बॉक्स ऑफ़िस में कार्तिक-सारा की फ़िल्म लव आज कल का हुआ ऐसा… हाल – Live Halchal

बॉक्स ऑफ़िस में कार्तिक-सारा की फ़िल्म लव आज कल का हुआ ऐसा… हाल
पिछले कुछ वक़्त से बॉक्स ऑफ़िस हिट दे रहे कार्तिक आर्यन की रफ़्तार पर लव आज कल ब्रेक लगा सकती है। फ़िल्म के कलेक्शंस लगातार कम हो रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने कुछ दम दिखाया भी, मगर वर्किंग वीक शुरू होते ही लव आज कल के कलेक्शंस काफ़ी कम हो गये। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, पहले सोमवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 2.75 करोड़ का कारोबार किया है, जो रविवार के कलेक्शंस के मुकाबले तकरीबन 50 फीसदी से भी कम है।

वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं। ऐसे में लव आज कल को सेफ़ ज़ोन में पहुंचने के लिए पहले हफ़्ते में कलेक्शंस की रफ़्तार स्थिर रखनी होगी। ओपनिंग वीकेंड में भी लव आज कल के कलेक्शंस में तेज़ी से गिरावट आयी। पहले दिन फ़िल्म न जहां 12.40 करोड़ जमा किये थे, वहीं दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 8.01 करोड़ रह गये, जबकि रविवार को बेहद मामूली वृद्धि हुई और 8.10 करोड़ जमा किये थे। ओपनिंग वीकेंड में लव आज कल को 28.51 करोड़ मिले। सोमवार की कमाई मिलाकर फ़िल्म का 4 दिनों का कलेक्शन अब 31.26 करोड़ हो गया है।

लव आज कल के पास अपने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए यही एक हफ़्ता है, क्योंकि आने वाले शुक्रवार (21 फरवरी) से मुकाबला कड़ा होने वाला है। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के साथ विक्की कौशल की भूत पार्ट 1 हांटेड शिप रिलीज़ हो रही हैं। पिछले कुछ अर्से से आयुष्मान ने बॉक्स ऑफ़िस पर जो साख जमाई है, उसके चलते शुभ मंगल ज़्यादा सावधान को बेहतरीन ओपनिंग मिलने के चांसेज हैं। विक्की कौशल की भूत भी कुछ दर्शक चुरा सकती है, जिसका सीधा असर लव आज कल पर पड़ेगा।

लव आज कल निर्देशक इम्तियाज़ अली की 2009 में इसी नाम से आयी फ़िल्म का ही रूपांतरण है। पहले वाली लव आज कल में सैफ़ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में थे। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी और इसका संगीत भी काफ़ी पसंद किया गया था।