बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की मिसाल कायम करते हुए रिलीज़ के चौथे वीकेंड में ख़ूब दिखा तानाजी का ज़ोर – Live Halchal

बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की मिसाल कायम करते हुए रिलीज़ के चौथे वीकेंड में ख़ूब दिखा तानाजी का ज़ोर
अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की मिसाल कायम करते हुए रिलीज़ के चौथे वीकेंड में 250 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। 2020 की पहली 250 करोड़ी फ़िल्म बनने के साथ तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी बन चुकी है। चौथे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस की रफ़्तार बता रही है कि फ़िल्म मौजूदा हफ़्ते में बड़ा इलेक्शन कर लेगी।

तानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये।

ग़ौरतलब है कि चौथे वीकेंड में तानाजी ने नई रिलीज़ फ़िल्म जवानी जानेमन से भी ज़्यादा कलेक्शन किया है। अब तानाजी का 14 दिनों का कलेक्शन 251.40 करोड़ हो चुका है। तानाजी हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। अब उम्मीद की जाने लगी है कि फ़िल्म 275 करोड़ के पड़ाव तक पहुंच सकती है।

तानाजी महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। तानाजी ने 200 करोड़ क्लब में घमासान मचाया हुआ है। चौथे हफ़्ते के पहले दिन रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। फ़िल्म ने शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले तीन हफ़्तों में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

तीसरे हफ़्ते में 40 करोड़ का कलेक्शन

गुरुवार (30 जनवरी) को तानाजी का तीसरा हफ़्ता पूरा हुआ। तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में 118 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।