ब्राजील – Live Halchal

वर्षा वन बचाने के लिए ब्राजील सरकार की महत्वकांक्षी योजना
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन इस साल ब्राजील में आयोजित किया जा रहा है। इस जलवायु सम्मेलन में ब्राजील की सरकार अपने वर्षा वनों को बचाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना पर काम कर रही है। इसके तहत ब्राजील सरकार ने अपने वर्षा वनों को बचाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दुनियाभर के देशों से फंड जुटाने का लक्ष्य तय किया है। गौरतलब है कि अब तक ब्राजील सरकार को विभिन्न देशों से 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर मिलने का वादा भी मिल गया है।

ब्राजील सरकार की महत्वकांक्षी योजना

यह फंड ब्राजीली राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा का मुख्य प्रोजेक्ट है। यह वर्षा वन बचाने और दुनिया भर का ध्यान जलवायु परिवर्तन की तरफ आकर्षित करने का प्रयास है। ब्राजील को मिलने वाला फंड कर्ज के रूप में होगा, जिसे ‘ट्रॉपिकल फॉरेस्ट फैसिलिटी’ कहा जाता है। ब्राजील को उम्मीद है कि वह देशों को यह समझाने में सफल होगा कि जंगलों को बचाने से पूरी दुनिया को फायदा होगा क्योंकि इससे ग्रह को गर्म करने वाले भारी मात्रा में उत्सर्जन को सोखा जा सकेगा।

इन देशों ने फंड देने का एलान किया

नॉर्वे की सरकार ने ब्राजील की इस योजना के लिए 3 अरब अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया। ब्राजील सरकार का लक्ष्य पहले कुछ वर्षों में इस फंड के लिए 25 अरब डॉलर जुटाना है, जिसे बाद में फिक्स्ड रेट एसेट्स के जरिए 125 अरब डॉलर में बदला जाएगा। इस फंड से विकासशील देशों की मदद की जाएगी, जिससे वे अपने यहां के वर्षा वन को बचा सकें। कांगो से लेकर कोलंबिया तक 70 से ज्यादा घने जंगलों वाले देशों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी, जिन्हें भुगतान किया जाएगा। जो देश जंगलों की रक्षा करने में विफल रहेंगे, उनके भुगतान में कटौती की जाएगी।

अन्य वादों में इंडोनेशिया से 1 अरब अमेरिकी डॉलर और फ्रांस से पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर, साथ ही नीदरलैंड से 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर और पुर्तगाल से 10 लाख अमेरिकी डॉलर मिलने का वादा शामिल है। ब्राजील सरकार ने फंड शुरू करने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर की घोषणा की थी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जर्मनी योगदान का एलान कर सकता है। लेकिन यह साफ़ नहीं था कि कितने और देश ऐसा करेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने गुरुवार को इस पहल का समर्थन किया, लेकिन कोई वादा करने से मना कर दिया।

जी7 नेताओं से मिले पीएम मोदी, खुद पोस्ट कर बताया कैसी रही ब्राजील
इटली में G7 की बैठक 13 जून से शुरू हुई थी। सम्मेलन में पहुंचे नेताओं का खुद जॉर्जिया मेलोनी ने स्वागत किया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा संयुक्त और अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। अब उन्होंने एक पोस्ट में बताया है उनकी मुलाकात कैसी रही।

इटली में G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन खूब जोर-शोर से हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, ब्राजील और जॉर्डन के नेता समेत कई नेताओं ने शिरकत की थी। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई नेताओं के साथ बहुत सारी बातें की और फोटो भी खिचवाईं।

पीएम मोदी ने एक्स पर इटली की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘इटली में बातचीत जारी है… राष्ट्रपति @LulaOfficial, राष्ट्रपति @RTErdogan और महामहिम शेख @MohamedBinZayed के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई’।

5 वीं बार G7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी

जानकारी के लिए बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन में पार्ट लेने के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही जियोर्जिया मेलोनी ने G7 के 50वें शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित अन्य वैश्विक नेताओं का भी स्वागत किया।

पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने फुमियो किशिदा के साथ मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर बहुत देर तक चर्चा की। यह G7 शिखर सम्मेलन में भारत की 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी थी।

ब्राजील में बाढ़ ने मचाया कोहराम, 100 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या
दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश और बाढ़ ने 169 लोगों की जान ले ली है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ये जानकारी दी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में तीन और शव बरामद किए गए जबकि 56 लोग लापता हैं। बाढ़ और उफनती नदियों के कारण 2.3 मिलियन से अधिक निवासी विस्थापित हो गए हैं।

ब्राजील में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। 29 अप्रैल को राज्य में भयंकर बाढ़ आई थी, तब से लेकर अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश और बाढ़ ने 169 लोगों की जान ले ली है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ये जानकारी दी है।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में तीन और शव बरामद किए गए जबकि 56 लोग लापता हैं। आइएनस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह राज्य में आई अब तक की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा है। जानकारी के लिए बता दें, बाढ़ और उफनती नदियों के कारण 2.3 मिलियन से अधिक निवासी विस्थापित हो गए हैं।

इस हफ्ते तेज बारिश की आशंका

राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे, अन्य 469 नगर पालिकाओं के बुनियादी ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन्हें फिर से तैयार करने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गर्वनर एडुआर्डो लेइट ने ये जानकारी दी है। वहीं बताया जा रहा है, पोर्टो एलेग्रे और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में इस हफ्ते बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 48 घंटे तक स्कूल बंद करने का ऐलान किया है।

बांध टूटना का खतरा

इससे पहले खबर आई थी कि राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के कारण बांध टूटना का खतरा मंडरा रहा है । भारी बारिश का असर शहर के 3 हाइड्रो प्लांट पर भी पड़ा है, वो इसके चलते बंद हो गए हैं। जिससे जाहिर सी बात है शहर में पीने के पानी की कमी हो गई होगी। बता दें कि 5 लाख लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। बाढ़ को लेकर चिंता जताते हुए रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा था कि ये अब तक के सबसे खराब हालात हैं।

बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदार?

वहीं ब्राजील में आई इस बाढ़ के कारणों को लेकर कई तरह के अनुमान भी लगाए गए हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने इसके लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया था। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की बढ़ती तीव्रता के लिए अल-नीनो जिम्मेदार है।बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया था और उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से मदद करने का ऐलान किया था।

ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों को संख्या बढ़कर 57 हुई
रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि 67 लोग अब भी लापता हैं। 32 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान ने राज्य के 497 शहरों में से दो तिहाई को प्रभावित किया। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में सड़कों और पुलों को नष्ट कर दिया।

ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से सटे राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि 67 लोग अब भी लापता हैं। 32 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान ने राज्य के 497 शहरों में से दो तिहाई को प्रभावित किया। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में सड़कों और पुलों को नष्ट कर दिया। भूस्खलन के कारण एक छोटे पनबिजली संयंत्र में बांध को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने कहा कि बेंटो गोंसाल्वेस शहर में एक दूसरे बांध के भी ढहने का खतरा है।

रियो ग्रांडे डो सुल की राजधानी पोर्टो एलेग्रे में गुइबा झील में पानी बढ़ गया, जिससे वह बाढ़ के रूप में सड़कों पर आ गई। पोर्टो एलेग्रे के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सभी उड़ानों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले छत्तीस घंटों में रियो ग्रांडे डो सुल के उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश की मात्रा में गिरावट आ रही है।

ब्राजील में बारिश ने बरपाया कहर, देश के दक्षिणी राज्य में 10 लोगों की मौत
ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के चपेट में कई लोग आ गए। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है और करीब 21 लोग लापता हैं। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार तूफान से हुए नुकसान के कारण 3300 से अधिक लोगों अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए है।

दक्षिणी ब्राजील में बारिश कहर ढहा रही है। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में इस सप्ताह भारी बारिश के कारण दस लोगों की मौत हो गई और 21 लोग लापता हैं। स्थानीय सरकार ने चेतावनी दी है कि स्थिति गंभीर है और यह कुछ दिनों में और भी खराब हो सकती है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तूफान से हुए नुकसान के कारण 3,300 से अधिक लोगों अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए है।

बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से बात की थी और हर संभव संघीय सहायता की मांग की थी। लूला गुरुवार को राज्य की यात्रा पर आने वाले हैं।

हाल के वर्षों में राज्य में सबसे व्यापक स्तर पर तबाही

गवर्नर के अनुसार, तूफान ने हाल के वर्षों में राज्य में सबसे व्यापक तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन के बीच पुलों के ढहने और सड़कों के नष्ट होने के कारण कई शहर अलग-थलग पड़ गए हैं। लेइट ने इस सप्ताह के शेष दिनों के लिए राज्यव्यापी कक्षाओं को निलंबित करने की घोषणा की और इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों से पूर्ण समर्थन मिला है।