भागलपुर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 10 Sep 2025 06:38:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भागलपुर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भागलपुर को बड़ी सौगात, मिजोरम से आनंदविहार तक चलेगी नई राजधानी एक्सप्रेस https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9c/631702 Wed, 10 Sep 2025 06:38:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=631702 भागलपुर जिले वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास स्थित एनएफआर रेलवे साइरांग से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक एक नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। यह भागलपुर के लिए दूसरी राजधानी और तीसरी वीवीआईपी ट्रेन होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, …]]>

भागलपुर जिले वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास स्थित एनएफआर रेलवे साइरांग से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक एक नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। यह भागलपुर के लिए दूसरी राजधानी और तीसरी वीवीआईपी ट्रेन होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस राजधानी एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। यह ट्रेन भागलपुर और जमालपुर के यात्रियों को पूर्वोत्तर भारत और देश की राजधानी से सीधे जोड़ने में मदद करेगी।

13 सितंबर को ट्रायल
पूर्व रेलवे, कोलकाता के सीपीआरओ दीप्तिमोय दत्ता ने बताया कि 13 सितंबर को साइरांग से आनंद विहार के लिए ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। नियमित परिचालन की तारीख की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

मार्ग और समय-सारिणी
नई राजधानी एक्सप्रेस साइरांग से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कानपुर सेंट्रल होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 20507: साइरांग से हर शुक्रवार को शाम 4.30 बजे रवाना होगी और रविवार को सुबह 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 20508: आनंद विहार टर्मिनल से रविवार को शाम 7.50 बजे चलेगी और मंगलवार को दोपहर 3.15 बजे साइरांग पहुंचेगी।

यह ट्रेन कुल 2,510 किलोमीटर की दूरी 42 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। नई राजधानी एक्सप्रेस न सिर्फ भागलपुर और जमालपुर के यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

]]>
भीषण सड़क हादसा, ट्रक-हाइवा की टक्कर के बाद लगी आग, हाइवा चालक की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5/613408 Mon, 12 May 2025 10:43:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=613408 भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा नेशनल हाईवे-31 पर हरिया ढाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जो तेजी से फैल गई …]]>

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा नेशनल हाईवे-31 पर हरिया ढाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जो तेजी से फैल गई और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में हाइवा के ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यातायात घंटों तक बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक पूर्णिया की ओर जा रही थी, जबकि हाइवा नवगछिया से खगड़िया की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और वे जलकर खाक हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ट्रक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर नींद में था, जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई और वह आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों वाहन जलकर राख हो गए।

पुलिस और दमकल की टीम पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। इस हादसे की वजह से नेशनल हाईवे-31 पर लंबा जाम लग गया। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जली हुई गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम जारी है।

]]>
पटना, भागलपुर, गया, पूर्णिया, कैमूर समेत इन 27 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%af/573457 Fri, 02 Aug 2024 07:25:25 +0000 https://livehalchal.com/?p=573457 मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है। पटना समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। …]]>

मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है।

पटना समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, पटना के कई इलाकों में सड़क पर जलजलाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने अररिया, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पश्चिम चंपारण, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि उक्त जिलों के कई इलाकों में एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

आंकड़ों के जरिए जानिए पिछले पांच वर्षों में कितनी बारिश हुई
पटना में इस साल पिछले पांच वर्षों की तुलना में कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 2020 में पटना में वर्षा का प्रतिशत 357.5 मिमी, 2021 में 222.6, 2022 में 159.4, 2023 में 200.5 और 2024 में 167.0 मिमी दर्ज किए गए हैं। जुलाई महीने का पांच वर्षों का अगर तापमान का आंकड़ा देखें तो 5 वर्षों में अधिकतम तापमान जुलाई महीने में वर्ष 2020 में पटना में अधिकतम तापमान 35.8, 2021 में 36.8, 2022 में 38.0, 2023 में 37.4 जबकि 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

इस प्रकार गया में 2020 में 36.4, 2021 में 36.9, 2022 में 38.8, 2023 में 37.8 और 2024 में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। अगर हम बात भागलपुर की करते हैं तो वर्ष 2020 में 38.2, 2021 में 37.5, 2022 में 39.4, 2023 में 38.7 और 2024 में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किए गए।

