भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी कर ली पूरी तैयारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 13 Dec 2019 10:13:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी कर ली पूरी तैयारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आप, भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी कर ली पूरी तैयारी https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2020-%e0%a4%95%e0%a5%8b/294707 Fri, 13 Dec 2019 10:13:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=294707  Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के साथ अब कांग्रेस (congress) ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत …]]>

 Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के साथ अब कांग्रेस (congress) ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो रही हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा वरिष्ठ नेताओं के साथ रामलीला मैदान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रैली में सिर्फ दिल्ली से 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया।

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और मोदी सरकार की जनविरोधी व विघटनकारी नीतियों के चलते देश में चौतरफा मची अफरातफरी के विरोध में यह रैली हो रही है। पिछले कई दिनों से वह खुद दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर जाकर बैठक कर रहे हैं। अलग-अलग कमेटी बनाकर रैली की तैयारी की जा रही है। इस रैली में लाखों लोग जुटेंगे जो केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक लाकर केंद्र की मंशा समाज को बांटने की है इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करती है।

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि स्टेशन, बस अड्डे व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। दूसरे स्थानों से आने वालों के लिए रामलीला मैदान के आसपास व्यवस्था की गई है। रैली में शामिल होने आ रहे लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, हारुन यूसुफ, मंगत राम सिंघल व मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, विजय लोचव, दर्शना रामकुमार, कांग्रेस नेता ब्रह्म यादव आदि मौजूद थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी संबोधित करेंगी। यह भारतीय राजनीति में पहला बड़ा मौका होगा जब तीनों नेता एक साथ एक ही मंच पर नजर आएंगे।

]]>