भाजपा नेता – Live Halchal

महाअभियान-2026: तीन राज्यों के भाजपा नेताओं की कल से काशी में क्लास, शामिल होंगे कई दिग्गज
भाजपा की उत्तर-पूर्व जोन की महत्वपूर्ण कार्यशाला 19 फरवरी को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में होगी। इसमें तीन राज्यों के भाजपा नेता शामिल होंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत भाजपा की उत्तर-पूर्व जोन (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार) की महत्वपूर्ण कार्यशाला 19 फरवरी को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित तीनों राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यशाला की तैयारियों के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रमुख पदाधिकारियों की व्यवस्था बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। साथ ही जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।

प्रशिक्षण महाअभियान के सह समन्वयक राजू भंडारी ने कहा कि यह व्यक्ति को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से आए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही राज्यों के दूसरे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह कार्यशाला विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकराई कार… मौके पर ही गई जान
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई।

हरिद्वार के धनौरी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की–धनौरी मार्ग पर पहुंचे तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से किसी कार्य से रूड़की गये थे। जैसे ही वापस वह धनौरी कलियर मार्ग पर दो सड़कों के बीच पहुंचे तो उसकी कार डिसबेलेंस हो गई, जिसके कारण कार पेड़ से टकरा गई और नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की बुधवार देर शाम अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रूपक मंदिर के पास एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए।

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बुधवार की देर शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसपी अरविंद प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और खुद मामले की जांच में जुट गए। घटना के समय रूपक सहनी मंदिर के पास स्थित एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां बरसाने के बाद अपराधी वहां से पैदल ही भाग निकले। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल रूपक सहनी को स्थानीय लोगों ने तुरंत खानपुर सीएचसी पहुँचाया, जहाँ अस्पताल प्रभारी डॉक्टर राणा नितीश कुमार सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून बरामद हुआ और खून में सने आधा दर्जन से अधिक खोखा भी पुलिस ने जमा किया।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं। एसपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है और पूरी कार्रवाई तेज़ी से जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अतीक के गुर्गों का आतंक जारी: भाजपा नेता से मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी
माफिया अतीक अहमद का खात्मा तो हो गया है, लेकिन उसके गुर्गों का आतंक अब भी लगातार जारी है। हाल ही में, अतीक के गुर्गों ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्ष केसरवानी की जमीन पर कब्जा कर लिया। जब हर्ष ने इसका विरोध किया, तो माफियाओं ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग ली। रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद गुर्गों ने हमला कर दिया।

अतीक के गुर्गों ने SHO की मौजूदगी में की पिस्टल छीनने की कोशिश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजीब बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। एसएचओ चंद्रभूषण मौर्य भी घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन वह माफियाओं को रोकने में नाकाम रहे। पुलिस के सामने ही अतीक के गुर्गों ने हर्ष केसरवानी की लाइसेंसी पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। पुलिस के सामने माफियाओं के इस आतंक ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

घटनाक्रम के बाद तुरंत एक्शन में आई पुलिस
बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस एक्शन में आई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें मो. उमर, सलमान अहमद, रितेश केसरवानी, समर उपाध्याय, अथर मिश्रा और नीतीश पांडेय शामिल हैं। मो. उमर और सलमान अहमद को अतीक के गुर्गे बताया जा रहा है।

यह लोग करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। हर्ष और उनके भाई पर हमला कौखराज थाना क्षेत्र के गिरसा चौराहे पर किया गया था। वहीं इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह सब पुलिस के सामने हुआ, फिर भी माफियाओं को रोकने में पुलिस नाकाम रही।

उमरिया में रेत की बढ़ती कीमतों पर भाजपा नेता ने जताई चिंता
निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने उमरिया जिले में बेतहाशा बढ़ रही रेत की कीमतों पर चिंता जाहिर की है। पहले जहां एक ट्रॉली रेत 1500-2000 रुपये में मिलती थी, अब इसकी कीमत 5000 रुपये तक पहुंच गई है। ठेकेदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय लोग पक्के मकान बनाने में असमर्थ हो रहे हैं।

निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने जिले में हो रही बेतहासा रेत की मूल्य वृद्धि में चिंता जाहिर की है। रेत के बिना पक्के निर्माण कार्य संभव नहीं हैं। उमरिया जिला खनिज संसाधनों से सम्पन्न जिला है। यहां से निकलने वाली रेत रीवा शहडोल मैहर सतना तक जाती है। जिले में रेत का व्यवसाय करने वाले ठेकेदार इस समय चांदी काट रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इनके लिए या इनके ऊपर कोई नियम कानून प्रभावी नहीं है। सब नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रेत ठेकेदार जिले के जन मानस की जेब में खुलेआम डाका डाल रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ता रेत का रेट आम जन के पक्के माकान के सपनों को चकनाचूर कर रहा है।

गरीब आदमी की जेब रेत का रेट सुनकर ही दम तोड़ देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिती और ज्यादा खराब है। जिस क्षेत्र से रेत निकाली जाती है, वहां के निवासियों से ज्ञात होता है कि एक ट्राली रेत पहले 1500 से 2000 रु तक मिल जाता था। वहीं अब एक ट्राली रेत की कीमत 5000 है, जो कि पहले के मूल्य से दुगने पर मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रेत ठेकेदार के कर्मचारी अपने मन मुताबिक रेत बढ़ा कर रेत बेच रहे हैं। ये कारोबारी नियंत्रण विहीन हो चुके हैं। इनके नियंत्रक आंखों में पट्टी बांध कर आराम फरमा रहे हैं।

पाण्डेय जी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की मोहन सरकार दृढ़ संकल्पित होकर गांव गरीब किसानों असहायों आवासहीनों के लिए कार्य कर रही है। जिसे कोई पूछता नहीं था ऐसे गरीबों को डबल इंजन की सरकार पूजती है। सब का अपना पक्का घर हो कोई बेघर न रहे सबका अपना आशियाना हो इसी दिव्य विचारों को दृष्टिगत करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लाई गई। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास योजना के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट दिख रहे हैं, किंतु अब जिले में आसमान छूती रेत की कीमत से आवास योजना के हितग्राही बुरी तरह प्रभावित है।

रेत का मनमाना बढ़ता रेट जिले के हितग्राही मूलक योजनाओं पर कहर बनकर टूट रहा है। हितग्राहियों का कहना है कि पहले की अपेक्षा अब रेत तीन गुना ज्यादा रेट में मिल रही है। आवास योजना की एक क़िस्त केवल रेत के लिए होती है। ऐसे में हम आवास निर्माण पूरा नहीं कर पा रहे। उमरिया जिले के रेत कारोबारी सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना हेतु अभिशाप बनते नजर आ रहे हैं।

उमरिया जिले के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करने से ज्ञात होता है कि व्यक्तिगत रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्यों, हितग्राही मूलक कार्यों और ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य आसमान छूती रेत की कीमतों की मार से जूझ रहे हैं। जो अर्थिक रूप से कमजोर है किसी तरह से अपना आशियाना बना रहा है। उसकी जेब में बढ़ता रेत का बोझ प्रसाशन के नियंत्रण से बाहर होते रेत कारोबारी जिले में एक बड़ी समस्या बन चुके हैं।

ग्राम पंचायत सरपंच सचिव भी इस पीड़ा से पीड़ित हैं। ऐसे में प्रसाशन को चाहिये कि कारोबारियों पर शिकंजा कसे, ताकि आवास योजना जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं समय सीमा में पूरी हों। क्योंकि बढ़ते आर्थिक बोझ के कारण योजना के हितग्राही कार्य में प्रगति ही नहीं दे पा रहे हैं। प्रसाशन को यह भी ध्यान देना होगा कि रेत का कारोबार करने वाली कंपनी अपने निर्धारित सीमा में रहकर ही बालू का विक्रय करें। मिली लीज के अंदर ही रेत का उत्खनन होना चाहिए।