ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने घर से भागी थी नाबालिग – Live Halchal

ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने घर से भागी थी नाबालिग, उसके बाद जो हुआ जानकर हो जायेंगे हैरान
ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए घर से भागी नाबालिग के साथ अमृतसर में एक ऑटो ड्राइवर और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के अनुसार वह ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन उसने गलती से दूसरी ट्रेन पकड़ ली। गलत ट्रेन में बैठने की वजह से वह लुधियाना से अमृतसर पहुंच गई, जहां दो लोगों ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन धमकी देकर वापस लुधियाना भेज दिया।

नाबालिग के अनुसार, मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लुधियाना से भागकर दिल्ली जाना चाहती थी। लेकिन, गलत ट्रेन में चढ़ने की वजह से मैं अमृतसर पहुंच गई। अमृतसर स्टेशन के पास मैंने एक ऑटो ड्राइवर से दिल्ली की ट्रेन के बारे में पूछताछ की। ऑटो ड्राइवर का नाम साहिब था, जिसने मुझे जानकारी दी कि दिल्ली के लिए ट्रेन अगले दिन ही मिलेगी। बहला-फुसला कर वह मुझे एक होटल में ले गया, जहां उसका दोस्त बाबा भी मौजूद था। होटल में साहिब और बाबा ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन सुबह मुझे अमृतसर से लुधियाना की एक बस में बैठा दिया। बस में बैठाते वक्त साहिब और बाबा ने मुझे धमकी दी कि, अगर मैंने किसी को भी दुष्कर्म के बारे में बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

आरोपियों के जाते ही बस से उतर गई नाबालिग

नाबालिग ने बताया कि, दोनों आरोपियों के बस स्टैंड से जाते ही वह भी बस से उतर गई और सीधे अमृतसर पुलिस के पास पहुंच गई। यहां थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी साहिब और बाबा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। अमृतसर पुलिस ने मामला दर्ज फौरन केस लुधियाना पुलिस को रैफर कर दिया।

घर से 1,500 रुपए लेकर भागी थी नाबालिग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग की उम्र 15 साल है। एक साल पहले लुधियाना में ही अपने किसी रिश्तेदार के घर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और इस बीच युवक वापस दिल्ली लौट गया। दोनों की लगातार फोन पर बातें होती थी। हालही में दोनों ने शादी करने का फैसला किया और युवक ने नाबालिग को दिल्ली आने के लिए कहा। 3 फरवरी को घर से 1,500 रुपए चुराने के बाद नाबालिग दिल्ली के लिए निकल गई। लेकिन, गलती से वह पहले फिरोजपुर पहुंच गई, जहां से उसे किसी ने अमृतसर की ट्रेन में बिठा दिया। देर रात नाबालिग अमृतसर पहुंच गई, जहां से उसे अगले दिन दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इस बची ऑटो ड्राइवर साहिब और बाबा से उसकी मुलाकात हुई।

नाबालिग को इस तरह होटल में ले गया था आरोपी

नाबालिग ने ड्राइवर साहिब से दिल्ली की ट्रेन के बारे में पूछा तो उक्त आरोपियों ने नाबालिगा को बहला-फुसला कर अपनी बातों में ले लिया। ड्राइवर साहिब ने उसे अपने घर चलने को कहा और कहा कि वह सुबह आकर दिल्ली की ट्रेन पकड़ ले। नाबालिग उसकी बातों में आ गई और उसके घर जाने के लिए तैयार हो गई। लेकिन, आरोपी उसे किसी होटल में ले गए, जहां साहिब और उसके दोस्त बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सुबह होने पर आरोपियों ने उसे अमृतसर से लुधियाना की बस में बिठा दिया था। इसके बाद नाबालिग पुलिस के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया।