बड़ी खबर : अभिनेत्री नेहा पेंडसे भाभीजी घर पर हैं में अनीता भाभी के लुक में नजर आयेंगी – Live Halchal

बड़ी खबर : अभिनेत्री नेहा पेंडसे भाभीजी घर पर हैं में अनीता भाभी के लुक में नजर आयेंगी
अभिनेत्री नेहा पेंडसे टीवी के फेमस शो भाबीजी घर पर हैं में नजर आने वाली हैं. शो का प्रोमो भी अब सामने आ गया है. प्रोमो में नेहा पेंडसे अनीता भाभी के लुक में नजर आ रही हैं. नेहा से पहले सौम्या टंडन अनीता भाभी के किरदार में थीं. लेकिन उन्होंने अगस्त 2020 में शो छोड़ दिया था. तब से ही सीरियल की कहानी में अनीता भाभी का किरदार नज़र नहीं आया है. कहानी में दिखाया जा रहा है की अनीता भाभी अपने मायके गई हुईं हैं. अब नेहा पेंडसे अनीता के रोल में नजर आएंगी.

प्रोमो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- क्योंकि अब भाभीजी घर पर हैं. थैंक्यू मुझे कंसीडर करने के लिए. इस रोल कोस्टर राइड का मजा लेने के लिए तैयार. प्रोमो में नेहा रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. अनीता के लुक में स्टनिंग लग रही हैं.

मीडिया के साथ ख़ास बातचीत में नेहा पेंडसे ने कहा था, “मैं सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ की बहुत बड़ी फैन हूं और इसका हिस्सा बनकर बहुत ख़ुशी भी है. एक तो ये शो अपने आपमें आइकॉनिक है और दूसरा ये कि इन्हीं प्रोड्यूसर का मैंने एक और शो किया हुआ है जिसका नाम था ‘मे आई कम इन मैडम’. उस वक़्त भी मैं ये शो देखा करती थी. प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर सभी जान पहचान के हैं. एक्टर्स भी काफी हद तक जान पहचान के हैं.”

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किसी किरदार को रिप्लेस करने में एक कलाकार को क्यों डर लगता है. उन्होंने कहा था, “डर तो है ही और ये डर हर कलाकार को होता है. हम बहुत मेहनत करते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि दर्शक हमें स्वीकार कर लें. मैं भी बहुत कोशिश करने वाली हूं और कम्पेरिज़न होने वाले हैं ये मानसिकता पहले ही मैंने अपने दिमाग में रखी हुई है. इसके लिए मैंने अपने आपको पूरी तरह तैयार कर लिया है.”