बड़ी दुर्घटना टली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 28 Aug 2020 08:25:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बड़ी दुर्घटना टली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के सड़क पर ‘क्रू स्टाफ’ को ले जा रही बस में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87/367226 Fri, 28 Aug 2020 08:25:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=367226 चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया, जब टैक्सी वे पर खड़े विमानों के बीच क्रू स्टाफ को लेकर गुजर रही एक बस से धुआं उठने लगा। कुछ ही पल में बस धूं-धूंकर जल उठी। आग लगते ही सीआईएसएफ ने घटना स्थल की घेरा बन्दी कर …]]>

चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया, जब टैक्सी वे पर खड़े विमानों के बीच क्रू स्टाफ को लेकर गुजर रही एक बस से धुआं उठने लगा। कुछ ही पल में बस धूं-धूंकर जल उठी। आग लगते ही सीआईएसएफ ने घटना स्थल की घेरा बन्दी कर दी। मौके पर एयरपोर्ट की दमकल ने आग पर काबू पाया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग इंडो थाई कंपनी करती है। रात करीब नौ बजे इंडिगो एयर लाइन के यात्रियो को टैक्सी वे से लेकर बसें एयरपोर्ट के आगमन टर्मिनल तक आ रही थी। इस बीच एक बस में एयर लाइन के क्रू स्टाफ सवार हुए थे। बस टैक्सी वे से निकलकर करीब 70 मीटर दूर जब पहुंची तो झटके के साथ बन्द हो गई। चालक बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था कि अचानक अगले हिस्से से धुआं उठने लगा।

धुंआ से जैसे ही आग की लपटें दिखने लगी उसमें तैनात क्रू स्टाफ और चालक कूद गए। देखते ही देखते आग तेज हो गई।। मौके पर स्थित वाच टावर से सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवानों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी। एयरपोर्ट के दमकल को घटना स्थल पर भेजा गया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एयरपोर्ट दमकल के मुताबिक आग बस में शार्ट सर्किट से लगी है।

हालांकि इसकी फिटनेस की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिस समय आग लगी उस समय तीन विमान टैक्सी वे पर 100 मीटर तक कि दूरी पर पार्किंग में खाली खड़े थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर विमानो की लैंडिंग और टेकऑफ को बन्द कर दिया गया।bइस बारे में एयरपोर्ट के निदेशक एके शर्मा से संपर्क नही हो सका।।जबकि एजीएम नितिन कादयान का नम्बर बन्द रहा।

]]>