भरोसा – Live Halchal

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने जताया निकाय चुनाव में जीत का भरोसा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विश्वास जताया कि राज्य की जनता विकास कार्यों और जनसेवा के दम पर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति सरकार का साथ देगी। पंढरपुर में प्रसिद्ध विठ्ठल मंदिर में कार्तिकी एकादशी पूजा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि जनता काम को महत्व देती है, और हमारा एजेंडा साफ है- हमारा एजेंडा है विकास।

कर्जमाफी पर फैसला 30 जून 2026 तक

उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने किसानों के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़े रहकर राहत पहुंचाई है। बीते कुछ महीनों में भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान के बाद सरकार ने 32 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया था, जिसका वितरण दीवाली से पहले कर दिया गया। शिंदे ने बताया कि कर्जमाफी पर फैसला 30 जून 2026 तक लिया जाएगा। इसके लिए बनाई गई समिति अप्रैल के पहले सप्ताह में अपनी सिफारिशें सौंपेगी।

स्थानीय निकाय चुनावों में जनता देंगी साथ

उन्होंने कहा हमारे कार्य और विकास की नीति के कारण ही जनता ने विधानसभा चुनावों में हमें भारी समर्थन दिया। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भी जनता हमारे काम के आधार पर हमारा साथ देगी।

विपक्ष ने मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां का लगाया आरोप

उधर, विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने मुंबई में शनिवार को मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला था। एमवीए नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां की गई हैं जैसे गलत नामों का हटाया जाना, दोहरी प्रविष्टियां और अनियमित जोड़ जो सत्ताधारी दलों को फायदा पहुंचा रही हैं।

विपक्ष ने मांग की है कि इन खामियों को दूर किए बिना स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक कराए जाएं।

iPhone 17 ने कर दिया कमाल, Apple को भी नहीं था भरोसा
Apple के CEO टिम कुक ने iPhone 17 की सेल्स को लेकर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस मॉडल की सेल कंपनी के उम्मीद से कहीं ज्यादा हो रही है। उन्होंने Apple के Q4 2025 नतीजों का एलान करते हुए बताया कि उनके लेटेस्ट iPhone 17 और iPhone 17 Pro दोनों की मांग जबरदस्त रही हैं। चौथे क्वार्टर का रिजल्ट की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल 8 प्रतिशत बढ़कर 102.47 बिलियन डॉलर हो गया है।

iPhone Air ने किया निराश
Apple ने भले ही आईफोन के अलग-अलग मॉडल की सेल रिपोर्ट शेयर नहीं की है। लेकिन, टिम कुक ने इनकी मिक्स डिमांड को लेकर हिंट दिया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone Air की कम होती डिमांड के चलते कंपनी ने इस एंड-ऑफ-साइकल फेज में डाल दिया है। इसके साथ ही उसने iPhone 17 और 17 Pro मॉडल का प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है।

उनसे जब स्पेसिफिक मॉडल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका सीधा-सीधा कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे हिंट मिलता है कि एपल के लेटेस्ट आईफोन लाइनअप के फ्लैगशिप और बेस मॉडल की मांग सबसे ज्यादा है।

iPhone 16 की अब भी है डिमांड
टिम कुक ने बताया कि iPhone 17 के लॉन्च के बाद भी पिछले साल पेश हुए iPhone 16 की डिमांड काफी मजबूत है। उनका कहना था इनकी मांग को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि हम इन्हें और ज्यादा बेच सकते थे। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि एपल ने लेटेस्ट iPhone 17 और 17 Pro के मैन्युफैक्चरिंग ऑर्डर बढ़ा दिए हैं।

‘रूस कागजी शेर तो नाटो क्या है’, ट्रंप पर भड़के पुतिन; भारत पर फिर जताया भरोसा
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर लगाता हमले कर रहे हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक अहम एलान किया है।

दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दक्षिणी रूस में एक विदेश नीति मंच को संबोधित करते हुए यूरोप के सैन्यीकरण का महत्वपूर्ण जवाब देने का वादा किया है।

चूंकि रूस से यूक्रेन में सेना भेजने के बाद रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में गिरावट आ गई है। इसके कारण यूरोपीय संघ को अपनी रक्षा को मजबूत करना पड़ा।

क्या बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम यूरोप के बढ़ते सैन्यीकरण पर कड़ी नजर रख रहे हैं। रूस द्वारा जवाबी कार्रवाई में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे खतरों का जवाब बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने आगे कहा कि रूस कभी भी कमजोरी या अनिर्णय नहीं दिखाएगा। गौरतलब है कि डेनमार्क में ड्रोन के हमलों और मॉस्को द्वारा एस्टोनिया और पोलैंड में हवाई घुसपैठ ने इस आशंका को और बढ़ा दिया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध यूरोप की सीमाओं से आगे बढ़ सकता है।

