बॉक्स ऑफिस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 10 May 2026 09:22:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बॉक्स ऑफिस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32  ‘भूत बंगला’, ‘राजा शिवाजी’ और Krishnavataram का वीकेंड धमाल; किसने बटोरे सबसे ज्यादा दर्शक? https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/671985 Sun, 10 May 2026 09:22:47 +0000 https://livehalchal.com/?p=671985 बॉक्स ऑफिस के लिए वीकेंड का बहुत खास होता है क्योंकि इस वक्त में फिल्मों की कमाई जबरदस्त होती है। लोग भारी मात्रा में सिनेमाघरों में फिल्में एंजॉय करने जाते हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर पड़ता है। आइए जानते हैं ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘राजा शिवाजी’ और हाल ही में रिलीज हुई …]]>

बॉक्स ऑफिस के लिए वीकेंड का बहुत खास होता है क्योंकि इस वक्त में फिल्मों की कमाई जबरदस्त होती है। लोग भारी मात्रा में सिनेमाघरों में फिल्में एंजॉय करने जाते हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर पड़ता है। आइए जानते हैं ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘राजा शिवाजी’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘कृष्णावतारम्’ में किसने ज्यादा दर्शक बटोरे?

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी को रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 23वें दिन, ‘भूत बंगला’ ने 4,115 शो से ₹3.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹183.63 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹154.75 करोड़ हो गया है।

विदेशों में, फिल्म ने 23वें दिन ₹0.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹53.00 करोड़ हो गया है। इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹236.63 करोड़ हो गया है।

‘राजा शिवाजी’ कलेक्शन

रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा (Historical Drama) सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई और इसने थिएटर्स में 9 दिन पूरे कर लिये हैं। 9वें दिन यानी शनिवार को ‘राजा शिवाजी’ ने 3,962 शो से ₹5.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.91 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹61.45 करोड़ हो गया है।

कृष्णावतारम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ (Krishnavataram Part 1: The Heart) 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये फिल्म का पहला वीकेंड है। तीसरे दिन इसने 1,713 शो से ₹2.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, अब तक भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹4.57 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹3.82 करोड़ हो गया है।

भूत बंगला कलेक्शन डे 23 कलेक्शन- 3 करोड़ रुपये

राजा शिवाजी कलेक्शन डे 9- 5.60 करोड़ रुपये

कृष्णावतारम् कलेक्शन डे 3- 2.25 करोड़ रुपये

वैसे तो तीनों फिल्मों के कलेक्शन की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि तीनों का ही थिएट्रिकल रन टाइम अलग-अलग है। लेकिन वीकेंड के हिसाब से देखा जाए तो तीनों ने ही अपनी-अपनी जगह एक अच्छा कलेक्शन किया है।

जहां ‘भूत बंगला’ बहुत पहले रिलीज हुई है, फिल्म को लगभग 1 महीना पूरा होने वाला है लेकिन अभी भी फिल्म करोड़ों की कमाई जारी रखे हुए है। वहीं रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने भी 9वें दिन के हिसाब से ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। हालांकि थोड़ा और बेहतर हो सकता था। वहीं कृष्णावतारम् को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन नए सितारों से सजी फिल्म और कम मार्केटिंग के बावजूद ये कलेक्शन सराहनीय है।

]]>
पेड प्रिव्यू ने ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, फैंस ने फिल्म को बताया ‘फेस्टिवल’ https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be/665889 Thu, 19 Mar 2026 08:59:12 +0000 https://livehalchal.com/?p=665889 धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के रिव्यू आ चुके हैं। 18 मार्च, 2026 को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया और सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 49 मिनट की है जोकि पहले पार्ट से थोड़ी बड़ी है। फैंस का मानना है कि पार्ट 2 पहले से …]]>

धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के रिव्यू आ चुके हैं। 18 मार्च, 2026 को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया और सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 49 मिनट की है जोकि पहले पार्ट से थोड़ी बड़ी है। फैंस का मानना है कि पार्ट 2 पहले से और भी ज्यादा इंटेंस और ड्रामेटिक है।

