बेगूसराय से लापता चचेरे भाइयों का नदी में मिला शव – Live Halchal

बेगूसराय से लापता चचेरे भाइयों का नदी में मिला शव, स्थानीय लोगों ने किया भारी हंगामा
बीते दो दिन पूर्व बहुआरा गांव (बेगूसराय) से लापता चचेरे भाइयों का शव रविवार को गंडक नदी में मिला। दोनों बच्चों का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इसके पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा बखरी खगड़िया रोड को जाम कर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चमराही गांव निवासी रामज्ञान महतो का 11 वर्षीय पुत्र हर्ष और सूरज महतो का 7 वर्षीय पुत्र गोलू दो दिनों से लापता है। जिसकी खोजबीन में पुलिस लापरवाही बरत रही है। जबकि इन्हें सूचना दी गई है। सड़क जाम करने के कुछ देर बाद ही पहले हर्ष का शव गंडक नदी किनारे मिला। उसके बाद गोलू का शव मिला। इन दोनों बच्चों के सिर पर गहरे जख्म पाए गए हैं। साथ ही तेजाब से जलाए जाने के भी निशान भी पाए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इनके अपहरण के बाद हत्या की गई है। हालांकि अभी तक हत्या के संबंध में कोई भी आवेदन थाने में नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा खोजी स्वान (कुत्ते) दश्ते की टीम को बुलाने की मांग की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम में भेजने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी भी मांग की गई।

बताया गया है कि शनिवार की सुबह दोनों बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक प्रत्याशी का ई रिक्शा प्रचार वाहन गुजर रहा था। इस पर यह दोनों बैठ गए। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। विधायक सूर्यकांत पासवान, एसडीओ अशोक कुमार गुप्ता, एसडीपीओ चंदन कुमार, सीओ शिवेंद्र कुमार आदि द्वारा लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है। ताकि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके।