बड़ी खबर : सरकार के दोबारा बातचीत करने के लिए सिंघु बॉर्डर से किसान नेता रवाना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 03 Dec 2020 04:38:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बड़ी खबर : सरकार के दोबारा बातचीत करने के लिए सिंघु बॉर्डर से किसान नेता रवाना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़ी खबर : सरकार के दोबारा बातचीत करने के लिए सिंघु बॉर्डर से किसान नेता रवाना https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be/399109 Thu, 03 Dec 2020 04:38:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=399109 कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। इस आंदोलन की आग लगातार फैलती जा रही है। पिछली बार की विफल बातचीत के बाद आज दोबारा किसानों और सरकार के बीच वार्ता होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कोई हल निकल सकता है। आंदोलन के कारण …]]>

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। इस आंदोलन की आग लगातार फैलती जा रही है। पिछली बार की विफल बातचीत के बाद आज दोबारा किसानों और सरकार के बीच वार्ता होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कोई हल निकल सकता है। आंदोलन के कारण गुरुवार को लगातार आठवें दिन दिल्ली एनसीआर का यातायात प्रभावित है। कई बॉर्डर अभी भी बंद हैं।

सरकार के दोबारा बातचीत करने के लिए सिंघु बॉर्डर से किसान नेता रवाना हो चुके हैं। इस दौरान एक किसान नेता ने कहा कि बैठक में 35 किसान नेता जा रहे हैं। हम पढ़े लिखे किसान हैं। हम जानते हैं कि हमारे लिए क्या सही है। हम चाहते हैं कि इस कानून को वापस लिया जाए।

प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है। एनएच पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।

दिल्ली हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर आज भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। किसानों और सरकार के बीच आज एक बार फिर बातचीत होने वाली है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

]]>