बैटरी – Live Halchal

सोने के बाद भी नहीं मिटती थकान? वैज्ञानिकों ने खोजा शरीर की ‘बैटरी’ रिचार्ज न होने का असली कारण
ऑस्ट्रेलिया के मैक्वेरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया, जिसके परिणाम ‘जर्नल सेल रिपोर्ट्स मेडिसिन’ में प्रकाशित हुए हैं। इस शोध ने यह साफ कर दिया है कि यह थकान केवल मानसिक नहीं, बल्कि शरीर के भीतर चल रही गहरी जैविक उथल-पुथल का परिणाम है।

रक्त और ऊर्जा का टूटता संतुलन
शोध टीम ने सीएफएस से पीड़ित 61 लोगों के रक्त के नमूनों की तुलना स्वस्थ लोगों से की। विश्लेषण में पाया गया कि इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की रक्त वाहिकाओं (वैस्कुलर) और प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मरीजों की कोशिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा और रक्त प्रवाह नहीं मिल पा रहा था। शरीर की कार्यप्रणाली में आए इस व्यवधान के कारण ही व्यक्ति हर समय अत्यधिक थकान महसूस करता है, जिसका असर उसकी नींद, मूड और एकाग्रता पर भी पड़ता है।

‘ऊर्जा तनाव’ और सफेद रक्त कोशिकाएं
शोध के प्रमुख लेखक बेंजामिन हेंग के अनुसार, सीएफएस के मरीजों की सफेद रक्त कोशिकाओं में ‘ऊर्जा तनाव’ (Energy Stress) के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने एटीपी (ATP) की जांच की, जो कोशिकाओं के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।

एटीपी (ATP) में कमी: मरीजों के शरीर में एटीपी का उत्पादन कम हो रहा था।
एएमपी और एडीपी का बढ़ना: रक्त में एएमपी और एडीपी के उच्च स्तर पाए गए, जो इस बात का सबूत हैं कि शरीर अपनी ऊर्जा को दोबारा रीसाइकिल नहीं कर पा रहा है।
यह ऊर्जा मांसपेशियों के संकुचन और डीएनए निर्माण जैसे जटिल कार्यों के लिए बेहद जरूरी होती है, जिसकी कमी मरीजों को शारीरिक रूप से पंगु बना देती है।

कई प्रणालियों का एक साथ फेल होना
यह अध्ययन इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसमें एक ही मरीज के भीतर कई प्रणालियों की गड़बड़ी को एक साथ देखा गया। शोध में पाया गया कि:

प्रतिरक्षा प्रणाली में गिरावट: मरीजों में टी-लिम्फोसाइट्स, डेंड्रिटिक कोशिकाएं और ‘नेचुरल किलर सेल्स’ की संख्या कम और अपरिपक्व पाई गई।
रक्त प्रवाह में दिक्कत: रक्त वाहिकाओं की आंतरिक परत (एंडोथेलियम) से जुड़े प्रोटीन का स्तर असामान्य रूप से उच्च था।
मेटाबोलिज्म की गड़बड़ी: टी-कोशिकाओं और माइटोकॉन्ड्रियल ऊर्जा उत्पादन में दोष पाया गया।

इसे ‘आलस’ समझने की न करें गलती
बेंजामिन हेंग का कहना है कि क्रॉनिक थकान सिंड्रोम एक विषम रोग है। इसमें अलग-अलग जैविक प्रणालियां एक-दूसरे के साथ जिस तरह से प्रतिक्रिया करती हैं, उसी से यह तय होता है कि बीमारी के लक्षण कितने गंभीर होंगे। यह शोध भविष्य में इस बीमारी के बेहतर निदान और उपचार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

याद रखें, सीएफएस कोई सामान्य आलस नहीं है, बल्कि एक गंभीर जैविक स्थिति है जहां शरीर की ‘बैटरी’ कोशिका स्तर पर रिचार्ज होना बंद कर देती है।

