भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा… – Live Halchal

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…
दिल्ली में पानी की गुणवत्ता पर सियासत जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बोतल में खराब पानी लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

पानी का सेंपल लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार लोगों को खराब पानी पिला रही है जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

दूषित पानी को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले बुधवार को भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने करोल बाग स्थित दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय वरुणालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी की वजह से लोग दूषित जल पीने को मजबूर हैं। समस्या हल करने के बजाय मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता इसे लेकर सियासत कर रहे हैं। नाकामी को छुपाने के लिए निराधार बातें कर रहे हैं।

सीएम पर लगाया लापरवाही का आरोप

दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि राजधानी में लोग स्वच्छ पानी व स्वच्छ वायु के लिए तरस रहे हैं और सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी सरकार की गलती स्वीकार करने के बजाय भारतीय मानक ब्यूरो की रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली का पानी जहरीला हो गया है। इस स्थिति के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पानी की समस्या दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि पानी पर सभी का अधिकार है। ऐसे में स्वच्छ पानी से जनता को वंचित रख सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है।

पूर्वाचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि आप सरकार जनता की समस्या हल करने के बजाय राजनीतिक प्रचार में व्यस्त है। ये लोग जनता को गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन लोग अब आप सरकार के झांसे में नहीं आएंगे। प्रदर्शन में पूर्वाचल मोर्चा प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, सह-प्रभारी प्रेमकांत चौधरी, उपाध्यक्ष सोनिया सिन्हा, प्रवक्ता राहुल त्रिवेदी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।