बोल दी ये बात – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 16 Oct 2020 11:37:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बोल दी ये बात – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Saving खत्म हो जाने की बात को लेकर आदित्य ने कर दिया मना, बोल दी ये बात https://livehalchal.com/saving-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95/383171 Fri, 16 Oct 2020 11:37:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=383171 जाने माने मशहूर गायक आदित्य नारायण पिछले दिनों अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल के साथ शादी करने को लेकर बहुत सुर्खियों में रहे। इसके कुछ ही समय पश्चात् खबर आई कि वह कंगाल हो चुके हैं तथा उनके अकाउंट में केवल 18 हजार रुपये अब शेष बचे हैं। अब स्वयं उदित नारायण ने इस प्रकार की …]]>

जाने माने मशहूर गायक आदित्य नारायण पिछले दिनों अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल के साथ शादी करने को लेकर बहुत सुर्खियों में रहे। इसके कुछ ही समय पश्चात् खबर आई कि वह कंगाल हो चुके हैं तथा उनके अकाउंट में केवल 18 हजार रुपये अब शेष बचे हैं। अब स्वयं उदित नारायण ने इस प्रकार की खबरों पर सफाई दी है। वही एक इंटरव्यू में आदित्य के हवाले से बताया गया था कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें काम नहीं मिला है तथा इस बुरे दौर में वह दिवालिया हो गए हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि उन्होंने अपनी सेविंग्स तथा म्युचुअल फंड में लगाया हुआ पैसा भी लॉकडाउन के चलते निकाल लिया था।

वही अब एक दूसरे पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने अपनी सेविंग समाप्त होने की खबरों पर सफाई दी है। कहा- “मैंने सामान्य रूप से सिर्फ ये कहा था कि मैंने एक नया अपार्टमेंट लॉकडाउन से पूर्व ही क्रय किया है इसलिए मुझे अपनी EMI के बारे में सोचना होगा तथा यदि पैनडेमिक बहुत समय तक चला तो हमें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।” आदित्य ने कहा, “मैंने सामान्य रूप से कहा था कि मेरे 5 लाख कट गए हैं EMI के लिए और मेरे पास अभी 18 हजार शेष हैं। किन्तु इसका अर्थ ये नहीं है कि मैं दिवालिया हो गया हूं तथा मेरे समक्ष कोई पैसे नहीं बचे हैं।”

उन्होंने कहा, “दो दशक से भी अधिक समय तक काम करने के पश्चात् और वो भी निरंतर, मैं कंगाल कैसे हो सकता हूं?” आदित्य ने मजाक करते हुए कहा कि ना जाने मेरे होने वाले सास-ससुर क्या सोच रहे होंगे। अब तो मुझे विवाह में अधिक गिफ्ट भी नहीं मिलेंगे। गायक ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वो उनके द्वारा अतीत में किए गए काम को देखें तथा इस प्रकार की फेक खबरों पर भरोसा नहीं करें। बता दें कि आदित्य सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं तथा अपने काम से संबंधित जानकारियां भी वहां साझा करते रहते हैं।

]]>
ये क्या कह गये भुवनेश्वर, टीम इंडिया में किसकी कर दी बुराई, जानिए https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b9-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%9f/104642 Sat, 06 Jan 2018 06:59:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=104642 दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 286 रन बनाए हैं व भारत के मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी यह अहसास है कि इन परिस्थितियों में मेजबान टीम ने 25 रन ज्यादा बना लिए हैं।पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भुवी ने कहा कि अगर हम उन्हें 25 रन पहले आउट कर …]]>

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 286 रन बनाए हैं व भारत के मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी यह अहसास है कि इन परिस्थितियों में मेजबान टीम ने 25 रन ज्यादा बना लिए हैं।पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भुवी ने कहा कि अगर हम उन्हें 25 रन पहले आउट कर लेते तो ज्यादा बेहतर रहता। हमने बहुत ज्यादा चौके खाए, जिस पर हमें काम करना होगा।4 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर ने कर दी टीम इंडिया की बुराई, बोल दी ये बात

द. अफ्रीकी टीम ने 39 चौके और दो छक्कों की सहायता से ही 168 रन बनाए। उन्होंने करीब चार के रन रेट से स्कोर किया जो टेस्ट क्रिकेट में बहुत होता है। उन्होंने ज्यादा शॉर्ट गेंदें फेंकने के सवाल पर कहा कि हमने हमने शुरुआती दो सत्रों में ऐसा नहीं किया, लेकिन तीसरे सत्र में शॉर्ट गेंदें ज्यादा फेंकीं। यह किसी विशेष बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति नहीं थी, बल्कि हम उन्हें जल्दी आउट करना चाहते थे।4 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर ने कर दी टीम इंडिया की बुराई, बोल दी ये बात

सुधारना होगा क्षेत्ररक्षण 

जब उनसे पूछा गया कि कैच छूटने के कारण वह पारी में पांच विकेट लेने से चूक गए तो उन्होंने कहा कि मैं इससे दुखी नहीं हूं। यह मैच का हिस्सा है, लेकिन कैच करना एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। कैच मैच जिताते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर उन्होंने कहा कि हम इससे आश्चर्यचकित नहीं थे। वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और हम गेंदबाजी। डिविलियर्स की बल्लेबाजी से प्रभावित भारतीय गेंदबाज ने कहा कि शुरुआती 15 ओवर में गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही थी। गेंद सीम कर रही थी और इसीलिए हमें जल्दी तीन विकेट भी मिले। जहां तक एबी की बात है तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। उन्हें आउट करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। वह हमारे ऊपर जवाबी आक्रमण कर रहे थे और अगर हम पहले सत्र में उन्हें आउट कर लेते तो यह हमारे लिए अच्छा होता।

अच्छी बल्लेबाजी जरूरी

उन्होंने कहा कि हमें अब अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमें उनसे यही उम्मीद थी। अब हमें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना होगा। एक दिन में 300 से ज्यादा रन बनने और 13 विकेट गिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पता नहीं क्रिकेट प्रशंसकों को इससे कैसा महसूस हो रहा है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर है वह भी जब वे विदेशी परिस्थितियों में खेल रहे हों।

]]>