Vivo का एक और शानदार कैमरा वाला 5G फोन, कॉम्पैक्ट डिजाइन में बड़ी बैटरी
वीवो ने हाल ही में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिसे कंपनी ने वीवो X300 और X300 प्रो के नाम से पेश किया है। हालांकि अभी ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक और X सीरीज हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन मेकर एक नए वीवो X200T मॉडल को जल्द पेश कर सकती है, जिसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन देखने को मिल सकता है।

जबकि इसकी परफॉर्मेंस पिछले साल के वीवो X200 के बराबर देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं हैंडसेट आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या कुछ खास होने वाला है…

Vivo X200T कब तक होगा लॉन्च?
स्मार्टप्रिक्स की हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि वीवो X200T को भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जो एक साल पहले लॉन्च हुई वीवो X200 सीरीज के लिए एक रिफ्रेशर डिवाइस ऑफर करेगा। बता दें कि कंपनी पहले ही भारत समेत कई मार्केट में अपने फ्लैगशिप वीवो X300 और वीवो X300 प्रो मॉडल को पेश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि डिवाइस Vivo X200 और Vivo X300 के बीच के सेगमेंट में आने वाला है।

Vivo X200 FE एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें MediaTek का Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है, जबकि Vivo X200 में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9400 चिपसेट मिल रहा है। हालिया X300 सीरीज को तो कंपनी ने Dimensity के लेटेस्ट चिपसेट Dimensity 9500 चिपसेट के साथ पेश किया है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस नए वाले X सीरीज डिवाइस में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हैंडसेट में एक बड़ी बैटरी भी होने की बात कही जा रही है जिसके साथ 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

6,100mAh की बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये ‘Premium’ फोन, कीमत करीब 24 हजार रुपये
Huawei ने चुपचाप चीन में Enjoy सीरीज में एक नया मॉडल पेश किया है। कंपनी ने Huawei Enjoy 70X Premium Edition को देश में लॉन्च किया है। चीनी ब्रांड का ये लेटेस्ट हैंडसेट कुछ दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है। इनमें 6.78-इंच OLED डिस्प्ले, Kirin 8000 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और दूसरे फीचर्स शामिल हैं। स्मार्टफोन फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Huawei Enjoy 70X Premium Edition की कीमत
कीमत की बात करें तो Huawei Enjoy 70X Premium Edition की कीमत चीन में CNY 1,899 (लगभग 24,000 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 8GB RAM + 512GB ऑप्शन की कीमत CNY 2,199 (लगभग 27,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को Huawei के ऑनलाइन स्टोर से चीन में खरीदा जा सकता है। ये सैंड गोल्ड, स्टारी ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Huawei Enjoy 70X Premium Edition के स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Enjoy 70X Premium Edition में 6.78-इंच का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1224×2700 पिक्सल है। पैनल में 120Hz रिफ्रेश रेट, 437ppi पिक्सल डेंसिटी और 2160Hz PWM डिमिंग भी शामिल है। इसमें IP64 रेटिंग भी है, जो वाटर और डस्ट से सुरक्षा प्रदान करती है।

हैंडसेट इन-हाउस Kirin 8000 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन के रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर (f/1.9 अपर्चर, OIS सपोर्ट) और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) का कॉम्बिनेशन है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 पर चलता है और इसमें 6,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का साइज़ 164 x 74.88 x 7.98mm है और वजन 189 ग्राम है।

Lava Agni 4 लॉन्च: 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन AI फीचर्स भी
लावा ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Agni 4 के नाम से पेश किया है। बताया जा रहा है कि ये डिवाइस लावा अग्नि 3 का ही सक्सेसर है, जिसे पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था। ये लेटेस्ट हैंडसेट अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड लेकर आया है जहां डिवाइस में इस बार 6.67-इंच का 120Hz वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है।

साथ ही इस बार डिवाइस में एल्यूमीनियम एलॉय मेटल फ्रेम मिलता है। इतना ही नहीं फोन में पावरफुल मीडियाटेक 8350 चिपसेट भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…

