भाजपा के युवा चेहरे विष्णु दत्त शर्मा MP भाजपा का बनाया गया नया अध्यक्ष… – Live Halchal

भाजपा के युवा चेहरे विष्णु दत्त शर्मा MP भाजपा का बनाया गया नया अध्यक्ष…
भाजपा के युवा चेहरे विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से सांसद हैं। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडी शर्मा को राकेश सिंह की जगह मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाने पर फैसला लिया है। वीडी शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और हमेशा से उन्हें संघ की पहली पसंद माना जा रहा था। उधर इस जिम्मेदारी के मिलने पर विष्णु दत्त शर्मा ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रितिक्रिया देते हुए कहा, मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करुं।

इसलिए अध्यक्ष बनाए गए वीडी शर्मा

माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा और ब्राह्मण चेहरे को सामने लाना चाह रही थी। जिसके बाद वीडी शर्मा को चुना गया। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी। अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे थे। वीडी शर्मा के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद वीडी शर्मा को कैसे चुना गया। यह भी कहा जा रहा है कि संघ से जुडे वीडी शर्मा को लेकर एक बार फिर भाजपा पर संघ का दबाव दिखा। जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से इस बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

बड़े नेताओं के बीच ऐसे चुना गया विष्णु दत्त शर्मा का नाम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने को जहां कुछ लोग आश्चर्यचकित हैं, वहीं कुछ नेता इसे आम बात मान रहे हैं। आखिर मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच विष्णु दत्त शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए कैसे चुना गया इसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। विष्णु दत्त शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं और इस नियुक्ति को लेकर संघ का दबाव ही माना जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत भोपाल आए थे, तभी विष्णु दत्त शर्मा का मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय हो गया था।

बड़े चेहरे थे अध्यक्ष पद की दौड़ में

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में कई वरिष्ठ नेताओं का नाम चल रहा था। दरअसल भाजपा चाहती थी कि इस बार वे ब्राह्मण और युवा चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए। इसमें नरोत्तम मिश्रा भी शामिल थे, लेकिन आखिरी समय में विरोध के चलते उनका नाम बाहर हो गया। इसके बाद वीडी शर्मा का नाम सामने आया जिस पर सभी ने अपनी सहमति जाहिर की, संघ का साथ उन्हें पहले से मिला हुआ था। भाजपा नेताओं का मानना है कि अब मध्य प्रदेश में भाजपा के युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।

कैसे संभालेंगे अपने से वरिष्ठ नेताओं को

युवा चेहरे विष्णु दत्त शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एक सवाल यह भी उठ रहा है कि पार्टी में ज्यादातर नेता उनसें वरिष्ठ हैं, ऐसे में वे किस तरह उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी करेंगे। इस मामले में वरिषठ नेता प्रभात झा का कहना था कि भाजपा में अध्यक्ष का पद सबसे ऊंचा होता है। उस पर कोई भी बैठा हो, हम सभी उसकी बात मानते हैं। यह पहली बार नहीं है, राकेश सिंह से भी कई वरिष्ठ नेता पार्टी में है, लेकिन अध्यक्ष होने के नाते वे उनकी बात हमेशा मानते थे।

सीएम कमलनाथ ने भी दी वीडी शर्मा को बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर ट्वीट कर बधाई दी। सीएम ने यह भी लिखा है कि मध्य प्रदेश के विकास, प्रगति और प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में वीडी शर्मा का सहयोग मिलेगा।

शिवराज सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश में पार्टी को मिलेगी मजबूती

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं, उन्हें एबीवीपी से लेकर संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। वे कई वर्षों से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूती देने का कार्य करते आ रहे हैं। आपके इंडो- चीन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, अंतर्राष्ट्रीय एग्रीकल्चर सेमिनार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये आपके विभिन्न कार्यों के अनुभव का लाभ मध्य प्रदेश एवं यहां की जनता व संगठन को मिलेगा। नई भूमिका में आप नये कीर्तिमान रचें, मेरी शुभकामनाएं। शिवराज सिंह ने कहा कि विष्णु दत्त शर्मा को जब भी कोई काम दिया गया, उसे आपने हर बार नई ऊंचाइयां प्रदान की, नए मानक तय किए। कलाम इनोवेशन एंड गवर्नेंस अवॉर्ड, यूथ लीडर अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों ने आपके प्रयासों को सम्मान देने का काम किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा है कि खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं, उनके राजनीतिक अनुभव से प्रदेश में पार्टी की जमीन को ज्यादा मजबूती मिलेगी।