अगर आपने भी अभी तक टिकट बुक नहीं किए हैं और फिल्म देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो पढ़ लीजिए क्या है जनता की राय।

फिल्म देखने के बाद, एक यूजर ने इसे ‘फेस्टिवल’ बताते हुए ट्वीट किया, “इससे पहले इतना प्रचार बाहुबली 2 के लिए किया गया था। धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक फेस्टिवल है।

चूंकि इस फिल्म में जसकिरत की पिछली कहानी दिखाई गई है, इसलिए एक अन्य यूजर ने इसे पहले भाग की तुलना में अधिक इंटेंस और भावनाओं से भरपूर बताया। एक अन्य ने लिखा,”धुरंधर पार्ट 2 एक शानदार फिल्म है जो शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती है। फिल्म एक पल के लिए भी अपनी पकड़ नहीं खोती और लगातार मनोरंजक और थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देती है।”

वहीं कुछ ने रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ की और उनके करियर की बेहतरीन फिल्म बताया। एक अन्य ने एक्टर और डायरेक्टर दोनों की तारीफ करते हुए लिखा- “रणवीर सिंह शानदार हैं और आदित्य धर ने एक-एक बारीकी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया है। धुरंधर 2 ने एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है।”

एक यूजर ने X पर शेयर किया कि धुरंधर 2 में एक सीन है जिसमें रणवीर सिंह ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ गाने पर वाइब करते नजर आ रहे हैं। यूजर ने ट्वीट किया, “धुरंधर 2 में शाह रुख खान का जिक्र है, जहां एक सीन में रणवीर सिंह ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ गाने पर झूम रहे थे।”

धुरंधर 2 इसके पार्ट 1 के आगे की कहानी कहती है जो जसकिरत की बैकस्टोरी दिखाएगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

]]>
विवादों के बीच द केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b/663292 Sat, 28 Feb 2026 06:20:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=663292 विवादों के बावजूद द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है, जानिए…  साल 2023 की सुपरहिट क्राइम ड्रामा ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के तीन साल बाद विपुल शाह (Vipul Shah) सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2 Goes Beyond) लेकर आए। पहली …]]>

विवादों के बावजूद द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है, जानिए…

 साल 2023 की सुपरहिट क्राइम ड्रामा ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के तीन साल बाद विपुल शाह (Vipul Shah) सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2 Goes Beyond) लेकर आए।

पहली फिल्म की तरफ ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर खूब विवाद हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंचा, कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाया। मगर किसी तरह विवादों के बीच फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची।

अब चूंकि ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में आ गई है और पहले दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है, चलिए आपको फिल्म का ओपनिंग डाटा बताते हैं।

बॉर्डर 2 और ओ रोमियो पर पड़ी भारी
27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ का किसी बॉलीवुड फिल्म से क्लैश नहीं हुआ। मगर पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) और सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा है। हालांकि, ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दोनों पुरानी फिल्मों को पीछे कर दिया है।

‘द केरल स्टोरी 2’ का पहले दिन का कलेक्शन
विवादों के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2 Day 1 Box Office Collection) ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये का करोबार किया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपये है।

वहीं, बात करें बॉर्डर 2 की तो इसे सिनेमाघरों में आए एक महीने से ज्यादा हो गया है। इसने बीते शुक्रवार को 17 लाख के आसपास कलेक्शन किया है। वहीं, ‘ओ रोमियो’ का 15वां दिन का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये था।

क्यों हो रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ पर विवाद?
विपुल शाह निर्मित ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन के विषय पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है।

फिल्म के कुछ सीन्स को भड़काऊ बताया गया और मामला कोर्ट में पहुंचा। पहले कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई और फिर अगले ही दिन रिलीज पर लगे बैन को हटा दिया गया।

]]>
बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप फिल्म का OTT पर कब्जा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%91%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a4%bf/663040 Thu, 26 Feb 2026 10:45:18 +0000 https://livehalchal.com/?p=663040 नया हफ्ता, नई फिल्में… ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से नई फिल्मों की बहार आ गई है और इस हफ्ते एक ऐसी फिल्म ने एंट्री मारी है जिसका इंतजार पिछले दो महीने से हो रहा था। यह एक्शन से भरी फिल्म है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर आ गई है। …]]>

