बढ़ गया है वजन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 21 Nov 2020 08:11:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बढ़ गया है वजन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शिशु जन्म के बाद भी बढ़ गया है वजन, तो इन टिप्स से करें कम https://livehalchal.com/weight-has-increased-even-after-childbirth-so-reduce-these-tips/395555 Sat, 21 Nov 2020 08:03:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=395555 नई दिल्ली। ज्यादातर महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान 5-15 किलोग्राम तक वजन बढ़ जाता है. इसके बाद जब बच्चे का जन्म होता है, तो मां इस दुविधा में फंस जाती है कि आखिर किस तरह वे अपना वजन कम करें और पहले की तरह फिगर पाएं. बता दें, उचित आहार और नियमित व्यायाम की मदद …]]>

नई दिल्ली। ज्यादातर महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान 5-15 किलोग्राम तक वजन बढ़ जाता है. इसके बाद जब बच्चे का जन्म होता है, तो मां इस दुविधा में फंस जाती है कि आखिर किस तरह वे अपना वजन कम करें और पहले की तरह फिगर पाएं. बता दें, उचित आहार और नियमित व्यायाम की मदद से यह लक्ष्य पाया सकता है. 5 किग्रा वजन कम करना हो या 20 किलो, डिलीवरी के बाद वजन कम करने के यहां कुछ प्रभावी तरीके बताए गए हैं.

बच्चे के साथ मां के लिए भी फायदेमंद है स्तनपान-

ब्रेस्टफीडिंग केवल बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि मां के लिए भी फायदेमंद है. बच्चे का जन्म हो जाने के बाद जिन महिलाओं में वजन बढ़ जाता है उनमें स्तनपान फायदेमंद हो सकता है. स्तनपान से प्रति दिन 300-500 कैलोरी तक खर्च होती है. लेकिन मां को इस बात का ख्याल रखना होगा कि शिशु को भरपूर दूध मिल सके, इसलिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी का सेवन करें.

बार-बार कुछ खाती रहें-

हर दिन आहार को लेकर योजना बनाएं और प्रोसेस्ड फूड्स के बजाय प्राकृतिक चीजों का सेवन करें. यदि स्तनपान करवा रही हैं तो सुनिश्चित करें कि शिशु को पर्याप्त पोषण प्राप्त हो. कोशिश करें कि 1800 से 2200 कैलोरी एक दिन में लें और कैलोरी की पूर्ति के लिए समय समय पर थोड़ा थोड़ा करके खाएं. आहार में प्रोटीन और कार्ब्स को शामिल करना अच्छा रहेगा. अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से बचें.

बच्चे के साथ सक्रिय रहें-

नियमित रूप से व्यायाम करें. संगीत सुने और अपने बच्चे के साथ खेल खेल में डांस करें. यदि व्यायाम में रुचि नहीं है तो ऐसे वर्कआउट करें जिसमें आपको रुचि हो. कोशिश करें बच्चे को भी वर्कआउट या व्यायाम में व्यस्त करें, इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी और बच्चे के साथ बॉन्डिंग बढ़ेगी. तेज चलने से भी वजन कम करने में मदद मिल सकती है.

पेट की चर्बी के लिए फायदेमंद-

बच्चे को उठाने से हाथ और पैर की कसरत होती है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं में डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी लटक जाती है. बच्चा जब सो रहा हो तब या सुबह के समय सबसे पहले वजन उठाएं. आप चाहें तो ऊपरी और निचले पेट की मांसपेशियों के लिए सिम्पल क्रंच भी कर सकते हैं.

भरपूर पानी पिएं-

हाइड्रेटेड रहने और भरा हुआ महसूस करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. आपको कितनी मात्रा में पानी ​पीना है यह शरीर की जरूरत, जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है. पानी शरीर में गर्मी लाता है जो कि कैलोरी को जलाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. इससे पेट में जमी गंदगी भी दूर होगी. अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं.

बैली रैप करेगा मदद-

पेट के हिस्से को अपने सामान्य शेप में लाने के लिए बैली रैप या मैटरनिटी बेल्ट का इस्तेमाल करें. सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को पहले वाले आकार में लाने के लिए बैली रैप मददगार होता है. इसका इस्तेमाल वजन कम करने और पीठ दर्द में असरदार है.

]]>