ब्रिटेन और फ्रांस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना रोगी – Live Halchal

ब्रिटेन और फ्रांस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना रोगी, यूरोप में संक्रमण की दर सर्वाधिक,
यूरोप दूसरे दौर की कोरोना महामारी की चपेट में आता जा रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में नए मामलों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है। सबसे ज्यादा मामले इंग्लैंड में पाए जा रहे हैं। यहां के साप्ताहिक डाटा से जाहिर होता है कि नए पॉजिटिव मामलों में 61 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। जबकि फ्रांस में बुधवार को फिर दस हजार से ज्यादा नए पीडि़त पाए गए। इधर, स्पेन की राजधानी मैड्रिड में संक्रमण की दर बढ़ने पर लॉकडाउन लगाने की तैयारी है।

गैर जरूरी आवाजाही पर रोक के आदेश

सरकार ने इस क्षेत्र में गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यूरोप में संक्रमण की सर्वाधिक दर मैड्रिड में बताई जा रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के प्रकोप पर अंकुश लगाने के प्रयास में कई सख्त पाबंदियों का एलान किया है। इसके बावजूद संक्रमण थमता नहीं दिख रहा है। ताजा डाटा के अनुसार, इंग्लैंड में गत 17 से 23 सितंबर के दौरान 31 हजार 373 संक्रमित पाए गए।

ब्रिटेन में साढ़े चार लाख से ज्यादा संक्रमित

इससे पहले वाले हफ्ते की तुलना में साप्ताहिक मामलों में यह 61 फीसद वृद्धि बताई गई है। ब्रिटेन में अब तक कुल साढ़े चार लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 42 हजार से अधिक की मौत हुई है। फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि देश में बुधवार को 12 हजार 845 नए पॉजिटिव केस पाए गए। मंगलवार को आठ हजार 51 और सोमवार को 4,070 मामले मिले थे। देशभर में कुल पांच लाख 63 हजार 335 संक्रमित मिले हैं। करीब 32 हजार की जान गई है।

रूस में भी नए मामलों में उछाल

रूस में भी नए मामलों में उछाल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में गत 12 जून के बाद गुरुवार को सबसे ज्यादा 8,945 नए संक्रमित पाए गए। इसे लेकर कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 85 हजार से अधिक हो गई। इन नए मामलों में से 2,424 राजधानी मॉस्को में पाए गए। देश में अब तक 20 हजार 891 पीडि़तों की जान गई है।

एक नजर इन देशों पर

संयुक्त अरब अमीरात : महामारी शुरू होने के बाद इस खाड़ी देश में पहली बार एक दिन में 1,100 नए पॉजिटिव मिले हैं। यहां कुल 94 हजार 190 केस मिले हैं।

नेपाल : गत 24 घंटे में 1,911 नए केस मिलने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 80 हजार के करीब पहुंच गया। इस हिमालयी देश में कुल 509 पीडि़तों की मौत हुई है।

मलेशिया : देश में गत जून के बाद पहली बार गुरुवार को 260 नए मामले पाए गए। अधिकारियों ने कोरोना महामारी के दूसरे दौर का अंदेशा जताया है।

अर्जेटीना : इस लैटिन अमेरिकी देश में 14 हजार 392 नए पीडि़त मिलने से रोगियों की तादाद साढ़े सात लाख के पार पहुंच गई है। यहां कुल 17 हजार की जान गई है।