बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में बनाया महिला दिवस – Live Halchal

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :- कंगना रनोट से लेकर दिव्या दत्ता तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में बनाया महिला दिवस
दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं का हमारे समाज में खास योगदान रहा है। उन्हें समाज में और बराबरी पर लाने और उन्हें जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को हमेशा से खास अंदाज में मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस और अपने करीबियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने आपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी बहन, भाभी और मां की तस्वीर साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हर दिन ही महिलाओं का होता है, अपनी पसंदीदा महिलाओं के साथ पसंदीदा पल की कुछ तस्वीरें साझा कर रही हूं और सबको महिला दिवस की बधाइयां।’

अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी सोशल मीडिया पर खास वीडियो साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है उसमें वह फनी डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में लिखा है, ‘21 साल की थी तब नफरत भरे मेल्स आते थे’, ‘जज किया गया, सेक्सिएस्ट कमेंट्स पास किए गए’ ‘मेरे डांस मूव्स को क्रिटिसाइज किया गया’, ‘इंडस्ट्री की तरफ से न ऑफर मिले न ही सपोर्ट मिला’,‘अवॉर्ड शो बॉयकॉट कर दिय गया’ लेकिन आज मैं अपनी ड्रीम लाइफ जी रही हूं’। सनी लियोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर उनका फनी वीडियो साझा कर अभिनेत्री को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। राज कुंद्रा ने जो वीडियो साझा किया उसमें शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘राम लखन’ का गाना ‘तेरा नाम लिया तुझे याद किया’ गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ राज कुंद्रा ने शिल्पा के लिए अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस महिला दिवस पर एक छोटी सी रिक्वेस्ट, चलिए हर दिन सम्मान और समानता को सेलिब्रेट करें। मेरे दिन की शुरुआत और इसका अंत मेरी गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी का नाम से होता है। वह मजबूत हैं, सफल हैं, आजाद हैं और इन सबसे बढ़कर वह एक शानदार रोल मॉडल हैं। यह केवल आज के लिए नहीं बल्कि यह हर दिन के लिए है।’

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर दो खास तस्वीरें साझा कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में दिव्या दत्ता अपनी भाभी और घर की महिलाओं के साथ दिखाई दे रही हैं। जबकि दुसरी तस्वीर में वह अपने घर की हाउस हेल्पर के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे घर की औरतें !! मेरी भाभी, बच्चे और हमारा सपोर्ट सिस्टम !! आप मेरे घर को अपना घर बनाती हो, धन्यवाद! इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और पोस्ट साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।