बैलेस्टिक मिसाइलें – Live Halchal

अमेरिका ने यूक्रेन को गुपचुप दीं बैलेस्टिक मिसाइलें
माना जा रहा है कि युद्ध में इन मिसाइलों के इस्तेमाल से यूक्रेन को ताकत मिलेगी और वह एक बार फिर से रूस के साथ मुकाबले की स्थिति में आ जाएगा। वैसे यूक्रेन इस तरह के लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की लंबे समय से मांग कर रहा था। अमेरिका ने इससे पहले अधिकतम 160 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलें ही यूक्रेन को दी थीं।

यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले इलाकों में पहली बार लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया है। मंगलवार-बुधवार की रात ये हमले क्रीमिया में स्थित रूसी सेना की हवाई पट्टी और कुछ अन्य इलाकों पर किए गए। यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी ने दी है। ये मिसाइल अमेरिका ने गुप्त रूप से यूक्रेन भेजी हैं।

इसके अतिरिक्त यूक्रेन ने रूस के लिपेस्क क्षेत्र में स्थित एक बड़ी स्टील फैक्ट्री पर ड्रोन हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार देने से परहेज किया है। इन मिसाइलों से रूस के आबादी वाले इलाकों में नुकसान होने और नाटो गठबंधन से सीधे टकराव का खतरा पैदा हो जाएगा।

यूक्रेन को मिली नई मिसाइल 300 किलोमीटर तक मार करने वाली है। पता चला है कि अमेरिका ने अक्टूबर 2023 से यूक्रेन को इन मिसाइलों को देना शुरू किया था। अब जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 95 अरब डॉलर की सहायता स्वीकृत कर दी है तो उसके अंतर्गत भी ये मिसाइलें यूक्रेन को दी जाएंगी।

माना जा रहा है कि युद्ध में इन मिसाइलों के इस्तेमाल से यूक्रेन को ताकत मिलेगी और वह एक बार फिर से रूस के साथ मुकाबले की स्थिति में आ जाएगा। वैसे यूक्रेन इस तरह के लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की लंबे समय से मांग कर रहा था। अमेरिका ने इससे पहले अधिकतम 160 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलें ही यूक्रेन को दी थीं।

रूस ने यूक्रेन पर अब तक दागीं 24 उत्तर कोरियाई बैलेस्टिक मिसाइलें
गत 30 दिसंबर से रूस यूक्रेन पर कम से कम 24 उत्तर कोरियाई बैलेस्टिक मिसाइल दाग चुका है। हालांकि मिसाइलें अपने संबंधित सैन्य लक्ष्य चूक गईं और कम से कम 14 नागरिकों की जान चली गई। क्रेमलिन ने उत्तर कोरियाई निर्मित मिसाइलों व गोला-बारूद का इस्तेमाल करने से न तो इन्कार किया है और न ही पुष्टि की है।

रूस नई मिसाइलों का उपयोग कर रहा

यूक्रेन के अभियोजक जनरल एंड्री कोस्टिन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बैलेस्टिक मिसाइलें उत्तर कोरिया की केएन-23/24 श्रृंखला की थी और हवाई हमलों के लिए रूस इन नई मिसाइलों का उपयोग कर रहा है। कीव में पत्रकारों से बातचीत में कोस्टिन ने कहा कि 24 में से महज दो अपेक्षाकृत सटीक थीं। इनमें से एक ने तेल रिफाइनरी ओर एक ने हवाई क्षेत्र को निशाना बनाया।

मिसाइलों की सटीकता संदिग्ध

उन्होंने कहा कि इन मिसाइलों की सटीकता संदिग्ध है। रूस के यूक्रेन युद्ध पर अब तक 211 अरब डालर खर्च रूस यूक्रेन में अपने सैनिकों को तैनात करने और बनाए रखने के लिए अब तक तकरीबन 211 अरब डालर खर्च कर चुका है। इसके साथ ही मास्को को हथियारों की बिक्री रद अथवा स्थगित करने के कारण 10 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। यह जानकारी अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने दी।

अमेरिका बना रहा सहायता पैकैज का दवाब

लगभग दो साल लंबे युद्ध में रूस के खर्च की विस्तृत लागत तब सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का प्रशासन यूक्रेन, इजरायल और ताइवान को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता के 95 अरब डॉलर के पैकेज को लेने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पर दबाव डाल रहा है।