बीते 24 घंटो में 11 लाख से अधिक हुए कोरोना टेस्ट – Live Halchal

बीते 24 घंटो में 11 लाख से अधिक हुए कोरोना टेस्ट, जानें क्या कहती हैं ताजा मेडिकल रिसर्च
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जांच भी तेज हो चुकी है। 23 सितंबर तक देश में 6,74,36,031 नमूनों का टेस्ट हो चुका है। बीते दिन 11 लाख 56 हजार कोरोना सैंपल की जांच की गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि प्रत्येक दिन नमूनों की जांच बढ़ती जा रही है। इससे पहले एक दिन में 9 लाख 33 हजार 185 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 21 सितंबर तक देश में 6 करोड़ 53 लाख 25 हजार 779 नमूनों की जांच हुई थी।

देश में 57 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के  86,508 नए मामलों के साथ 1,129 लोगों की मौत हो गई है।  इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 966382 एक्टिव मामले हैं। वहीं, कुल मामलों में से अब तक 4674987 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक देश में कोरोना वायरस चलते 91149 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज भारत में ठीक हुए

देश- दुनिया में  बढ़ते मामलों के बीच भारत में सबसे में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिनों में एक दिन में 90 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। देश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच यह खबर काफी राहत देने वाली है। इसके साथ ही भारत कोरोना से ठीक होने वाले मामलों में दुनियाभर में शीर्ष पर पहुंच गया है।

दुनिया में दूसरा संक्रमित देश है भारत

दुनियाभर की तीन करोड़ 17 लाख से ज्यादा आबादी इस जानलेवा वायरस का शिकार हो चुकी है और नौ लाख 75 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फोर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग के मुताबिक, वैश्विक स्त पर संक्रमितों का आंकड़ा 3,17,87,190 हो चुका ह वहीं मौत का आंकड़ा  से 9,75,038 तक पहुंच गया है। दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर कोरोना संक्रमण के मामले 69 लाख के पार पहुंच गए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों के मामलों में भी यूएस शीर्ष पर है यहां अब तक इस वायरस से 2,01,957 लोगों की जान चली गई है। अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरा संक्रमित देश है।