ट्रंप पर पुतिन का कटाक्ष
अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने यूरोप पर बढ़ते सैन्य खर्च का बहाना बनाने के लिए उन्माद भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रूस कोई खतरा नहीं है। रूस राष्ट्रपति ने सभी से शांत रहने को कहा है।

अपने संबोधन में पुतिन ने दावा किया कि रूस यूक्रेन में नाटो गठबंधन से लड़ रहा है। वहीं, इस दौरान पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान का भी मजाक उड़ाया, जिसमें कहा गया कि रूस एक कागजी शेर है। पुतिन का दावा है कि यह देखते हुए कि हम पूरे नाटो समूह के साथ युद्ध में हैं और आगे बढ़ रहे हैं, आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, और फिर भी हमें कागजी शेर कहा जा रहा है, तो फिर नाटो क्या है?

भारत को लेकर पुतिन ने क्या कहा?
गौरतलब है कि पुतिन ने अमेरिका की ओर से भारत पर बनाए जा रहे दबाव का भी जिक्र किया, जिसमें तेल खरीद शामिल है। पुतिन का कहना है कि अगर भारत हमारी ऊर्जा आपूर्ति से इनकार करता है, तो उसको ही नुकसान होगा। भारत की जनता अपने देश की सरकार के फैसले पर नजर रखे हुए है। भारत किसी के सामने अपमान नहीं सहेगा। इसके अलावा अपने संबोधन में पुतिन कहा कि पीएम मोदी कोई भी अपमानजनक कदम नहीं उठाएंगे।

दिल्ली: घटा वाहनों का घनत्व, मेट्रो पर बढ़ा भरोसा
राजधानी में वाहनों की संख्या का दबाव घटा है। प्रति हजार आबादी पर वाहनों की संख्या 2015-16 में 530 थी जो 2023-24 में घटकर 373 रह गई। इस अवधि में सड़क हादसों में भी कमी दर्ज की गई। 2015 में 8,085 सड़क हादसे हुए थे। वहीं, 2022 में इनकी संख्या घटकर 5,560 रह गई। यह जानकारी हाल ही में निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी की ओर से जारी दिल्ली स्टेट फ्रेमवर्क इंडिकेटर रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों की संख्या 2015-16 के 5,842 से बढ़कर 2023-24 में 7,485 हो गई है। हालांकि, इन बसों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की औसत संख्या 46 लाख से घटकर 42 लाख रह गई। रिपोर्ट बताती है कि मेट्रो में यात्रियों का भरोसा लगातार बढ़ा है। 2015-16 में जहां औसतन 26 लाख यात्री रोजाना मेट्रो से सफर करते थे। वहीं, 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 58 लाख तक पहुंच गई। दिल्ली की आबादी में सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच भी उतार-चढ़ाव भरी रही।

सड़क हादसों में कमी
सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी तस्वीर पहले से बेहतर हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, 2015 में सड़क हादसों में मरने या घायल होने वालों की संख्या 9,880 थी जो 2021 में घटकर 5,228 रह गई। हालांकि, 2022 में इसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह संख्या 6,174 तक पहुंच गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को सुरक्षित, किफायती, सुलभ और टिकाऊ परिवहन प्रणाली उपलब्ध कराई जाए।

24 घंटे 27 अटैक और उठा तो देखा चमत्कार,आँखों पर भरोसा नही हुआ
दुनिया भर में कई बार ऐसे चमत्कार देखने को मिलते है, जिनपर  यकीन कर पाना बड़ा ही मुश्किल होता है. कुछ ऐसा ही ब्रिटेन में देखने को मिला है. यहाँ एक 54 साल के शख्स को 24 घंटे के भीतर 27 बार हार्ट अटैक आया लेकिन उसे कुछ भी नहीं हुआ. इस आदमी का नाम रे वुडहाल है.

वुडहाल ने बताया कि, जब वो ‘वाकिंग फुटबॉल’ खेल रहे थे. अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे गिर गए. उनके साथियों ने फौरन हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दी. कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मुख्य धमनी में दो स्टेंट लगाये. लेकिन कुछ देर बाद उन्हें एक के बाद एक 27 बार हार्ट अटैक आया. उस दौरान उन्हें लगा था कि वे गहरी नींद में सो गए थे.

वुडहाल ने यह भी बताया कि, जब मुझे होश आया तो मैंने अस्पताल के स्टाफ़ से नींद में चले जाने के लिए माफ़ी मांगी तो उन्होंने मुझे बताया कि आप सोए नहीं थे, आप तो मर चुके थे, हमने आपको जाने नहीं दिया.

डॉक्टर्स ने बताया कि, वुडहाल की स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल ने अपने छह विशेषज्ञों की टीम को तैनात किया था, जिन्होंने उनकी जान बचाई.