भविष्यवाणी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 04 Nov 2025 06:08:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भविष्यवाणी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पंजाब में बदलेगा मौसम: 2 दिन बारिश की बड़ी भविष्यवाणी https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-2-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8/641634 Tue, 04 Nov 2025 06:08:15 +0000 https://livehalchal.com/?p=641634 पंजाब के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 7 नवंबर तक पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार, 4 और 5 नवंबर को प्रदेश में बारिश हो सकती है। …]]>

पंजाब के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 7 नवंबर तक पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार, 4 और 5 नवंबर को प्रदेश में बारिश हो सकती है। फिलहाल पंजाब में मौसम सामान्य है, लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण अगले दो दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सावधान रहें ये जिले
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 4 नवंबर को गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 3, 6 और 7 नवंबर को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

]]>
पंजाब में इन तारीखों में होगी बारिश, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9/641512 Mon, 03 Nov 2025 08:51:30 +0000 https://livehalchal.com/?p=641512 पंजाब के मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। राज्य का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई …]]>

पंजाब के मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। राज्य का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। यह विक्षोभ सोमवार से सक्रिय होगा, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है और ठंड बढ़ेगी।

कई जिलों में बारिश की संभावना
4 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश होने की संभावना है।
5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता
इसी बीच, पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी के कारण पंजाब में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के दो शहरों खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। रविवार को खन्ना का AQI 458 और मंडी गोबिंदगढ़ का 445 दर्ज किया गया, जबकि औसत क्रमशः 307 और 320 रहा। पटियाला का AQI भी 286 दर्ज किया गया, जो चिंताजनक श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश से जहां तापमान में और गिरावट आएगी, वहीं प्रदूषण के स्तर में अस्थायी सुधार भी देखने को मिल सकता है।

]]>
पंजाब में 16,17 और 18 तारीख को लेकर मौसम की नई भविष्यवाणी, होगा बड़ा बदलाव! https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-1617-%e0%a4%94%e0%a4%b0-18-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95/632708 Mon, 15 Sep 2025 07:56:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=632708 पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर के लिए जारी भविष्यवाणी में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब …]]>

पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 15 सितंबर के लिए जारी भविष्यवाणी में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 16, 17 और 18 सितंबर को पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और पंजाब के उत्तरी, केंद्रीय और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश होगी।

अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

]]>
सुनील गावस्कर ने आईपीएल 17 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कर दी है बड़ी भविष्यवाणी https://livehalchal.com/ipl-3/541373 Fri, 09 Feb 2024 05:58:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=541373 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 17 के लिए उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मार्च 2024 में आईपीएल 2024 के शुरू होने की उम्मीद है। 2023 में पांचवीं बार सीएसके ने जीता खिताब इस बीच एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने छठे खिताब का बचाव करने टूर्नामेंट में उतरेगी। आईपीएल …]]>

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 17 के लिए उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मार्च 2024 में आईपीएल 2024 के शुरू होने की उम्मीद है।

2023 में पांचवीं बार सीएसके ने जीता खिताब

इस बीच एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने छठे खिताब का बचाव करने टूर्नामेंट में उतरेगी। आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके ने पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। 19 दिसंबर को दुबई में हुए मिनी लीग में सभी टीमों ने अपने लिए खिलाड़ियों का चुनाव किया।

गावस्कर ने की भविष्यवाणी

इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर सीएसके को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि सीएसके एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। पूर्व कप्तान ने कहा कि “मुझे लगता है कि निश्चित रूप से टॉप चार में आएगी। आप किसी भी टीम को हां नहीं कह सकते, लेकिन ‘निश्चित रूप से पसंदीदा को कह सकते।”

सीएसके का प्रदर्शन

पिछले कई सालों में सीएसके ने जिस तरह प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 में से 16 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इस बीच वह 13 बार भी क्वालीफाई कर सकते हैं। अगर आप 2024 के ऑक्शन देखें तो उन्होंने अपने कमजोर पहलुओं को मजबूत किया है।

