ब्लास्ट – Live Halchal

जालंधर में ब्लास्ट, एक की मौत, जोरदार धमाके से हिल गई घरों की दीवारें
जालंधर के संतोखपुरा इलाके में रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक कबाड़ के गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कबाड़ के गोदाम में हुआ धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और करीब एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। मृतक की पहचान संतोखपुरा निवासी रजिंदर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका गैस सिलेंडर में हुआ, जबकि कुछ लोगों की आशंका है कि कबाड़ के गोदाम में रखा कोई पुराना विस्फोटक या संदिग्ध सामान ब्लास्ट का कारण हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना-8 प्रभारी समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ब्लास्ट के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

लाल किला ब्लास्ट के बाद बंद रास्ता खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू
दिल्ली: लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किए गए रास्ते को आखिरकार शनिवार दोपहर से फिर खोल दिया गया है। दोपहर 1 बजे से नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात को पूरी तरह बहाल कर दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। लाल किला और चांदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग खुलते ही दुकानों के बाहर भीड़ बढ़ने लगी, वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और विदेशी पर्यटकों ने भी दोबारा इस ऐतिहासिक क्षेत्र की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।

ग्राहकों की चहल-पहल शुरू
धमाके के बाद से क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता का माहौल था, लेकिन रास्ता बहाल होने के साथ ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चांदनी चौक और आसपास के बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि, लाजपत राय मार्केट अभी भी बंद है। व्यापारी संगठन के अनुसार यह बाजार सोमवार से खोला जाएगा।

मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को फिर से खोल दिया
उधर, दिल्ली मेट्रो ने भी लाल किला मेट्रो स्टेशन पर प्रतिबंध हटाते हुए गेट नंबर 2 और 3 को फिर से खोल दिया है। इससे रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेट्रो गेट बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा था, लेकिन अब सामान्य परिवहन व्यवस्था बहाल होने से राहत महसूस हो रही है।

नेताजी सुभाष मार्ग से आवाजाही शुरु
यातायात पुलिस की जारी निर्देशिका के अनुसार, 11 नवंबर से सुरक्षा और परिचालन कारणों के चलते छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू थे। पुलिस ने बताया कि सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा मूल्यांकन के बाद मार्ग को आज पुनः खोलने का निर्णय लिया गया। अब वाहन चालक अपनी आवश्यकतानुसार नेताजी सुभाष मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

खिल उठे व्यापारियों के चेहरे
मार्ग खुलने की सूचना मिलते ही व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। कई दुकानदारों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ग्राहक संख्या बहुत कम हो गई थी, जिससे व्यापार पर बड़ा असर पड़ा। अब मार्ग और मेट्रो गेट खुलने से उम्मीद है कि बाजारों में जल्द ही पहले जैसी रौनक वापस लौटेगी। लाल किला इलाके में परिवहन व्यवस्था और बाजार गतिविधियों का सामान्य होना स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में IED ब्लास्ट
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला हो गया है। इस भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह एक IED ब्लास्ट था, जिसमें 16 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर पुलिस के जवान सोमवार की देर रात को लोनी पोस्ट से लौट रहे थे। तभी डेरा इस्माइल खान जिले के पास यह धमाका हुआ। यह एक आत्मघाती हमला था।

कैसे हुआ IED ब्लास्ट?
अफगानिस्तान से सटे वजीरिस्तान जिले में कैडेट कॉलेज के मुख्य द्वार के पास एक सुसाइड बॉम्बर ने विस्फोटक के साथ आत्मघाती हमला कर दिया। इस हमले में 6 आम लोग भी घायल हैं। पाकिस्तान पुलिस के अनुसार, तहरीक-ए-पाकिस्तान (TTP) नामक संगठन ने इस हमले को अंजाम दिया है।

पाक सरकार ने TTP को किया था बैन
पाकिस्तान ने पिछले साल ही TTP को बैन कर दिया था। वहीं, पाकिस्तान में आतंकी हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान से सटे इलाकों में अक्सर आत्मघाती हमले देखने को मिलते हैं, जिसमें सेना के जवानो, पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को निशाना बनाया जाता है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, “कुछ दिन पहले खैबर पख्तूनख्वा में 2 अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 20 उग्रवादियों को ढेर कर चुकी है।”

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में फिर हुआ IED ब्लास्ट
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर एक बार फिर विस्फोट किया गया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

क्वेटा की ओर जा रही इस ट्रेन पर सिंध-बलूचिस्तान सीमा के पास सुल्तानकोट क्षेत्र में एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) से हमला किया गया। इसके कारण कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए। यह इस साल मार्च के बाद से जाफर एक्सप्रेस पर हुआ ताजा हमला है।

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया गया कि ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान यात्रा कर रहे थे। समूह ने अपने बयान में कहा, “यह हमला तब किया गया जब पाकिस्तानी सेना के जवान ट्रेन में सवार थे। विस्फोट के परिणामस्वरूप कई सैनिक मारे गए और घायल हुए साथ ही ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।”

बलूच विद्रोहियों का दावा

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने अपने बयान में यह भी कहा कि “ऐसे हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक बलूचिस्तान की आजादी नहीं मिल जाती।” घटनास्थल पर बचाव दल और सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं, और राहत कार्य चल रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घायल लोगों को दिखाया गया है, जो इस हमले की गंभीरता को दर्शाता है।

जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर तक चलती है। इस साल कई बार निशाना बन चुकी है। मार्च में सबसे घातक हमला हुआ था, जब बोलन क्षेत्र में ट्रेन को हाइजैक कर लिया गया था, जिसमें 21 यात्रियों और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने 33 आतंकवादियों को मार गिराया था।

हो गया ब्लास्ट ई सिगरेट से मुंह में ,उड़ गए दांत ,टूटा जबड़ा भी
अगर आप सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए ई सिगरेगट पीते हैं तो सावधान हो जाएं। ई सिगरेट आपके मुंह में ही ब्लास्ट कर सकता है, जिससे आप गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। यह खबर आपको डराने के लिए नहीं है, बल्कि सजग करने के लिए है। ऐसी एक घटना हुई है अमेरिका के उटाह शहर में।

न्यू इंग्लैंड जर्नल आॅफ मेडिसिन की 19 जून के अंक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल का एक लड़का ई सिगरेट पी रहा था, तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि उसका मुंह फट गया, कई दांत उड़ गए और जबड़ा टूट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के करीब दो घंटे बाद उसे आपातकालीन वार्ड में लाया गया। उस लड़के का इलाज कर रही डॉक्टर केटी रसेल ने बताया कि उसके मुंह में गहरे जख्म हैं, कई दांत गायब हैं, एक जबड़ा भी टूट गया है।

डॉक्टर रसेल ने बताया कि 6 सप्ताह तक इलाज के बाद भी उसका मुंह सही से नहीं खुल रहा। डॉक्टर और उनकी टीम के सदस्य ई सिगरेट में हुए इतने जबरदस्त ब्लास्ट से हैरत में थे, इसलिए इस रिपोर्ट को मेडिकल जर्नल में प्रकाशित कराने का निर्णय लिया।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी में अमेरिका के टेक्सास में एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें 24 साल के एक युवा की मौत हो गई थी। उस युवक के चेहरे के सामने ही ई सिगरेट में विस्फोट होने से उसके गले की एक मुख्य नस फट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।