बेहतरीन उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 26 Jun 2019 09:57:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बेहतरीन उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बेहतरीन उपाय, रूसी, दोमुंहे और सफेद बालों से पाये छुटकारा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%b9/248962 Wed, 26 Jun 2019 09:57:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=248962 रूसी, दोमुंहे बाल, सफेद बाल आमतौर पर बालों से जुड़ी इन समस्याओं से आज अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. महिलाओं में बालों का टूटना, रूसी, दोमुंहे बालों की समस्या बहुत देखने को मिलती है. इन सभी समस्याओं का मुख्य कारण है, बालों को सही पोषण ना मिलना. इसके लिए वो पार्लर जाती हैं लेकिन उन्हें …]]>

रूसी, दोमुंहे बाल, सफेद बाल आमतौर पर बालों से जुड़ी इन समस्याओं से आज अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. महिलाओं में बालों का टूटना, रूसी, दोमुंहे बालों की समस्या बहुत देखने को मिलती है. इन सभी समस्याओं का मुख्य कारण है, बालों को सही पोषण ना मिलना. इसके लिए वो पार्लर जाती हैं लेकिन उन्हें इससे भी कोई फायदा नहीं मिलता.यदि इन समस्याओं से छुटकारा पाना है, तो इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं. इससे आपके बाल लंबे, घने और शाइनी नजर आएंगे.

रूसी से यूं पाएं छुटकारा
1 बालों में डैंड्रफ (रूसी) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल, नींबू का रस और नारियल के तेल को मिलाकर गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगाएं. 2 घंटे बाद शैम्पू कर लें. ऐसा नियमित रूप से करने से आपको रूसी से छुटकारा मिलेगा.

2 राई और मेथीदाना पीसकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को बालों में लगाएं. इस पेस्ट के नियमित प्रयोग से जल्दी ही आपको रूसी से छुटकारा मिल जाएगा.

3 डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का पेस्ट बनाकर सिर की त्वचा पर लगाएं. टमाटर के प्रयोग से भी सिर की रूसी खत्म हो जाती है.

4 नीम की पत्तियों को पीस कर स्कैल्प व बालों पर लगाएं. ऐसा करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है और बाल हेल्दी होते हैं.

ऑयली बालों को बनाएं शाइनी
– यदि बाल ऑयली हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक बालों में लगाएं. इससे बालों का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और बाल हेल्दी और शाइनी नजर आते हैं.

सफेद बालों से छुटकारा पाना है तो
– बालों की सफेदी हटाने के लिए मेहंदी पाउडर में आंवला पाउडर, मेथीदाना पाउडर और चुकंदर का रस मिलाकर बालों पर लगाएं. इस हेयर पैक से सफेद बालों से राहत मिलती है.

दोमुंहे बालों नहीं रहेंगे
– दोमुंहे बालों से राहत पाने के लिए 1 टेबलस्पून बादाम के तेल में 1 अंडे की सफेदी मिक्स करके बालों की जड़ों व बालों पर लगाएं. 1 घंटे लगाकर रखें, फिर बाल धो लें. ऐसा करने से दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है.

]]>