बैंक – Live Halchal

यूरोप-अमेरिका नहीं इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा बैंक
दुनिया भर में हजारों बैंक हैं। इनमें से सैकड़ों बैंक भारत में हैं। एसेट बेस, ग्राहक संख्या और बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भारत का सबसे बड़ा बैंक है। मगर दुनिया का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है? अगर आप नहीं जानते तो आज जान जाएंगे। दुनिया का सबसे बड़ा बैंक अमेरिका या यूरोप में नहीं है।

ये है दुनिया का सबसे बड़ा बैंक
इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC) कुल एसेट्स के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय बैंक की कुल नेटवर्थ लगभग 6.9 ट्रिलियन डॉलर (612.25 लाख करोड़ रुपये) है। आईसीबीसी ने 2012 से एसेट्स के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े बैंक का खिताब अपने पास रखा है।

एसबीआई से कितना बड़ा है ये बैंक
एसबीआई की नेटवर्थ या कुल संपत्ति इस समय करीब 67 लाख करोड़ रुपये के आस-पास है। इस हिसाब से इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना का साइज नेटवर्थ के लिहाज से एसबीआई के मुकाबले 9 गुना से भी अधिक है।

कब हुआ था शुरू
दिसंबर 1978 में चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की 11वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण अधिवेशन के बाद, चीन में फाइनेंशियल सिस्टम्स में सुधारों में तेजी आने लगी। विभिन्न फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशंस की पुनर्स्थापना और वित्तीय सेवाओं की माँग में डायवर्सिफिकेशन के कारण, सितंबर 1983 में ये फैसला लिया गया कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना केवल केंद्रीय बैंक की भूमिका निभाएगा और एक नया औद्योगिक एवं वाणिज्यिक बैंक ऑफ चाइना स्थापित किया जाएगा।
फिर तैयारी के बाद, 1 जनवरी, 1984 को, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक बैंक ऑफ़ चाइना (ICBC) को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया।

कितना बड़ा है नेटवर्क
इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना की दुनिया भर में लगभग 16,456 ब्रांच हैं, जिनमें 16,040 घरेलू और 416 विदेशी ब्रांच हैं। एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ओशिनिया और दक्षिण अमेरिका में इसकी मजबूत उपस्थिति के साथ बैंक का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव है।
ये एक लिस्टेड एंटिटी है। आईसीबीसी सिंगापुर और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड है और चाइनीज सरकार इसकी प्रमुख शेयरधारक है।

पंजाब सरकार ने इस बैंक के ग्राहकों को दिया खास तोहफा
सहकारी क्षेत्र में बैंकिंग सेवा में एक नया मील पत्थर स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा देने के लिए पंजाब राज्य सहकारी बैंक में यू.पी. आई. सेवा शुरू की है। इस पहल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा सहकारी बैंकों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार ने बैंक की 18 शाखाओं में यू.पी.आई. सुविधा शुरू की है।

इसका उद्देश्य बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है। यू.पी.आई. के माध्यम से अभी 50,000 रुपए का कर सकेंगे लेन- देन: मान ने कहा कि अब बैंक के ग्राहक गूगल पे, व्हाट्सएप, फोन पे, पेटीएम, भीम और अन्य एप्स के जरिए लेन-देन कर सकेंगे। इस सुविधा के साथ बैंक के ग्राहक अन्य बैंक खातों से पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खातों में पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। शुरू में ग्राहक यू.पी.आई. के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 रुपए तक का लेनदेन कर सकेंगे, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जाएगा।

मान ने कहाकि राज्य सरकार पंजाब में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। बैंक के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम ने कहा कि यह सुविधा बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी सौगात है। आने वाले समय में इस सुविधा को बैंक की अन्य शाखाओं में भी शुरू किया जाएगा।

बिहार: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे व्यापारी से दो लाख की लूट
खुसरूपुर प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर में बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे चाय पत्ती व्यापारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यापारी को पिस्तौल के बट से मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में व्यापारी को इलाज के लिए पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खुसरूपुर प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चक हुसैन गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद चाय पत्ती का व्यापार करते हैं। रामेश्वर प्रसाद अपनी दो दिन की कमाई का पैसा सोमवार को बैंक में जमा कराने के लिए एक थैले में रखकर जा रहे थे। जैसे ही वह ठाकुरबाड़ी के नजदीक पहुंचे कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी रामेश्वर प्रसाद के पास पहुंच गए। फिर हथियार के बल पर उनसे रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। इसके बाद रामेश्वर प्रसाद अपराधियों से भिड़ गए, काफी देर तक उनके बीच उठा-पटक होती रही।

इस बीच अपराधियों ने पिस्तौल निकाल कर रामेश्वर प्रसाद के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। इस हादसे में रामेश्वर प्रसाद के सर में गहरी चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गए। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी नोटों से भरा थैला लेकर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद उन लोगों ने इस घटना की सूचना खुसरूपुर थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में दो लाख रुपये की लूट की बात बताई जा रही है।

खेती-किसानी व उद्योगों को बैंक दे सकते हैं 40 हजार करोड़ का लोन
नाबार्ड की ओर से आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट फोकस पालिसी पेपर 2024-25 का विमोचन किया।

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राथमिक क्षेत्र के लिए 40,158 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32.53 प्रतिशत है। इसमें कृषि क्षेत्र में फसल ऋण, अवस्थापना विकास, फसल प्रबंधन, मार्केटिंग, दुग्ध विकास, मत्स्यपालन क्षेत्र में 16,241.36 करोड़ रुपये शामिल है।

