बेंजामिन नेतन्याहू – Live Halchal

बेंजामिन नेतन्याहू से अपने कॉलेज पर बमबारी करने की अपील पर अमेरिकी छात्रा गिरफ्तार
फ्लोरिडा की एक यूनिवर्सिटी की छात्रा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि छात्रा ने कथित तौर पर एक WhatsApp ग्रुप चैट में एक मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें उसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपने कॉलेज पर “बम गिराने” के लिए अपील की।

हालांकि, छात्रा ने अधिकारियों से कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था, लेकिन अधिकारी इस धमकी को गंभीरता से लिया। 7News की एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय छात्रा गैब्रिएला सल्डाना ने लगभग 215 छात्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप चैट में यह धमकी दी। छात्र विश्वविद्यालय के ओशन बैंक कन्वोकेशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले एक कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे।

‘जान से मारने की धमकी दी’

वहीं, NBC मियामी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी रिपोर्ट से पता चला कि उसने “शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को होने वाले एक निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में एक WhatsApp ग्रुप चैट के जरिए लोगों को जान से मारने या शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।”

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “प्रतिवादी ने ऐसा इस तरह से किया कि कोई अन्य व्यक्ति भी इसे देख सके और उसका इरादा इस धमकी को एक वास्तविक धमकी के रूप में प्रस्तुत करने का था।”

WhatsApp चैट में क्या लिखा?

यह मैसेज बुधवार रात को एक चैट पर भेजा गया था, जिसमें कथित तौर पर लगभग 215 छात्र शामिल थे। उसने यह मैसेज तब भेजा, जब छात्र यूनिवर्सिटी के ओशन बैंक कन्वोकेशन सेंटर में होने वाले एक आगामी कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे। साल्डाना के मैसेज में लिखा था, “नेतन्याहू क्या आप कृपया FIU पर बम गिरा सकते हैं? अगले हफ्ते फाइनल एग्जाम हैं और मैं तैयार नहीं हूं।”

जज ने क्या कहा?

जब वह अदालत में पेश हुई तो जज मिंडी ग्लेजर ने कहा, “मैं आपकी बात समझ सकती हूं जब आप कह रही हैं कि यह एक मजाक है, लेकिन किसी निष्पक्ष व्यक्ति के लिए यह कोई मजाक नहीं है और यह ‘संभावित कारण’ (probable cause) के लिए काफी होगा।”

जज ने आगे कहा, “मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह ‘तर्कसंगत संदेह से परे’ साबित करने के लिए काफी है। मुझे नहीं पता कि क्या राज्य इसे ट्रायल में साबित कर पाएगा, लेकिन इस सुनवाई के मकसद से मेरा मानना है कि ‘संभावित कारण’ के लिए काफी सबूत मौजूद हैं।” रिपोर्टों के अनुसार, उनकी जमानत राशि 5,000 डॉलर तय की गई है।

पहली बार कठघरे में खड़े हुए बेंजामिन नेतन्याहू, भ्रष्टाचार मामले में दी गवाही
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ लंबे समय से चल रहे मुकदमे में मंगलवार को कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। यह पहली बार है कि जब किसी मौजूदा इजरायली प्रधानमंत्री ने एक आपराधिक प्रतिवादी के रूप में कठघरे में खड़े होकर गवाही दी।
ऐसा उन्होंने तब किया है जब उन्हें युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ा है और गाजा में भी लड़ाई जारी है। गवाही देनी शुरू करते ही सबसे पहले नेतन्याहू ने न्यायाधीशों को हैलो बोला। एक न्यायाधीश ने उनसे कहा कि उनके पास अन्य गवाहों के समान विशेषाधिकार हैं और वह अपनी इच्छानुसार बैठ सकते हैं या खड़े रह सकते हैं।

नेतन्याहू बोले- सच कहने के लिए मैंने इस पल का आठ साल तक इंतजार किया
तेल अवीव की खचाखच भरी अदालत में कठघरे में खड़े नेतन्याहू ने कहा कि सच कहने के लिए मैंने इस पल का आठ साल तक इंतजार किया। उन्होंने अपने खिलाफ आरोपों को निराधार करार दिया और कहा उनका बयान अभियोजन पक्ष के मामले को खत्म कर देगा। नेतन्याहू ने घटनाओं के बारे में बताना शुरू किया तो वह सहज दिखे। उन्होंने अपने जीवन के बारे में व्यक्तिगत विवरण साझा किए।

नेतन्याहू ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि वह सिगार पीते हैं लेकिन काम के बोझ के कारण वह इसे मुश्किल से ही खत्म कर पाते हैं और उन्हें शैंपेन से नफरत है। बता दें कि नेतन्याहू पर व्यक्तिगत और व्यावसायिक हितों में सहायता के बदले एक अरबपति हालीवुड निर्माता से हजारों डॉलर मूल्य के सिगार और शैंपेन लेने का आरोप है। उन पर अपने और अपने परिवार के अनुकूल कवरेज के बदले में मीडिया के दिग्गज कारोबारियों के लिए लाभकारी विनियमन को बढ़ावा देने का भी आरोप है।’

इजरायली सेना सीरिया में अंदर तक घुसी- सीरियाई अधिकारियों का दावा
इजरायल ने मंगलवार को सीरिया में सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। जबकि सीरियाई अधिकारियों ने दावा किया कि इजरायली सेना देश में अंदर तक घुस गई है। हालांकि इजरायल ने इससे इनकार किया और कहा कि उसके सैनिक बफर जोन में ही हैं। उसने सीरियाई हथियारों को शत्रुओं से बचाने के उद्देश्य से हमले किए। जबकि मिस्त्र, कतर, जार्डन और सऊदी अरब ने सीरिया में इजरायल की घुसपैठ की निंदा की और उस पर सीरिया के हालात का फायदा उठाने व अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए।

‘हिजबुल्ला ने बड़ी गलती कर दी’, अपने आवास पर हुए ड्रोन हमले के बाद बोले नेतन्याहू
इजरायल में शनिवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हिजबुल्ला ने ड्रोन हमला किया था हालांकि हमले के समय बेंजामिन नेतन्याहू अपने आवास पर नहीं थे और इस हमले में किसी को शारीरिक नुकसान होने की सूचना नहीं है। वहीं, अब हिजबुल्ला के हमले पर नेतन्याहू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने का प्रयास करके गंभीर गलती की है।

जो हमें नुकसान पहुंचाएगा हम उसे पहुंचाएंगे

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कह कि मुझे या इजरायल के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने दुश्मनों के खिलाफ यह युद्ध नहीं रुकेगा और ये जारी रहेगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मैं ईरान और उसके समर्थकों और मौजूद उसके प्रतिनिधियों से कहता हूं कि जो कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इजरायल के लोगों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को खत्म करना जारी रखेंगे। हम अपने बंधकों को गाजा से घर लाएंगे और हम अपनी उत्तरी सीमा पर रहने वाले अपने नागरिकों को सुरक्षित उनके घर लौटाएंगे। इजरायल हमारे सभी युद्ध उद्देश्यों को प्राप्त करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे क्षेत्र में सुरक्षा वास्तविकता को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमले के समय प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी आवास पर नहीं थे

इजरायल में शनिवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला हुआ। हमले के समय प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी आवास पर नहीं थे। हमले के लिए लेबनान के ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया गया है। हमले से पूर्व सतर्क करने वाला सायरन न बजने और एयर डिफेंस सिस्टम के विफल रहने की जांच शुरू हो गई है। इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया है कि यह ड्रोन हमला नेतन्याहू के भूमध्य सागर के तटवर्ती शहर सेसरिया में स्थित आवास पर हुआ। इससे पहले लेबनान से बड़ी संख्या में रॉकेट और ड्रोन इजरायल पर छोड़े गए थे।

यमन से हाउती विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलेस्टिक मिसाइल

इनमें से ज्यादातर को एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही नष्ट कर दिया लेकिन नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाने वाले ड्रोन को नष्ट करने से सिस्टम चूक गया। इस चूक ने इजरायली सुरक्षा तंत्र की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले सितंबर में यमन से हाउती विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलेस्टिक मिसाइल दो हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करके तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट के नजदीक तक आ गई थी। यह लगभग वही समय था जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू का विमान वहां पर उतरने वाला था। इस मिसाइल को एयर डिफेंस ने नष्ट करने का दावा किया था।

हिजबुल्ला के हमले में एक आदमी की मौत

शनिवार सुबह हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर भी 55 राकेट और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में 50 वर्षीय आदमी के मारे जाने और चार के घायल होने की सूचना है। मौत का शिकार हुआ व्यक्ति अपनी कार में बैठा था उसी समय कार पर एयर डिफेंस द्वारा नष्ट किए गए राकेट का टुकड़ा गिरा जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंत जबेल कस्बे में हिजबुल्ला के क्षेत्र के डिप्टी कमांडर नसीर राशिद को मार गिराने का दावा किया है। एक अन्य घटना में इजरायल के हवाई हमले में बेरूत में सड़क पर जा रहे दो लोग मारे गए हैं।