Lava Agni 4 की कीमत और कहां से खरीदें?
कीमत की बात करें तो लावा के इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट मिलता है। हालांकि, ब्रांड का कहना है कि ये शुरुआती कीमत है, जिसमें डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ऑफर भी शामिल हैं। डिवाइस को आप दो कलर ऑप्शन जैसे फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट में खरीद सकते हैं। डिवाइस की सेल 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे IST से Amazon पर शुरू होगी।

Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा के इस डिवाइस में 6.67 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की लोकल पीक ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड 15 से लैस है। कंपनी इस फोन को तीन एंड्रॉयड अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

डिवाइस में सामने की तरफ 1.7mm इक्विलेटरल बेजेल्स वाला एल्यूमीनियम एलॉय मेटल फ्रेम देखने को मिल रहा है जो इसे एक अलग लुक देता है जबकि पीछे की तरफ मैट AG ग्लास दिया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन के लिए सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम, स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है।

फोन में पावरफुल मीडियाटेक 8350 चिपसेट और 8GB LPDDR5X रैम देखने को मिलती है जिसके साथ 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। फोन का AnTuTu स्कोर भी काफी अच्छा जहां इस फोन की 1.4 मिलियन से ज्यादा का स्कोर किया है। डिवाइस में थर्मल को मैनेज करने के लिए 4,300 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी लगा हुआ है जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।

Lava Agni 4 के कैमरा फीचर्स
फोरोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में f/1.88 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में EIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फ्रंट और रियर कैमरा से आप 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

बेहतरीन AI फीचर्स से है लैस
लावा के इस शानदार डिवाइस में वायु AI देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये नैचुरल और बातचीत से सीखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में वॉयस कमांड के जरिए सिस्टम-लेवल के कई काम आसानी से किए जा सकते हैं।

डिवाइस में AI एजेंट भी हैं, जिनमें AI मैथ टीचर, AI इंग्लिश टीचर, AI मेल और फीमेल साथी के साथ-साथ फोन में AI होरोस्कोप, AI टेक्स्ट असिस्टेंट, AI कॉल समरी, AI फोटो एडिटर, AI इमेज जेनरेटर समेत काफी कुछ मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

क्या Fast Charging से फोन की बैटरी होती है जल्दी खराब
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। इस डिवाइस ने हमारे कई काम आसान कर दिए हैं और इसमें मिलने वाले AI फीचर्स ने तो इस डिवाइस को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। सिर्फ AI फीचर्स ही नहीं, आजकल मोबाइल में कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर भी काफी पावरफुल होते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में ऐसे स्मार्टफोन भी मार्केट में आए हैं जो मिनटों में चार्ज हो जाते हैं।

30 वॉट से लेकर 120 वॉट या उससे ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले फोन भी आजकल मार्केट में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। जाहिर है, हर कोई चाहता है कि उसका मोबाइल मिनटों में चार्ज हो जाए, लेकिन क्या फास्ट चार्जिंग से बैटरी लाइफ कम हो सकती है? आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताएंगे और जानेंगे कि इसके पीछे क्या सच्चाई है…

फास्ट चार्जिंग कैसे करती है असर?

दरअसल, जब भी आप फोन चार्ज करते हैं, तो एक चार्ज साइकिल पूरी होती है। हर साइकिल के साथ बैटरी की क्षमता थोड़ी कम होती जाती है। हालांकि, फ़ास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी में तेजी से हाई वोल्टेज करंट सप्लाई होता है, जिससे बैटरी के अंदर का तापमान बढ़ जाता है। अगर आप लगातार हाई स्पीड चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका असर बैटरी के अंदर मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स पर पड़ सकता है और इसकी वजह से समय के साथ बैटरी की हेल्थ जल्दी खराब हो सकती है।

ज्यादा गर्म होकर खराब हो सकती है बैटरी?

पुराने स्मार्टफोन इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित होते थे क्योंकि उनका थर्मल कंट्रोल सिस्टम उतना अच्छा नहीं होता था। हालांकि, आधुनिक फोन्स में कंपनियां हीट सिंक को बेहतर बनाने के लिए एक थर्मल लेयर लगाती हैं और साथ ही एक कूलिंग सिस्टम भी देती हैं ताकि बैटरी ज्यादा गर्म न हो। इसलिए, फास्ट चार्जिंग से बैटरी को तुरंत नुकसान नहीं होता, लेकिन इसे रोजाना लंबे समय तक चार्ज करने से बैटरी की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम हो सकती है।

फास्ट चार्जिंग बार-बार करनी चाहिए या नहीं?

