ब्रॉडबैंड सेवा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 19 Oct 2018 10:12:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ब्रॉडबैंड सेवा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिवाली पर रिलायंस JIO के Offers की भरमार, आधे दाम पर दे सकती है हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा! https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-jio-%e0%a4%95%e0%a5%87-offers-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad/175605 Fri, 19 Oct 2018 10:12:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=175605 इस साल दिवाली पर रिलायंस जियो अपनी नई ब्रॉडबैंड सेवा Jio GigaFiber की शुरुआत देश के 80 शहरों में करने जा रही है… इसके साथ हीं रिलायंस ने अधिग्रहित डेन और हैथवे के 2.4 करोड़ ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देने का ऐलान किया है. डेन और हैथवे के ग्राहक अपने मौजूदा प्लान को किफायती कीमत …]]>

इस साल दिवाली पर रिलायंस जियो अपनी नई ब्रॉडबैंड सेवा Jio GigaFiber की शुरुआत देश के 80 शहरों में करने जा रही है… इसके साथ हीं रिलायंस ने अधिग्रहित डेन और हैथवे के 2.4 करोड़ ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देने का ऐलान किया है. डेन और हैथवे के ग्राहक अपने मौजूदा प्लान को किफायती कीमत में जियो गीगाफाइबर और जियो स्मार्ट-होम सॉल्युशंस में अपग्रेड करा सकेंगे.

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि डेन नेटवर्क और हैथवे केबल के अधिग्रहण का फायदा इनके केबल ग्राहकों को मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि वह डेन और हैथवे के सभी लोकल केबल ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम करेगी और उनके 2.4 करोड़ ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देगी, ताकि वो अपने मौजूदा प्लान को किफायती कीमत में जियो गीगाफाइबर और जियो स्मार्ट-होम सॉल्युशंस में अपग्रेड कर सकेंगे. आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अपनी नई ब्रॉडबैंड सेवा Jio GigaFiber का ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में किया था. 

जियो फाइबर का सबसे सस्ता प्लान मात्र 500 रुपए से शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो फाइबर का सबसे सस्ता प्लान मात्र 500 रुपए से शुरू होगा, जो कि वर्तमान ऑपरेटर्स की तुलना में लगभग आधा है. अभी की बात करें तो होम ब्रॉडबैंड सेवाएं देने वाले ऑपरेटर्स 100 mbps की स्पीड से 100 जीबी डेटा देने के लिए 700 से 1,000 रुपए का शुल्क लेते हैं. टीवी सर्विस लेने के लिए 200-300 रुपए की अतिरिक्त चार्ज लेते हैं.

मोबाइल डाटा से भी सस्ता होगा ब्रॉडबैंड

जियो अपनी इस सेवा को इससे आधी कीमत में देने की तैयारी में है. ऐनालिस्ट्स का मानना है कि जियो फाइबर में ग्राहक को प्रतिजीबी डेटा 4जी मोबाइल डेटा से लगभग 25-30% सस्ता पड़ेगा. वर्तमान में मोबाइल डेटा की बात करें तो ग्राहक को एक जीबी 4जी डेटा की कीमत औसतन 2.7 से 5 रुपए तक लग रही है. जियो के आने के बाद जिस तरह से मोबाइल डाटा मार्केट बदला है, वैसा ही बदलाव ब्रॉडबैंड मार्केट में भी देखने को मिलेगा.

कैसे काम करता है जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड

JioGigaFiber फाइबर टु द होम (FTTH) पर आधारित है. FTTH की मदद से यूजर को इंटरनेट सर्विस चाहिए तो आपके घर तक एक केबल के माध्यम से दी जाएगी. अभी जिस केबल से यूजर को मिलता है वो इस स्पीड इंटरनेट देने लायक नहीं होती है. इस सर्विस के लिए इस्तेमाल की जाने वाली केबल दूसरों के मुकाबले फास्ट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करती है. यह मौजूदा केबल के मुकाबले बेहतर होगी.

GigaFiber की खासियत TV से कर सकेंगे HD वीडियो कॉल

रिलायंस जियो GigaFiber की खास बात यह है कि इसे लेने वाले यूजर्स को राउटर के साथ सेट-टॉप बॉक्स भी मिलेगा. इस सेट-टॉप बॉक्स से यूजर्स जियो GigaTV का भी लाभ ले सकेंगे. GigaFiber सेट-टॉप बॉक्स के जरिए स्मार्ट टीवी से देशभर में HD वीडियो कॉल्स भी की जा सकेंगी. इस सेवा की शुरुआत देश के 1100 शहरों में एक साथ होगी.

आखिर आपको कैसे मिलेगा GigaFiber राउटर

माय जियो ऐप या फिर जियो की ऑफिशियल वेबसाइट से जियो GigaFiber को बुक कर सकते हैं. 15 अगस्त से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. सबसे ज्यादा जिस शहर से यूजर्स रजिस्टर्ड होंगे, वहीं से जियो GigaFiber की शुरुआत की जाएगी. सर्विस एक्टिवेट होने के बाद जियो सर्विस इंजीनियर घर आकर कनेक्शन को इंस्टॉल करेंगे.

ये होंगे जियो GigaFiber की खुबियां

जियो GigaFiber के प्लान्स की बात करें तो इसमें शुरुआती प्लान 500 रुपए से लेकर अधिकतम 1500 रुपए का प्लान होगा. जियो Jio GigaTV में सेट-टॉप बॉक्स से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस दी जाएगी. जियो GigaTV में कई फीचर्स को जोड़ा गया है. इसमें वॉयस कॉल से लेकर टीवी रिमोट के जरिए जियो ऐप का एक्सेस शामिल है. Jio GigaTV के जरिए आप किसी भी Jio GigaTV पर वीडियो कॉल कर सकेंगे. हाई क्वालिटी की वीडियो कॉल के लिए गीगा फाइबर के जरिए एमबीपीएस की जगह जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी.

]]>