अचानक बेंजामिन नेतन्याहू ने किया बड़ा एलान, कहा- नसरुल्ला के उत्तराधिकारी को मार गिराया
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि हमने हसन नसरुल्ला की जगह हिजबुल्ला की कमान संभालने वालों को भी मार गिराया है। उन्होंने नसरुल्ला के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन के मारे जाने की भी पुष्टि की। नेतन्याहू ने कहा कि हमने आतंकी संगठन हिजबुल्ला की कमर तोड़ दी है। उसके हजारों आतंकियों को मार गिराया है।

लेबनानी लोगों से नेतन्याहू की अपील
नेतन्याहू ने लेबनान वासियों से भी अपील की है कि वह हिजबुल्ला के चक्कर में पकड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करें और उससे छुटकारा पाएं। इससे पहले इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि नसरुल्ला का उत्तराधिकारी सफीद्दीन भी मारा गया है। पिछले सप्ताह के अंत में इजरायली हवाई हमले के बाद से सफीद्दीन को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा-सुना गया है।

हिजबुल्ला का वरिष्ठ कमांडर भी ढेर
इस बीच इजरायली सेना ने मंगलवार को दावा कि उसने बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला मुख्यालय के एक वरिष्ठ कमांडर सुहैल हुसैनी को मार गिराया है। हुसैनी आतंकी समूह के लिए रसद, बजट और प्रबंधन की देखरेख करता था। हिजबुल्ला की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इजरायली सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से उन्नत हथियारों के हस्तांतरण और आतंकी सगंठन हिजबुल्ला की विभिन्न इकाइयों को उनके वितरण में शामिल था।

तटीय इलाके में जल्द शुरू होगा ऑपरेशन
हुसैनी समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था। हाल के हफ्तों में इजरायली हमलों में हिजबुल्ला मुखिया हसन नसरुल्ला और उसके कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। बता दें कि इजरायल पर हमास के हमले की बरसी पर सोमवार को दुनियाभर में शोक सभाएं और प्रदर्शन हुए थे। इजरायली सेना ने कहा कि वह अब जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तटीय इलाके में ऑपरेशन शुरू करेगी।

घंटे में हिजबुल्ला क 120 ठिकाने तबाह
सेना ने लेबनान के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने एक घंटे के भीतर दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के 120 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में कम से कम 10 अग्निशामकों की मौत हो गई। हवाई हमलों के साथ-साथ इजरायली सेना का दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकाने पर ग्राउंड ऑपरेशन भी जारी है।

युद्ध विराम चाहता है हिजबुल्ला
दक्षिण लेबनान में इजरायली सेना की चौथी डिवीजन तैनात की गई है। उधर, हिजबुल्ला का कहना है कि उसने गाजा पट्टी में युद्ध विराम होने तक इजरायल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागना जारी रखने की कसम खाई है। इस बीच हिजबुल्ला के उप नेता नईम कासिम ने लेबनान में युद्ध विराम के प्रस्तावों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए युद्ध विराम का रास्ता खुला हुआ है। यह पहली बार है, जब हिजबुल्ला ने लेबनान-इजरायल सीमा पर लड़ाई को रोकने के लिए गाजा में युद्ध की समाप्ति का उल्लेख नहीं किया है।

मध्य गाजा में इजरायली हमले में 30 की मौत
उधर, इजरायल ने मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया में टैंक भेजे और लोगों को वहां से चले जाने की सलाह दी। लोगों ने बताया कि फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हवाई हमले किए गए। सोमवार देर रात मध्य गाजा में इजरायली हमलों में छह बच्चों और दो महिलाओं सहित कम से कम 30 लोग मारे गए।

पिछले साल हमास ने किया था हमला
एक साल पहले हमास आतंकियों ने इजरायल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए वहां के सैन्य ठिकानों और अन्य जगहों पर हमले किए थे। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। आतंकियों ने 250 अन्य का अपहरण किया था। इनमें से करीब 100 अभी भी गाजा में बंधक हैं। अनुमान है कि इनमें से एक तिहाई की मौत हो चुकी है। इजरायल ने अब गाजा में हमास और लेबनान में उसके सहयोगी हिजबुल्ला के खिलाफ जंग छेड़ रखी है।