बैंगलोर में सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं नंदी हिल्स – Live Halchal

बैंगलोर में सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं नंदी हिल्स, बड़ी संख्या में आते है सैलानी
बैंगलोर कर्नाटक में सब से खूबसूरत हिल स्टेशन का खिताब नंदी हिल्स के नाम है। नंदी हिल्स घूमने के लिए बहुत बड़ी संख्या में सैलानी आते है। यह पहाड़ी कर्णाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में स्थित है। महाराजा टीपू सुलतान के द्वारा पहाड़ियों में एक दुर्ग का निर्माण करवाया गया था। जिसके कारण इसे नंदी हिल्स या नंदी दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। पेन्नर नदी, पोन्नैयार नदी और पलार नदी इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाती है। इस पहाड़ी की समुद्र ताल से उंचाई करीब 4800 फुट है। सैलानियों के लिए पैराग्लाइडिंग, साइकलिंग, ट्रैकिंग और बेशुमार प्राचीन मंदिर स्थित है।

टीपू ड्राप

मुजरिमों को सज़ा देने के लिए टीपू सुलतान से टीपू ड्राप का निर्माण करवाया था। इतिहासकारों का कहना है कि मुजरिमों को इस जगह से धक्का दिया जाता था। यहाँ से गिरने के बाद उनकी मौत हो जाती थी। इसकी जमीन से ऊँचाई करीब 600 मीटर है। इसी पहाड़ी पर एक योगनंदेश्वर मंदिर भी स्थित है। योगनंदेश्वर मंदिर का निर्माण चोल राजवंश के द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर की वास्तुकला बहुत ही सुन्दर है।

भोगा नंदीश्वर मंदिर

भोगा नंदीश्वर मंदिर का निर्माण रानी रत्नावली के द्वारा 9 वी शताब्दी में करवाया गया था। भगवान शिव को समर्पित मंदिर में चोल राजवंश के के राजा राजेंदर की मूर्ति को स्थापित किया गया है। भोगा नंदीशेश्वर के प्रांगण में तीन और मंदिर बने हुए है। इन मंदिरों की वास्तुकला मन को बहुत ज्यादा भाती है।

ब्रह्म आश्रम गुफा

जिन सैलानियों को शांति से भरे जाने की चाहत हो, तो उनके लिए ब्रह्म आश्रम बहुत ही अच्छा स्थान है। इस स्थान पर जा कर लोगों को बहुत ज्यादा शांति प्राप्त होती है। गर्मियों के दिनों में भी ठंड का अहसास होता है। कुछ विद्वानों का कहना है कि इस आश्रम की गुफा में राम कृष्ण परमहंस ने जी तप किया था। राम कृष्ण परमहंस जी स्वामी विवेकानंद जी के गुरु थे।

मुडेनाहल्ली संग्रहालय

मैसूर राज्य के प्रसिद्ध विश्वेश्वरय्या शिल्पकार की वास्तुकला को मुडेनाहल्ली संग्रहालय में संभाल कर रखा गया है। यह संग्रहालय शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विश्वेश्वरय्या जी को भारत सरकार की तरफ से भारत रतन से भी सम्मानित गया है।

चन्नापुरा झरना

ट्रैकिंग के दीवाने लोगों के लिए चन्नापुरा झरना बहुत ही अच्छा स्थान है। यहाँ का वातावरण बहुत ही सुखद है। इस झरने से गिरने वाला पानी बहुत ही सुन्दर दृश्य पेश करता है। परिवार से साथ घूमने के लिए लोग बहुत बड़ी संख्या में आते है।

पैराग्लाइडिंग

बैंगलुरु की नंदी हिल्स को पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। हवा में उड़ते हुए प्रकृति के नज़ारों का आनंद लेना बहुत ही भाता है। यहाँ बहुत ही रोमांच से भरा खेल होता है।

प्रवेश शुल्क

सैलानियों को नंदी हिल्स स्टेशन में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपए शुल्क देना होता है। दो पहिआ पार्किंग के लिए 15 रुपए और चार पहिआ वाहन के लिए 60 रुपए शुल्क देना होता है।

प्रवेश

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सैलानी घूम सकते है। सूर्यास्त को देखने वाले लोगों को जरूर आना चाहिए। सरकारी अवकाश वाले दिन पर्यटकों के लिए नंदी हिल्स बंद रहती है। यहाँ पर घूमने के लिए सितम्बर से फ़रवरी का मौसम बहुत ही अच्छा है।

कैसे जाए

हवाई जहाज के द्वारा बैंगलोर, कर्नाटक में स्थित केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उतर सकते है। यहाँ से नंदी दुर्ग की दूरी करीब 62 किलोमीटर है। बस या कैब की मदद से इस पहाड़ी पर पहुंच सकते है। ट्रैन के द्वारा चिक्काबल्लापुर स्टेशन पर उतरा जा सकता है। इस स्टेशन से 9 किलोमीटर दूर है। सैलानी अपनी कार से आना चाहे तो वह भी आराम से पहुंच सकते है।