बड़ी खबर :- भदोही में सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी की हत्या – Live Halchal

बड़ी खबर :- भदोही में सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी की हत्या, हैवानों ने शव को तेजाब से जलाया
पशु चराने के लिए घर से निकली किशोरी के साथ हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। शव को क्षेत्र के तुलसी चक गांव के सामने वरुणा नदी में फेंक दिया। चेहरा छिपाने के लिए तेजाब भी डाला गया।

तीन दिन बाद अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शिनाख्त की। आक्रोशित ग्रामीणों ने भदोही-जौनपुर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन से कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते कार्रवाई हो गई होती तो किशोरी की हत्या से बचाया जा सकता था। एसपी रामबदन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की शाम वरुणा नदी के किनारे पशु चराने गई थी। उसके साथ छोटी बहन भी थी। छोटी बहन भोजन करने के लिए घर चली आई। जब वह घर से लौटी तो बड़ी बहन गायब थी। उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बुधवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पहचान न हो सके इसलिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। पुलिस यदि सोमवार को ही सक्रिय हो जाती तो किशोरी बरामद हो जाती। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित

किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या किए जाने के बाद भदोही पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो घटना को रोका जा सकता था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित कर दी गई है।

एसपी का कहना है कि घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।