सुभाष रोड स्थित होटल में नाबार्ड की ओर से आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट फोकस पॉलिसी पेपर 2024-25 का विमोचन किया। सीएम ने कहा, नाबार्ड ने कृषि, बागवानी व एमएसएमई के विकास के लिए 40 हजार करोड़ से अधिक ऋण योजना तैयार की है। छोटे किसानों के साथ छोटे व मझौले उद्योगों में लगे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कहा, इस ऋण व्यवस्था की सही निगरानी भी अत्यंत आवश्यक है। जरूरतमंद और योग्य लोगों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी भूमिका बैंकों की है। बैंकों को ध्यान देना होगा कि जरूरतमंद और योग्य लोगों को ऋण संबंधित औपचारिकताओं के लिए अनावश्यक न भटकना पड़े। इसके लिए प्रत्येक बैंक को तय ऋण लक्ष्य के साथ काम करना होगा।

सीएम ने कहा, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने नाबार्ड के अधिकारियों से आग्रह किया कि महिलाओं के लिए विशेष योजना प्रारंभ करें। सशक्त बहना उत्सव योजना समेत अन्य योजनाओं के लिए बैंकों से ऋण लेने की प्रक्रिया का सरलीकरण होना जरूरी है। कहा, पर्वतीय क्षेत्रों में ऋण आवंटन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

कहा, रिवर्स पलायन में सरकार काम रही है, बैंक भागीदार बनें। सरकार का मकसद शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना है। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव बीवीआरसी पुरूषोत्तम, एचसी सेमवाल, एसएन पांडेय मौजूद थे।

तीन जिलों में बढ़ाया जाए ऋण वितरण
सीएम ने कहा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिले में ऋण वितरण कम है। इन जिलों में ऋण आवंटन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के 7.60 लाख लाभार्थी हैं और 6.89 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। राज्य में बागवानी, सगंध फसल, जड़ी बूटी, डेयरी, मत्स्य, मधुमक्खी पालन, मशरूम पालन, जैविक कृषि की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाने के लिए भी बैंक विशेष कैंप चला सकते हैं।

कृषि व उद्योगों को बढ़ावा देना नाबार्ड की प्राथमिकता
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट ने नाबार्ड की ओर से प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा, कृषि एवं ग्रामीण विकास, लघु उद्योगों को बढ़ावा देना, वित्तीय साक्षरता व सूक्ष्म ऋण को लोगों तक पहुंचाना नाबार्ड की प्राथमिकता है। पिछले वर्ष की तुलना में 2024-25 में खेती किसानी और उद्योग क्षेत्र में 40158 करोड़ का ऋण वितरण की संभावना है।

सेक्टर            ऋण आवंटन का लक्ष्य
कृषि             16241.36 करोड़
उद्योग             19776.20 करोड़
अन्य क्षेत्र            4140.90 करोड़
कुल-             40158.46 करोड़

कौन-सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज, चेक करें लिस्ट
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को एक कम रिस्क और गारंटी रिटर्न वाला निवेश माना जाता है। देश के लगभग हर परिवार में कम से कम एक एफडी तो होती ही है। आजकल बैंक भी एफडी में ब्याज दरों में बदलाव कर लोगों को लुभा रहे हैं।

ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर आपके निवेश पर अधिक फायदा कहां होने वाला है। सरकारी बैंक के एफडी में या निजी बैंक के एफडी में। चलिए एक-एक कर सभी सरकारी और निजी बैंक के एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर को जानते हैं। ब्याज दर की सभी जानकारी 2 दिसंबर को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। यहां बताई गई सभी ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए है।

सरकारी बैंक में एफडी

बैंक

अवधि

सामान्य नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष)

वरिष्ठ नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष)

SBI

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम

7 प्रतिशत

7.5 प्रतिशत

SBI

5 साल से लेकर 10 साल तक

6.5 प्रतिशत

7.5 प्रतिशत

PNB

2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक

7 प्रतिशत

7.5 प्रतिशत

PNB

5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक

6.5 प्रतिशत

7.3 प्रतिशत

BOB

2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक

7.4 प्रतिशत

7.9 प्रतिशत

BOB

5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक

6.65 प्रतिशत

7.65 प्रतिशत

UCO Bank

2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक

6.30 प्रतिशत

6.8 प्रतिशत

UCO Bank

5 साल से उपर समय की एफडी के लिए

6.1 प्रतिशत

6.6 प्रतिशत

निजी बैंको में एफडी

बैंक

अवधि

सामान्य नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष)

वरिष्ठ नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष)

HDFC Bank

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम

7 प्रतिशत

7.5 प्रतिशत

HDFC Bank

5 साल से लेकर 10 साल तक

7 प्रतिशत

7.75 प्रतिशत

ICICI Bank

2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक

7 प्रतिशत

7 प्रतिशत

ICICI Bank

5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक

7 प्रतिशत

7 प्रतिशत

Axis Bank

2 साल से अधिक लेकिन 30 महीने से कम

7.1 प्रतिशत

7.6 प्रतिशत

Axis Bank

5 साल से 10 साल तक की एफडी के लिए

7 प्रतिशत

7.75 प्रतिशत

Kotak Mahindra Bank

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम

7.1 प्रतिशत

7.6 प्रतिशत

Kotak Mahindra Bank

5 साल से अधिक लेकर 10 साल तक

6.2 प्रतिशत

6.7 प्रतिशत