बीमारियों से बचाता है पालक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 11 Aug 2019 08:01:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बीमारियों से बचाता है पालक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बीमारियों से बचाता है पालक, जानिये क्या है इसके पोषक तत्व https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2/264397 Sun, 11 Aug 2019 08:01:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=264397 हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए लाभकारी होती हैं और उनमे से ही खास है पालक जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं और इसका जूस भी  बना सकते हैं. इसके अलावा आप सब्जी में तो खाते ही हैं इसे. ये सिर्फ आपकी विटामिन्स और फोलेट की …]]>

हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए लाभकारी होती हैं और उनमे से ही खास है पालक जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं और इसका जूस भी  बना सकते हैं. इसके अलावा आप सब्जी में तो खाते ही हैं इसे. ये सिर्फ आपकी विटामिन्स और फोलेट की कमी को पूरा करता है बल्कि यह आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी देता है जो आपके शरीर के स्वास्थ्य को सही रखने और बीमारियों से दूर भी रखता है.

बता दें, पालक में बीटा-कैरोटीन(beta-carotene) के रूप में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है. साथ ही इसमें विटामिन बी भी अधिक मात्रा में मिलता है जो हमारी ऊतकों के बनने में और कोशिकाओं को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन के (K) खून का थक्का बनने में मदद करता है. एक्सपर्ट्स का कहना है पालक में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कम होने के कारण यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी उपयुक्त भोजन है.

ताजे हरी पालक को खाने से, आपका  कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य भी सही रहता है. पालक एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवनॉएड से भरपूर होने के कारण यह शरीर में फ्री रैडिकल्स को बनने से रोकता है. यही पोषक तत्व आपको बीमारी से भी बचाते हैं. पालक को अपनी डाइट में शामिल करने से यह आपके मेटाबॉलिज़्म को तो बढ़ाता ही है  साथ ही साथ यह आपकी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में भी मदद करता है. इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण यह आपकी भूख को लम्बे समय तक शांत रखता है.यहाँ हमारी स्किन और हमारे आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद है.

]]>