बुरी खबर: भारत में नहीं होगा टी-20 विश्व कप बीसीसीआई ने लगाई मुहर… – Live Halchal

बुरी खबर: भारत में नहीं होगा टी-20 विश्व कप बीसीसीआई ने लगाई मुहर…
सोलह टीमों के बीच इस साल होने वाला टी20 विश्व कप 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक यूएई में हो सकता है। माना जा रहा है कि स्थगित आईपीएल-14 के मैच 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक यूएई में होंगे और उसके बाद विश्व कप का आजोजन होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘देश में कोरोना की स्थिति के कारण हम भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन को यूएई में शिफ्ट कर सकते हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम जल्द ही अंतिम फैसला लेंगे।’

पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा। पहले दौर में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई : मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राउंड-1 में 12 मैच होंगे जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

आठ  टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) में से क्वालिफाई हुईं चार टीमें शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20 टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। पहला दौर यूएई के एक स्थल के अलावा ओमान में होगा जिससे सुपर 12 के मैचों के लिए यूएई के मुख्य मैदानों की पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

सुपर-12 चरण में होंगे 30 मैच
सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है।  सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल।