ब्रश – Live Halchal

क्या रोज ब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू?
क्या नियमित रूप से ब्रश करने के बावजूद आपके मुंह से दुर्गंध आती रहती है? यह न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, बल्कि शरीर में पोषण की कमी का भी एक संकेत है। दरअसल, कुछ विटामिन की कमी के कारण भी मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। आइए जानें इनके बारे में।

मुंह से आने वाली बदबू सिर्फ पाचन या दांतों की गंदगी की वजह से नहीं होती, बल्कि कई बार यह शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी का संकेत भी हो सकती है।

अगर समय रहते इसकी वजह को पहचान लिया जाए, तो इस परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं किन-किन विटामिन्स की कमी मुंह की बदबू का कारण बनती है और इससे राहत कैसे पा सकते हैं।

मुंह की बदबू से जुड़ी विटामिन्स की कमी
विटामिन-सी की कमी- विटामिन-सी मसूड़ों और दांतों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन, खून आना और बैक्टीरिया की परत जमने लगती है, जिससे बदबू आती है।
विटामिन-डी की कमी- यह विटामिन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। विटामिन-डी की कमी होने पर दांत कमजोर, सड़ने और मसूड़ों में इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बदबू आ सकती है।
विटामिन-बी12 की कमी- विटामिन-बी12 की कमी के कारण मुंह में छाले की समस्या हो सकती है। साथ ही, यह पाचन को भी प्रभावित करता है।
विटामिन-ए की कमी- विटामिन-ए की कमी से मुंह और गले की नमी कम हो जाती है, जिससे ड्राईनेस और बदबू बढ़ सकती है।
फॉलिक एसिड (विटामिन बी9) की कमी- इसकी कमी मसूड़ों को कमजोर करती है और उनमें बार-बार इन्फेक्शन हो सकता है, जो बदबू का कारण बनता है।

राहत पाने के घरेलू उपाय
विटामिन से भरपूर डाइट लें- विटामिन्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे कि नींबू, संतरा, आंवला, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर, अंडे, दूध और दालें अपनी डाइट में शामिल करें।
पानी ज्यादा पिएं- मुंह की ड्राईनेस बदबू बढ़ाती है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
नियमित ब्रश और फ्लॉस करें- दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉस से दांतों के बीच जमी गंदगी साफ करें।
ग्रीन टी या हर्बल टी पिएं- इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैक्टीरिया को कम करके सांस को फ्रेश रखते हैं।
स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें- ये मुंह को सूखा बनाते हैं और बदबू का कारण बनते हैं।
नमक-पानी से कुल्ला- गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से बैक्टीरिया कम होते हैं।
डेंटल चेकअप कराएं- अगर बदबू लगातार बनी रहे तो दांतों और मसूड़ों की जांच जरूर कराएं।

EYE मेकअप के लिए इस्तेमाल करें ये ब्रश, चेहरा बेकार कर सकते हैं, ख़राब ब्रश…
आपकी आंखे ही आपकी खूबसूरती और हर चीज बयां करती है इन आंखो को और खास बनाने के लिए आप कई तरह के मेकअप टिप्स अपनाते हैं. आप स्मोकी आइज करते है जो अभी फैशन में भी है. लेकिन समस्या यहां होती है कि आप स्मोकी आइज बनाने के लिए जिन चीजों का यूज करते है. उससे आपका चेहरा और खराब हो जाता है. हम बात कर रहे हैं ब्रश की जिनका इस्तेमाल आपको सही से करना चाहिए.

इन ब्रश का करें इस्तेमाल-

स्मॉल ट्रैपर्ड ब्लैंडिंग ब्रश-   फल्फी ब्रश की तरह ये ब्रश भी स्मोकी आइज के लिए जरुरी है. इसके टेपर्ड टिप की मदद से आंखो के बाहरी किनारे और क्रिज पर एक से ज्यादा गहरा रंग आसानी से लगा सकते है.

फ्लैट शदर ब्रश-  इस ब्रश की मदद से आप आईशैडो को पूरे आइलिड पर अच्छे से फैला सकती है. इस ब्रश को आइलिड पर आईशैडो को अच्छी तरह लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है.

राउंडेड ब्लैंडिंग ब्रश-  इस ब्रस को यूज कर आप अपनी आंखो पर आइलिड के क्रीज़ पर ट्रान्ज़िशन कलर को ब्लेंड कर सकते है इस ब्रश से दोनो रंगो को ब्लेंड करके इनके बीच की लाइनो को मिलाने में मदद करता है.