बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 22 Nov 2020 06:20:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी की ये है उनके पति https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%81%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d/395890 Sun, 22 Nov 2020 06:20:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=395890 सिनेमा छोड़कर पूरी तरह इस्लाम के प्रचार प्रसार में अपना जीवन लगाने का एलान करने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी कर ली है। सना ने ये निकाह गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया। इस निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार को …]]>

सिनेमा छोड़कर पूरी तरह इस्लाम के प्रचार प्रसार में अपना जीवन लगाने का एलान करने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी कर ली है। सना ने ये निकाह गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया। इस निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार को हुए इस निकाह में सना ने ऊपर से नीचे तक सफेद रंग के कपड़े पहने हैं। साथ ही उनके पति मुफ्ती अनस भी सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए ही नजर आए। जब तक सना खान फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं, तब तक उनके लाखों की संख्या में प्रशंसक रहे। सना ने अपने करियर में ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ जैसी कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया है। सना का ज्यादातर काम दक्षिण भारतीय फिल्मों में रहा।

वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘वजह तुम हो’ में सना शरमन जोशी और गुरमीत चौधरी के साथ नजर आईं। इस फिल्म में सना का बेहद बोल्ड अंदाज दिखा और यहीं से उनके लाखों प्रशंसक भी बने। वह प्रशंसक आज भी हैं और सना खान के इस निकाह पर उन्हें मुबारकबाद भी दे रहे हैं। सना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर लिया।

सना लगभग 15 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन अचानक से उन्हें यह अहसास हुआ कि दुनिया में इंसान का मकसद सिर्फ दौलत और शोहरत कमाना नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर सना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आकर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और मुझे यहां से शोहरत, इज्जत, दौलत सब कुछ मेरे चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। इसके लिए मैं सभी की शुक्रगुजार हूं।’

सना ने सवाल पूछने वाले लहजे में लिखा, ‘कुछ दिनों से मैं इस बारे में विचार कर रही हूं कि क्या इंसान इस दुनिया में सिर्फ दौलत और शोहरत कमाने के मकसद से आया है? क्या उसका यह फर्ज नहीं है कि उसकी जिंदगी उन लोगों की सेवा करते हुए गुजरे जो बेसहारा हैं? क्या इंसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और फिर मरने के बाद वह आखिर क्या बनने वाला है? इन सवालों के जवाब में काफी लंबे समय से तलाश रही हूं? खासकर उस सवाल का जवाब जब इंसान मर जाएगा और उसके बाद वह क्या बनेगा?’

सना की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनके विचारों को समझा और कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर भी सना को ट्रोल कर दिया। इसके बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन सभी तस्वीरों को निकाल दिया जो उन्होंने पूरे समय में साझा की थीं। उन्होंने अपनी सिर्फ उन्हीं तस्वीरों को रखा जिनमें सना ने हिजाब पहन रखा है। अब सना सोशल मीडिया पर सिर्फ हिजाब के साथ ही तस्वीरें साझा करती हैं।

]]>