भाजपा का उग्र प्रदर्शन – Live Halchal

गुजरात में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर संसद में दिए गए बयान के विरोध में गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद राजकोट गांधीनगर समेत राज्य के अन्य शहरों में स्थित कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया वहीं पुलिसकर्मी समेत कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर संसद में दिए गए बयान के विरोध में गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। अहमदाबाद कार्यालय पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद, राजकोट, गांधीनगर समेत राज्य के अन्य शहरों में स्थित कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। संसद में राहुल गांधी के बयान को हिंदुत्व विरोधी बताते हुए सोमवार रात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के राजीव गांधी भवन पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही राहुल के पोस्टर पर कालिख पोत दी।

पुलिसकर्मी समेत कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई
मंगलवार दोपहर फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं की एक भीड़ पहुंचउ गई और कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों दलों के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। एएनआइ के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा देशभर में कांग्रेस दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा।

हिंदू समाज को हिंसक बताना एक गंभीर बात, राहुल मांगे माफी : भाजपा
भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनी भाई पटेल एवं मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा के साथ जोड़कर उनका अपमान किया है। हिंदूसमाज को हिंसक बताना एक गंभीर बात है। राहुल को अपने बयान के लिए देश व दुनिया में बस रहे सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। पुलिस ने यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर आकर हमला करें, यह लोकतंत्र की हत्या है। विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता शैलेष परमार ने सीसीटीवी फुटेज देकर एक शिकायत दर्ज कराई है।