बुराड़ी में की व्यवस्था – Live Halchal

आंसू के गोले और पानी की बौछारों के बाद, अब राजधानी में रहेगा किसान आंदोलनकारियों का डेरा
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत ‘अतिथि’ के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया।  राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। इस बीच आंदोलनकारी किसानों ने दो टूक कहा है कि मांगें न माने जाने तक दिल्ली में ही डेरा रहेगा।

इसी बीच, किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने बुराड़ी में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ निरंकारी समागम ग्राउंड का मुआयन किया। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर संबंधित स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की है।

वहीं राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के आश्रय, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ ही ठंड के महीने और महामारी को देखते हुए उपयुक्त व्यवस्था करें।

वहीं सिंघु बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर शुक्रवार शाम में किसानों ने बड़ी रसोई तैयार की और एक दिन के लंबे थका देने वाले प्रदर्शन के बाद भोजन तैयार किया।  हालांकि भले ही पुलिस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में जाने की अनुमति दे दी हो लेकिन वे बुराड़ी के निरंकारी मैदान में जाने से इनकार कर रहे हैं।

किसानों से कहा गया है कि वे केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संबंधित मैदान में प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।वहीं कुछ किसानों का कहना है कि वे हरियाणा में फंसे किसानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि वे या तो रामलीला मैदान जाना चाहते हैं या प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते हैं।

इससे पहले दिल्ली मार्च के लिए निकले किसानों को शुक्रवार को सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में आने की अनुमति दे दी। हालांकि सभी किसान संगठन इस पर सहमत नहीं हुए। करीब 300 किसान टिकरी बॉर्डर से निरंकारी मैदान पहुंच गए, लेकिन बड़ी संख्या किसानों के सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर रात तक डटे रहने से हालात तनावपूर्ण बने थे।

ऐसे में शनिवार को ही फैसला हो पाएगा कि किसान निरंकारी मैदान पहुंचते हैं या नहीं। इससे पहले दोनों बॉर्डर पर किसानों की ओर से पथराव करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। इसमें एक एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं कुछ किसानों के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने 89 किसानों को हिरासत में लिया।

उत्तरी दिल्ली निगम ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली-

किसान आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे पड़ोसी राज्यों के किसानों के लिए बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है। इस कड़ी में शुक्रवार को फॉगिंग से लेकर साफ सफाई की व्यवस्था की गई।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बताया कि निरंकारी मैदान में साफ सफाई के लिए विभिन्न टीमों को उतारा है। इसके तहत मैदान में सड़क की सफाई से लेकर मच्छरों से बचाने के लिए फॉगिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जगह-जगह मोबाइल डिस्पेंसरी और टैंकर भी लगाए गए हैं।