अगर आप अपने फोन को हर रोज फास्ट चार्जिंग से चार्ज करते हैं, तो इससे बैटरी पर लगातार थर्मल और वोल्टेज का दबाव पड़ता है, जिससे उसकी बैटरी लाइफ तेजी से कम हो सकती है। बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए, आप सेटिंग्स में जाकर फास्ट चार्जिंग को बंद कर सकते हैं। अपने फोन को फास्ट चार्जिंग से सिर्फ जरूरी होने पर ही चार्ज करें।

Samsung का 5,000 mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन वो भी सिर्फ 7,499 रुपये में
क्या आप काफी समय से ₹10,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Flipkart आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। जी हां, Flipkart की बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान Samsung का Galaxy F06 5G स्मार्टफोन बेहद सस्ते दाम में मिल रहा है। वैसे तो कंपनी ने इस फोन को ₹10,000 से ज्यादा की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब सेल के दौरान यह फोन महज ₹7,499 में मिल रहा है।

इतना ही नहीं, कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। ऐसे में जो लोग 5G फोन में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए इस स्मार्टफोन डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Samsung Galaxy F06 5G डिस्काउंट ऑफर
सैमसंग के इस कमाल के डिवाइस की कीमत वैसे तो ₹12,499 है, लेकिन कंपनी सेल के दौरान इस फोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर मात्र ₹7,499 रह गई है। इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन पर एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड के साथ ₹750 तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा फोन पर नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जहां आप ₹2500 की EMI के साथ फोन खरीद सकते हैं।

फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जहां आप अपने पुराने फोन के बदले ₹6,550 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि, यह एक्सचेंज डिस्काउंट पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा।

Motorola का 6,790mAh बैटरी वाला 5G फोन
मोटोरोला जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Moto G36 के नाम से पेश कर सकती है। हाल ही में इस डिवाइस को इसी नाम से एक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक Moto G36 की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन चीनी रेगुलेटरी अथॉरिटी TENAA ने इस फोन को कुछ तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन के साथ पहले ही लिस्ट कर दिया है।

इस लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस में 6.72-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही इस फोन में 6,790mAh की बैटरी मिलती है। इससे यह भी पता चलता है कि डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। साथ ही सेल्फी के लिए डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Moto G36 पिछले साल लॉन्च हुए Moto G35 का अपग्रेडेड मॉडल होने वाला है।

Moto G36 के संभावित स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola के इस नए डिवाइस में 1,080×2,400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.72-इंच का TFT डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।साथ ही इस फोन में 2.4GHz बेस कोर फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट मिल सकता है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में 4GB, 8GB, 12GB और 16GB तक के रैम ऑप्शन और 64GB, 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं।

दमदार हैडफ़ोन TAGG POWERBASS 700 है शानदार बैटरी वाला
कुछ दिन पहले ही अपना वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन TAGG PowerBass 700 को भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी TAGG ने लॉन्च किया है. इस हेडफोन को खासतौर पर उनके लिए बाजार में उतारा गया है जिन्हें एक शानदार बेस वाले हेडफोन की जरूरत है.

टैग ने TAGG PowerBass 700 में बेस के लिए अलग से एक बटन दिया गया है. TAGG PowerBass 700 हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइये जानते है ​कैसा रहा इस हेडफोन का प्रद​र्शनकंपनी ने इसमें 500 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 14 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है. इसमें ब्लूटूथ का वर्जन 4.0 है। इसका वजन 200 ग्राम है. कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें इन-बिल्ट माइक दिया है. अमेजन से इस हेडफोन को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी. इसे आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. इसे आप ऑक्स केबल के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं डिजाइन की बात करें तो TAGG PowerBass 700 आपको निराश नहीं करेगा.

