बुरी खबर : 90’s के मशहूर अभिनेता का निधन बॉलीवुड में फिर छाया मातम… – Live Halchal

बुरी खबर : 90’s के मशहूर अभिनेता का निधन, बॉलीवुड में फिर छाया मातम…
बॉलीवुड में दो दशकों तक सुपरहिट फिल्मों में विलेन के रूप में नजर आने वाले प्रसिद्ध अभिनेता महेश आनंद का निधन हो गया है. महेश आनंद शनिवार को मुंबई के यारी रोड स्थित अपने घर में मृ त पाये गए. उनकी मौ,त किस वजह से हुई इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने उनके शव को पोस्ट मार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा है. आपको बता दें कि उन्होंने करीब 18 साल बाद हाल ही में अभिनेता गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था.

महेश की आखिरी फिल्म गोविंदा की रंगीला राजा थी जो कि इस साल 18 जनवरी को रिलीज हुई है। अभी तक उनकी मौ.त की वजह नहीं पता चल सकी है, उनकी डे.डबॉडी को पोस्टमॉ,र्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजी गई है। महेश आनंद ने इससे पहले पहलाज निहलानी की फिल्म अंदाज और आग का गोला में भी काम किया था.

महेश ने रंगीला राजा की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि इस फिल्म में उनका रोल केवल 6 मिनट का है लेकिन, वह अपनी वापसी को लेकर बहुत खुश हैं. बताया जा रहा है कि वह वरसोवा स्थित अपने घर में अकेले रहते थे. कहा जाता है कि वह शराब पीने के आदी थे. सिनेस्तान को दिए इंटरव्यू में महेश ने कहा कि- 18 साल तक किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया। मैं 18 साल से अकेला रह रहा था, न काम था और न ही पैसा। मैंने पहलाज निहलानी के साथ अंदाज’ और ‘आग का गोला’ में काम किया था। ऐसे में उन्हें मुझे छोटा सा रोल ऑफर किया।

महेश आनंद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो महेश ने कुल चार शादियां की थी। महेश की सबसे पहले बरखा रॉय से शादी हुई थी। बरखा रॉय एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन हैं। इसके बाद उन्होंने साल 1987 में तत्कालीन मिस इंडिया एरिका मारिया डीसूजा से शादी की थी।

मारिया और महेश का एक बेटा त्रिशुल आनंद भी है। इसके बाद उन्होंने 1992 में एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से शादी की थी। वहीं, साल 2015 में उन्होंने रशियन लेडी लाना से शादी की थी।

महेश आनंद ने गोविंदा की फिल्म कुली नंबर वन में काम किया था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म शहनशाह में काम किया था। इसके अलावा वह गंगा-जमुना सरस्वती, आया तूफान और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

महेश ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था- मैं 18 साल बाद वापसी कर रहा हूं। मेरी एक मूवी आज रिलीज हो रही है रंगीला राजा। मेरा आखिरी के छह मिनट में एक छोटा सा रोल है।