बेड में बंद थी महिला की लाश – Live Halchal

बेड में बंद थी महिला की लाश, 5 दिनों तक अंजान शख्स सोता रहा साथ, फिर…
दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. जहां एक महिला की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया और इस बात से अंजान शख्स बेड पर 5 दिन तक सोता रहा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और उसके आरोपी पति की तलाश कर रही है. घटना गुरुग्राम के सेक्टर-46 के जल विहार कॉलोनी की है. शनिवार सुबह जहां दिनेश (जिस कमरे बेड के में महिला की लाश मिली उस घर का मालिक ) पुलिस के पास पहुंचा और सूचना दी कि उसके कमरे में बेड के अंदर एक महिला की लाश है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि बेड के अंदर बने बॉक्स में महिला की लाश को छुपाया गया था. 5 दिन बीत जाने के कारण महिला की लाश खराब होनी शुरू हो चुकी थी और वहां से तेज बदबू आ रही थी. महिला की शिनाख्त 30 साल की बबिता के रूप में हुई.

पुलिस के मुताबिक, घर का मालिक दिनेश है. जो पास में ही एक चाय की दुकान चलाता है. दिनेश के पास एक टैक्सी है जो उसने राजेश नाम के ड्राइवर को चलाने के लिए दे दी थी. मृतक बबिता ड्राइवर राजेश की पत्नी थी. करीब 2 महीने से ड्राइवर राजेश दिनेश की टैक्सी चला रहा था. दिनेश ने टैक्सी के साथ अपने घर की भी चाभी राजेश को दे दी थी. क्योंकि पिछले शनिवार दिनेश (घर का मालिक) अपने गांव चला गया था. सोमवार को दिनेश जब अपने गांव से वापस आया तो राजेश का कुछ अता पता नहीं था. घर भी बंद था. इस पर दिनेश ने राजेश को फोन भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद दिनेश ने अपनी दूसरी चाभी से घर का ताला खोला. लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसके घर में रखे बेड में लाश रखी हुई है. वो पांच दिन तक उसी बेड पर सोता रहा लेकिन शुक्रवार शाम से उसे कुछ दुर्गंध आनी शुरू हुई. शनिवार को जब दुर्गंध बढ़ने लगी तो उसने कमरा खंगालना शुरू किया. जब उसने बेड में बना बॉक्स खोला तो उसके होश उड़ गए. अंदर एक महिला की लाश पड़ी हुई थी.

पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने जब अटल जी से कहा था- “आप मुंह दिखाई में कश्मीर दे तो मैं अभी आपसे शादी कर लूंगी

बबिता के घरवालों के मुताबिक 6 महीने पहले ही उसकी राजेश से शादी हुई थी. राजेश के साथ बबिता की दूसरी शादी थी, बबिता की पहली शादी से 5 बच्चे हैं. वो अपने बच्चों के साथ पिछले 10 साल से सामने के मकान में रह रही थी. शादी के बाद राजेश भी बबिता के साथ ही बबिता के मकान में ही रह रहा था और सोमवार सुबह लगभग 6 बजे दोनों साथ घर से निकले थे.बबिता की 12 साल की बेटी के मुताबिक दोनों के बीच रोज झगड़ा होता था.रविवार रात भी झगड़ा हुआ था और राजेश ने बबिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी. उसके बाद सोमवार सुबह दोनों साथ निकले, लेकिन फिर दोनों का कोई पता नहीं चला.अब जाकर बबिता की लाश सामने दिनेश के घर से बरामद हुई है.पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में राजेश पर ही हत्या का शक जा रहा है. सोमवार के बाद से ही वो फरार है और अब तक उसका कोई अता पता नहीं है. पुलिस फिलहाल राजेश की तलाश में जुटी है.