ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में ही नहीं और भी कई बीमारियों में फायदेमंद है सेंधा नमक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 14 Oct 2019 09:46:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में ही नहीं और भी कई बीमारियों में फायदेमंद है सेंधा नमक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में ही नहीं और भी कई बीमारियों में फायदेमंद है सेंधा नमक https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0/279849 Mon, 14 Oct 2019 09:46:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=279849 नमक कोई सा भी हो वह हमारी सेहत के लिए गुणकारी होता है, चाहे सफेद नमक हो, या काला नमक, या फिर सेंधा नमक ये सब फायदेमंद होता है। लेकिन इनका उपयोग मात्रा के अनुसार ही करें, कहीं आप ज्यादा नमक का सेवन करने लग जाएं, तो यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। आपको …]]>

नमक कोई सा भी हो वह हमारी सेहत के लिए गुणकारी होता है, चाहे सफेद नमक हो, या काला नमक, या फिर सेंधा नमक ये सब फायदेमंद होता है। लेकिन इनका उपयोग मात्रा के अनुसार ही करें, कहीं आप ज्यादा नमक का सेवन करने लग जाएं, तो यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में सेंधा नमक को सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना गया है।

सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स हमें कई तरह के रोगों से बचाने का काम करते हैं। ये नमक पाचक रसों का निर्माण करता है, इसलिए ये पाचन को दुरुस्त रखने का काम भी करता है। चलिए आपको बताते हैं सेंधा नमक आपके लिए कैसे उपयोगी साबित हो सकता है?

शरीर का दर्द होगा कम : सेंधा नमक मांसपेशियों के दर्द तथा ऐंठन के साथ ही ज्वाइंट्स पेन को भी कम करता है।
होगा अस्थमा दूर : अस्थमा, डायबिटीज तथा आर्थराइटिस के रोगियों के लिए सेंधा नमक का सेवन काफी लाभदायक होता है। नींद नहीं आने की परेशानी में भी सेंधा नमक काफी फायदेमंद होता है।

रहेगा ब्लडप्रेशर कंट्रोल : सेंधा नमक हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है।

तनाव होगा कम : यह स्ट्रेस को कम करता है। इसी के साथ ये सेरोटोनिन तथा मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है जो तनाव से लडऩे में मदद करते हैं।

]]>