पिछले साल गेंदबाजी में उन्हें थोड़ी कमी लगी थी और अंबाती रायुडू के संन्यास लेने से उन्हें मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत थी, जो उन्होंने किया है। उनके पास युवा और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।

2024 धोनी का आखिरी आईपीएल

बता दें कि 2024 आईपीएल एमएस धोनी के करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने आईपीएल 2023 का पूरा सीजन घुटने पर पट्टी बांधकर खेला था, जिसके बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई थी। उन्होंने आईपीएल 2023 में एक और सीजन खेलने की घोषणा की थी। अब देखना होगा कि वह इस सीजन में संन्यास लेंगे या नहीं। 

]]>
700 साल पहले इस शख्स ने की थी ऐसी भविष्यवाणी; जानिए इस शख्स के बारे में https://livehalchal.com/700-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%90%e0%a4%b8/491345 Tue, 09 Aug 2022 05:50:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=491345  माना जाता है कि लियू बोवेन नाम के एक व्यक्ति को अक्सर चीनी नास्त्रेदमस के रूप में समझा जाता है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने 700 साल पहले भविष्यवाणी की थी. माना जाता है कि लियू बोवेन नाम के एक व्यक्ति को अक्सर चीनी नास्त्रेदमस के रूप में समझा जाता है, जिसके …]]>

 माना जाता है कि लियू बोवेन नाम के एक व्यक्ति को अक्सर चीनी नास्त्रेदमस के रूप में समझा जाता है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने 700 साल पहले भविष्यवाणी की थी.

माना जाता है कि लियू बोवेन नाम के एक व्यक्ति को अक्सर चीनी नास्त्रेदमस के रूप में समझा जाता है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने भविष्यवाणी की थी कि ‘द टेन वरीज’ नामक कविता में COVID-19 महामारी कब समाप्त होगी. चीनी नास्त्रेदमस ने कोविड-19 के अंत की भविष्यवाणी पहले से ही कर दी थी. ‘द टेन वरीज’ कविता में चूहे और सुअर के वर्षों के दौरान एक भयानक आपदा आने की भविष्यवाणी की गई थी. चीनी राशियों के अनुसार, भविष्यवाणी कोरोनोवायरस महामारी की उत्पत्ति के साथ मेल खाती है क्योंकि सुअर और चूहा के वर्ष 2019 और 2020 थे.

चीनी नास्त्रेदमस ने की थी ऐसी भविष्यवाणी

गौरतलब है कि 2019 में चीनी नव वर्ष 5 फरवरी को था. प्रत्येक चीनी वर्ष एक जानवर का प्रतीक है और 2019 सुअर का वर्ष था. 2020 में चीनी नव वर्ष 25 जनवरी को था और इसने चूहे के वर्ष की शुरुआत की. कविता में आगे यह पढ़ा जा सकता है कि सभी ड्रैगन और सांप के वर्षों में गुजरेंगे. ड्रैगन और स्नेक की चीनी राशियां क्रमशः 2024 और 2025 वर्ष हैं. लियू बोवेन एक जानकार और सम्माननीय प्रधान मंत्री होने के अलावा एक ताओवादी गुरु थे. बता दें कि लियू बोवन का जन्म सन् 1 जुलाई 1311 को हुआ था और मौत 16 मई 1375 को हुई.

आलोचकों ने किया ऐसा अजीबोगरीब दावा

मीडिया की खबरों के अनुसार, कुछ आलोचकों का दावा है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि बोवेन ने कविता लिखी थी. कई लोगों का मानना ​​है कि कविता की रचना एक अज्ञात सम्राट ने की थी, जिन्होंने इसे अपने शासन के दौरान आपदाओं से बचाव के लिए एक राजनीतिक साधन के रूप में इस्तेमाल किया था. सम्राट ने दावा किया कि कविता को वैधता देने के लिए लियू बोवेन ने लिखा है. उनकी भविष्यवाणी सच होती है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा.

]]>