को बलिया के फेफना।

भाजपा से इनको मिले टिकट

1. बिसवां से निर्मल वर्मा

2. तिलोई से मयंकेश्वर सिंह

3. सलोन (अजा) से अशोक कोरी

4. सरेनी से धीरेन्द्र बहादुर सिंह

5. जगदीशपुर (अजा) से सुरेश कुमार पासी

6. कादीपुर (अजा) से राजेश गौतन

7. भोगनीपुर से राजेश सचान

8. तिंदवारी से रमाकेश निषाद

9. रामपुर खास से नागेश प्रताप सिंह ‘छोटे सरकार’

10. बाबागंज (अजा) से केशव पासी

11. कुंडा से सिंधुजा मिश्रा

12. पट्टी से राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती’

13. मंझनपुर (अजा) से लाल बहादुर

14. फाफामऊ से गुरु प्रसाद मौर्य

15. फूलपुर से प्रवीण कुमार पटेल

16. मेजा से नीलम करवरिया

17. इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह

18. इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता ‘नंदी’

19 कोरांव (अजा) से आरती कोल

20. कुर्सी से साकेन्द्र प्रताप वर्मा

21. रामनगर से शरद कुमार अवस्थी

22. बाराबंकी से अरविंद मौर्य

23. जैदपुर (अजा) से अमरीश रावत

24. दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा

25. रुदौली से रामचंद्र यादव

26. हैदरगढ़ (अजा) से दिनेश रावत

27. मिल्कीपुर (अजा) से बाबा गोरखनाथ

28. बीकापुर से अमित सिंह चौहान

29. अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता

30. गोसाईगंज से आरती तिवारी

31. जलालपुर से सुभाष राय

32. बलहा (अजा) से सरोज सोनकर

33. मटेरा से अरुण वीर सिंह

34. महसी से सुरेश्वर सिंह

35. बहराइच से अनुपमा जायसवाल

36. पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी

37. कैसरगंज से गौरव वर्मा

38. भिनगा से पदमसेन चौधरी

39. श्रावस्ती से रामफेरन पांडेय

40. तुलसीपुर से कैलाश नाथ शुक्ला

41. गैसड़ी से शैलेश कुमार सिंह

42. उतरौला से राम प्रताप ‘शशिकांत वर्मा’

43. बलरामपुर (अजा) से पलटूराम

44. मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी

45. गोंडा से प्रतीक भूषण सिंह

46. कटरा बाजार से बावन सिंह

47. करनैलगंज से अजय कुमार सिंह

48. तरबगंज से प्रेम नरायण पांडेय

49. मनकापुर (अजा) से रमापति शास्त्री

50. गौरा से प्रभात कुमार वर्मा

51. कपिलवस्तु (अजा) से श्यामधनी राही

52. बनसी से जय प्रताप सिंह

53. इटवा से डा. सतीश चंद्र द्विवेदी

54. डुमरियागंज से राघवेन्द्र प्रताप सिंह

55. हरैया से अजय कुमार सिंह

56. कप्तानगंज से चंद्र प्रकाश शुक्ला

57. बस्ती सदर से दयाराम चौधरी

58. महादेवा (अजा) से रवि कुमार सोनकर

59. खलीलाबाद से अंकुर राज तिवारी

60. धनघटा (अजा) से गणेश चंद्र चौहान

61. फरेंदा से बजरंग बहादुर सिंह

62. पनियारा से ज्ञानेन्द्र सिंह

63. कैम्पियारगंज से फतेहबहादुर सिंह

64. पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह

65. सहजनवा से प्रदीप शुक्ला

66. खजनी (अजा) से श्रीराम चौहान

67. बांसगांव (अजा) से विमलेश पासवान

68. चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी

69. फाजिलनगर से सुरेंद्र कुशवाहा

70. कुशीनगर से पीएन पाठक

71. हाटा से मोहन वर्मा

72. रुद्रपुर से जय प्रकाश निषाद

73. देवरिया से शलभ मणि त्रिपाठी

74. पथरदेवा से सूर्य प्रताप साही

75. रामपुर कारखाना से सुरेन्द्र चौरसिया

76. बरहज से दीपक मिश्रा ‘शाका’

77. गोपालपुर से सत्येंद्र राय

78. आजमगढ़ से अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’

79. निजामाबाद से मनोज यादव

80. दीदारगंज से डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा

81. लालगंज (अजा) से नीलन सोनकर

82. मोहनगर (अजा) से मंजू सरोज

83. बेल्थरा रोड (अजा) से छट्टू राम

84. रसड़ा से बब्बन राजभर

85. सिकंदरपुर से संदय यादव

86. फेफना से उपेन्द्र तिवारी

87. बदलापुर से रमेश चंद्र मिश्रा

88. जौनपुर से गिरीश चंद्र यादव

89. जफराबाद से डा हरेन्द्र प्रसाद सिंह

90. केराकत (अजा) से दिनेश चौधरी

91. जमानियां से सुनीता परीक्षित सिंह