बड़ी खबर: नवाजुद्दीन के खिलाफ FIR – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 30 Oct 2017 11:51:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बड़ी खबर: नवाजुद्दीन के खिलाफ FIR – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़ी खबर: नवाजुद्दीन के खिलाफ FIR, इस एक्ट्रेस से अंतरंग संबंधों का किया था खुलासा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2/88396 Mon, 30 Oct 2017 11:51:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=88396 अपनी बायोग्राफी ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ में एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ किए अफेयर के खुलासे के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बायोग्राफी में अफेयर के खुलासे के बाद दिल्ली के वकील ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के इस एक्टर के खिलाफ मानहानि का जिक्र करते हुए केस दर्ज करवाया है। …]]>

अपनी बायोग्राफी ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ में एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ किए अफेयर के खुलासे के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बायोग्राफी में अफेयर के खुलासे के बाद दिल्ली के वकील ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के इस एक्टर के खिलाफ मानहानि का जिक्र करते हुए केस दर्ज करवाया है।

अपनी बायोग्राफी ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ में एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ किए अफेयर के खुलासे के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बायोग्राफी में अफेयर के खुलासे के बाद दिल्ली के वकील ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के इस एक्टर के खिलाफ मानहानि का जिक्र करते हुए केस दर्ज करवाया है।

नेशनल कमिशन फॉर वीमेन में दिल्ली के वकील गौतम गुलाटी ने एक्ट्रेस निहारिका के पक्ष में ये केस दर्ज करवाया। वकील गौतम के अनुसार, इस समय ये शिकायत करना पूरी तरह से समय की मांग है। 

गौतम गुलाटी ने बताया कि, ‘मैं निहारिका सिंह को व्यक्तिगत तौर से नहीं जानता और न ही मेरी कभी उनसे कोई बात हुई है। मगर शादीशुदा होते हुए भी नवाजुद्दीन ने मॉडल से अपने रिश्ते को पत्नी से छुपाया, ऐसे में इस तरह की बातें एक बार उन्हें लिखने से पहले सोचना चाहिए था। सिर्फ चंद पैसे कमाने और अपनी किताब को हिट कराने के लिए ऐसी फ्री पब्लिसिटी के चक्कर में एक्टर ने एक महिला की इज्जत के साथ सरासर खिलवाड़ किया है।’
 
दरअसल, बीते दिनों रिलीज हुई नवाजुद्दीन की बायोग्राफी के एक अंश में बताया गया है कि ‘मिस लवली फिल्म’ के दौरान निहारिका और नवाज करीब आए। दोनों का रिश्ता करीब एक साल तक चला, इस बीच नवाज सिर्फ सेक्स के लिए निहारिका का इस्तेमाल करते थे। इस खराब स्वभाव के बारे में जानते ही केनिहारिका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।

पूरे मामले के सामने आने के बाद निहारिका सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए साफ किया था कि नवाजुद्दीन और वो सिर्फ कुछ महीनों के लिए रिलेशनशिप में थे। मेरा नाम जोड़कर वो सिर्फ अपनी किताब बेचना चाहते हैं।
 
 
 
]]>