भरावन के लिए – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 05 May 2017 12:26:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भरावन के लिए – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लीजिये टेस्ट से भरपूर पालक कोफ्ते का आनंद https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2/51095 Fri, 05 May 2017 12:25:02 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=51095 क्या आप जानते हैं पालक हमारे लिए किसी वरदान से काम नहीं. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो हमारे रक्त स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है. फिर भी अगर आप पालक खाने से हिचकिचाते हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं पालक के कोफ्ते. जिसे आप सिर्फ चाव से खायेगे …]]>

क्या आप जानते हैं पालक हमारे लिए किसी वरदान से काम नहीं. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो हमारे रक्त स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है. फिर भी अगर आप पालक खाने से हिचकिचाते हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं पालक के कोफ्ते. जिसे आप सिर्फ चाव से खायेगे ही नहीं बल्कि इसके दीवाने भी हो जायेगे. तो आइये जानते हैं कैसे बनाये पालक कोफ्ते.

चावल से तैयार करें चटपटे कबाब

लीजिये टेस्ट से भरपूर पालक कोफ्ते का आनंदसामग्री:

कार्नफ्लोर –तीन बड़े चम्मच
पनीर -200 ग्राम (मैश किया हुआ)
साबुत जीरा – 1/4 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक –स्वादानुसार

भरावन के लिए –

काजू टुकड़े किये हुए – 5
खोया – 50 ग्राम
किशमिश – 10

ग्रेवी के लिए

पालक – 250 ग्राम (उबाल कर पेस्ट बनाया हुआ)
देशी घी – एक बड़ा चम्मच

बनायें अपना फेवरेट फूड ग्रिल्ड वेजीटेबल्स

विधि:

सबसे पहले कोफ्ते बनाने के लिए कोफ्तो की सामग्री को अच्छे से मिक्स करे और दस बराबर भागो में बाँट लें. अब प्रत्येक भाग में भरावन की सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर के भर लें. अब एक कड़ाही में तेल डाल कर गर्म कर लें. तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद उसमे भरवां कोफ्तो को डीप फ्राई करें. अब दूसरी कड़ाही में देशी घी गर्म करें. फिर उसमे पालक का पेस्ट और थोड़ा पानी मिला कर ग्रेवी तैयार कर लें. एक उबाल आने पर ग्रेवी में कोफ्ते डाल दें. उसके बाद दो मिनट तक धीमी आंच पर कोफ्तों को पकने दें. लीजिये तैयार हैं आपके पालक कोफ्ते.

]]>