जुलाई में इन जिलों के तापमान का हाल जानिए
वहीं जुलाई 2024 में प्रदेश के तापमानों की स्थिति इस प्रकार देखी गई है। सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किए गए जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.01 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में 26 जुलाई को दर्ज किए गए। इसके अलावा सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में 31 जुलाई को दर्ज किए गए। इसी प्रकार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 235.4 मिमी, सीवान में 3 जुलाई को दर्ज किए गए, जबकि कम वर्षा 241.3 मिमी दर्ज हैं जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम है।

अगर हम बात राजधानी पटना की बात करते हैं तो पटना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस 29 जुलाई को दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस 7 जुलाई को। इसके साथ ही पटना में औसत अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस जबकि औसत न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों की तापमान इस प्रकार दर्ज किए गए। पटना 34.3, गया 32.7, भागलपुर 34.4, पूर्णिया 34.6, बाल्मीकि नगर 34.0, मुजफ्फरपुर 33.8, छपरा 34.8, दरभंगा 36.2, सुपौल 35.0, फारबिसगंज 36.2, डेहरी 32.4, मधुबनी 34.6, मोतिहारी 38.0, शेखपुरा 34.8, गोपालगंज 37.8, जमुई 34.8, बक्सर 34.01, समस्तीपुर 34.4, वैशाली 34.9, औरंगाबाद 32.5, बांका 33.5, बेगूसराय 35.2, कटिहार 34.3, नवादा 34.8, राजगीर 33.5, अररिया 35.4 जीरादेई 35.4, किशनगंज 34.7, अरवल 35.3, बिक्रमगंज 34.4 और मुंगेर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

]]>
पटना, गया, भागलपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%9c/572097 Thu, 25 Jul 2024 06:19:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=572097 पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की मानें तो पटना में अब तक औसत से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना, गयाा, जहानाबाद, …]]>

पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की मानें तो पटना में अब तक औसत से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना, गयाा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं।

इधर, पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की मानें तो पटना में अब तक औसत से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां 24 जुलाई तक औसतन 381.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन, महज 203.1 एमएम बारिश ही हुई है।

इन जिलों में कम बारिश हुई
इसी तरह सहरसा में 53 प्रतिशत, मधुबनी में 51 प्रतिशत, सारण में 52 प्रतिशत, दरभंगा में 50 प्रतिशत, भभुआ में 45 प्रतिशत, वैशाली में 52 प्रतिशत, समस्तीपुर में 54 प्रतिशत और रोहतास में 46 प्रतिशत कम बारिश हुई।

वहीं किशनंगज, चंपारण, सीवान, पटना आसपास, भागलपुर, गया, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, बांका, बेगूसराय और नालंदा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के दक्षिण और उत्तर हिस्से के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अगले पांच जिलों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने का पूर्वानुमान नहीं है।

]]>
बिहार के भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87/490195 Sat, 30 Jul 2022 08:44:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=490195 नवगछिया में खरीक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से महिला, उसकी बेटी और उसके नाती की मौत हो गयी. मृतक में एक डेढ़ साल का मासूम बालक भी शामिल है. भागलपुर के नवगछिया में खरीक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से …]]>

नवगछिया में खरीक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से महिला, उसकी बेटी और उसके नाती की मौत हो गयी. मृतक में एक डेढ़ साल का मासूम बालक भी शामिल है.

भागलपुर के नवगछिया में खरीक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से महिला, उसकी बेटी और उसके नाती की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मदहदपुर गांव के बुचो सिंह की पत्नी रेखा देवी (50), उसकी बेटी पूर्णिया के रूपौली निवासी साजन सिंह की पत्नी धर्मशीला देवी (22) और नाती राजवीर (डेढ़ वर्ष) के रूप में की गई. हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

इलाज कराने जा रहे थे खगड़िया

मिली जानकारी के अनुसार धर्मशीला देवी अपनी मां के साथ अपना इलाज कराने खगड़िया जानेवाली थी. अहले सुबह चार बजे ही वे बच्चे को लेकर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गांव से रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल ही जा रहे थे. लगभग पांच बजे खरीक स्टेशन पहुंचने से पहले ही तीनों ट्रेन की चपेट में आ गये. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं हो पाया कि ट्रेन तेज रफ्तार से उसी ट्रैक पर आ रही है. घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

इधर, हादसे की सूचना मिलने पर नवगछिया से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम कराने के बाद दोपहर को रेल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मामले की प्राथमिकी नवगछिया रेल थाने में दर्ज कर ली गयी है. एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से घर कोहराम मच गया. परिजन चीत्कार करने लगे. धर्मशीला देवी के पति साजन सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले ही पत्नी के साथ ससुराल आये थे

]]>