नया हफ्ता, नई फिल्में… ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से नई फिल्मों की बहार आ गई है और इस हफ्ते एक ऐसी फिल्म ने एंट्री मारी है जिसका इंतजार पिछले दो महीने से हो रहा था।

यह एक्शन से भरी फिल्म है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर आ गई है। फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता न मिली हो, लेकिन इसे तारीफें खूब मिलीं। डेब्यू एक्टर की दिग्गज एक्टर के साथ जुगलबंदी बनी।

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है अगस्त्य नंदा और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis)। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा ‘इक्कीस’ की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है जो मात्र 21 साल की उम्र में 1971 के भारत-पाकिस्तान यु्द्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे। फिल्म में अरुण के देश के लिए कुर्बानी और उनकी निजी जिंदगी की झलक दिखाई गई थी।

इक्कीस फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र के अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमरन भाटिया, जयदीप अहलावत, जितेंद्र सिंह, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर, राहुल देव और विवान शाह जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

इक्कीस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप?
‘इक्कीस’ पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे 1 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर उतारा गया। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू जरूर मिले, लेकिन फिल्म ने खास कमाई नहीं की। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसने दुनियाभर में मात्र 36 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया था।

किस ओटीटी पर आई इक्कीस?
अब करीब दो महीने बाद अगस्त्य नंदा की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

]]>
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है O Romeo https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%91%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86-%e0%a4%b0/660392 Thu, 12 Feb 2026 06:07:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=660392 शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के धांसू ट्रेलर के बाद अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी चल रही है। मूवी ने रिलीज से पहले ही 50 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री के साथ करोड़ों की कमाई कर ली है। ‘ओ रोमियो’ से बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद …]]>

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के धांसू ट्रेलर के बाद अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी चल रही है। मूवी ने रिलीज से पहले ही 50 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री के साथ करोड़ों की कमाई कर ली है। ‘ओ रोमियो’ से बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब जल्द ही सिनेमाघरों में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ दस्तक देने जा रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता बिल्कुल ही नए और अलग किरदार में दिखाई देंगे।

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी 2026 को देशभर में शुरू हुई थी। ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर रिलीज के वक्त फैंस में जो क्रेज था, वह एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला। महज 2 दिन के अंदर ही फिल्म की अच्छी-खासी टिकट बिक्री हुई है और रिलीज से पहले ही ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।

‘ओ रोमियो’ के अब तक बिक चुके हैं इतने टिकट
सैकनलिक डॉट कॉम के डेटा के मुताबिक, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर की मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ की 2 दिन में टोटल 50,361 के आसपास टिकट बिक्री हो चुकी है। इस फिल्म को अभी तक टोटल 8,365 शोज मिले हैं।

50 हजार से ज्यादा की हुई टिकट बिक्री से फिल्म का अभी तक का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन 1.18 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा अभी तक का है। शाहिद कपूर की ओ रोमियो के पास अभी तक रात तक का समय बाकी है और यह भी हो सकता है कि टिकट बिक्री से रिलीज से पहले मूवी 2 करोड़ का आंकड़ा छू जाए। ‘ओ रोमियो’ पहले दिन 10 से 15 करोड़ की ओपनिंग लेगी, यह उम्मीद जताई जा रही है।

इस गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे शाहिद कपूर
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ के किरदार में दिखाई देंगे, जो 1980 से 90 के दशक के एक खौफनाक गैंगस्टर ‘हुसैन शेख’ उर्फ ‘हुसैन उस्तरा’ के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में शाहिद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं, जिन्हें अपने बदन पर टैटूज और गुस्से वाले अंदाज के लिए जाना जाता है।

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की यह चौथी फिल्म साथ में है। इससे पहले उन्होंने ‘कमीने’, ‘रंगून’ और ‘हैदर’ में साथ काम किया है, जिनमें से दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज होगी।

]]>