डिजाइन शानदार है और खास बात है कि इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है. ऐसे में यदि आपके पास लैपटॉप का बैग है या कोई छोटा बैग, यह हेडफोन उसमें आसानी से आ जाएगा. हेडफोन में सभी बटन बायीं ओर दिए हैं जिनमें चार्जिंग पोर्ट, ऑक्स केबल जैक, पावर बटन, वॉल्यूम अप और डाउन बटन और बेस बटन शामिल हैं. यह हेडफोन फ्लेक्सिबल भी है. जो इस उपयोगिता को बढ़ाता है. यह हेडफोन काफी मजबूत भी है और जल्दी से इस पर स्क्रैत नहीं आने वाले हैं. इसके अलावा कान में आसानी फिट भी जाता है, हालांकि यह अन्य हेडफोन की तरह कान को पूरी तरह से पैक नहीं करता है. उदाहरण के तौर पर यदि आप इस हेडफोन को इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको कोई आवाज लगाता है तो आप उसकी आवाज को सुन सकते हैं.

इस हेडफोन का वजन थोड़ा ज्यादा है तो ऐसे में लंबे समय के लिए इसका इस्तेमाल मुश्किल होता है. इसकी बॉडी प्लास्टिक की है।सबसे पहले बैटरी की बात करें तो इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है, हालांकि बैटरी बैकअप बढ़िया मिलता है. एक बार की फुल चार्जिंग में आपको 10-12 घंटे तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी ऑडियो क्वालिटी बेहतरीन है और एक्स्ट्रा बेस के लिए दिया गया बटन भी बखूबी काम करता है. तो कुल मिलाकर ऑडियो के मामले में यह एक बढ़िया हेडफोन है. जहां तक कनेक्टिविटी की बात है तो इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शानदार है. यह आसानी से पेयर हो जाता है, लेकिन कॉलिंग के मामले में यह कमजोर है. एंड्रॉयड फोन के साथ तो कॉलिंग ठीक-ठाक रहती है लेकिन आईफोन के साथ बात करने में दिक्कत होती है.

लॉन्च हुआ, YOUTH EDITION दमदार बैटरी के साथ…
चीनी बाजार में Lenovo Z6 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है. फोन को वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है.

यह फोन तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 चीनी युआन यानी करीब 11,100 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी करीब 14200 रुपये है. इसके अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस वेरिएंट 1699 चीनी युआन यानी करीब 17,100 रुपये है. नाइट ब्लैक और मैजिक स्टारडस्ट ग्रेडिएंट फिनिश कलर वेरिएंट में इस फोन को उपलब्ध कराया गया है.

यह फोन ZUI 11 पर आधारित एंड्रॉइड पाई पर Lenovo Z6 Youth Edition काम करता है. इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है. इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा. 4050 एमएएच की बैटरी दी फोन मे पावर देने के लिए उपलब्ध कराई गई है.ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप Lenovo Z6 Youth Edition मौजूद होगा.

इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसका कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड, एआई सीन डिटेक्शन, सुपर नाइट सीन मोड, मल्टी फ्रेम नॉयज रिडक्शन और अन्य फीचर्स के साथ आता है. सेल्फी के लिए फोन में f/1.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मौजूद है. वहीं, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में दिया गया है.

Vivo ने 5000mAh की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया नया…
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन वीवो वाय3 को लॉन्च किया है। Vivo Y3 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरे के साथ मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी मिलेगी।Vivo Y3 की स्पेसिफिकेशन फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस9 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में आपको 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1544 पिक्सल है। फोन में आपको वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। Vivo Y3 के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक का पी35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकेंगे।

Vivo Y3 का कैमरा-  इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। इसके अलावा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस वाला है। वहीं तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस है। Vivo Y3 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा।

Vivo Y3 की बैटरी और कनेक्टिविटी-  इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। JD.com की लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन के 4GB रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,498 चीनी युआन यानि करीब 15,200 रुपये है। यह फोन पीकॉक ब्लू और पीच पिंक कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।